नैनीताल—   जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने आज ज्योलिकोट क्षेत्र के हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सेंट एंटोनी कॉन्वेंट मिशन स्कूल और प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया।

ज्योलिकोट के स्कूलों में सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने दिया स्वास्थ्य-सफाई का संदेश,,, 40 लोगों की हुई जांच,,।

CMO ने बच्चों को सुरक्षित पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता और जलजनित रोगों से बचाव की जानकारी दी और घर से उबला हुआ पानी लाने की अपील की। प्रधानाचार्य और शिक्षकों को स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की नियमित सफाई और हैंडवॉश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही प्रार्थना सभा में रोजाना स्वास्थ्य-स्वच्छता की जानकारी देने और RBSK टीम को क्षेत्र के स्कूलों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

PHC ज्योलिकोट में आज 40 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 27 लोगों के ब्लड टेस्ट किए गए। टीम ने लोगों को स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने और लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र आने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और जनप्रतिनिधियों को भी जलजनित रोगों से बचाव के उपाय बताए गए और अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।

You missed