अल्मोड़ा— अल्मोड़ा में आयोजित राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिसमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।
पदक विजेताओं का विवरण –
अंडर-19 वर्ग:-
– बालिका वर्ग में प्रियांशी-सोनाक्षी की जोड़ी ने रिदमिक पेयर में स्वर्ण और यशिका नेगी ने ट्रेडिशनल योगासन में कांस्य पदक जीता।
– बालक वर्ग में प्रियांशु-सागर की जोड़ी ने रिदमिक पेयर में स्वर्ण, जबकि प्रियांशु ने ट्रेडिशनल योगासन और आर्टिस्टिक सोलो में कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-17 वर्ग:-
– बालिका वर्ग में मेघा ने ट्रेडिशनल योगासन में रजत और मेघा-आरुषि की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर में कांस्य पदक जीता।
अंडर-14 वर्ग:-
– बालक वर्ग में करन-विभोर की जोड़ी ने रिदमिक पेयर में स्वर्ण और आर्टिस्टिक पेयर में रजत, विभोर ने आर्टिस्टिक सोलो में रजत तथा करन ने ट्रेडिशनल योगासन में कांस्य पदक जीता।
– बालिका वर्ग में राधिका-भूमिका की जोड़ी ने रिदमिक पेयर में, कशिश ने आर्टिस्टिक सोलो में रजत तथा अंशिका-अंशिका रावत की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर में कांस्य पदक जीता।

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर टीम मैनेजर राकेश कण्डवाल, प्रभारी हेमन्त कुमार और कोच जितेन्द्र धस्माना एवं मंजू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
