हल्द्वानी—  भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ, उत्तराखंड ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के संबंध में राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

प्रदेश सह-संयोजक कर्नल जगत सिंह जंतवाल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद में मर्यादा, तथ्य और जिम्मेदारी का पालन आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल का दशकों लंबा राष्ट्रसेवा एवं सुरक्षा क्षेत्र का अनुभव सम्मान का विषय है। सरकार की नीतियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े निर्णयों पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन राष्ट्रसेवा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों पर व्यक्तिगत टिप्पणी उचित नहीं है।

अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने जताई कड़ी आपत्ति,,।

भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर स्वस्थ एवं तथ्यपरक बहस होनी चाहिए, जिसमें भारतीय सेना के शौर्य, सैनिकों के बलिदान और देश की सुरक्षा के हित सर्वोपरि रहें।

कैप्टन सोबन सिंह (सेवानिवृत्त), सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह भंडारी (सेवानिवृत्त) एवं सूबेदार मेजर अमत सिंह भदौरिया (सेवानिवृत्त) ने भी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर जिम्मेदार एवं गरिमापूर्ण संवाद बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व एवं उत्तराखंड कांग्रेस से अजीत डोभाल  के संबंध में की गई टिप्पणी पर अपना स्पष्ट आधिकारिक पक्ष रखने का आग्रह किया।

भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर जिम्मेदार संवाद तथा राष्ट्रसेवा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान लोकतांत्रिक मर्यादा का अभिन्न हिस्सा है।

प्रेसवार्ता में सुरेश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उत्तराखण्ड, मनीष पाल जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा नैनीताल, भाजयुमो नेता विष्णु सक्सेना उपस्थित रहें।

You missed