Spread the love

देहरादून– आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को 34 वे सड़क सुरक्षा मां के समापन अवसर पर यातायात निदेशालय उत्तराखंड की ओर से सड़क सुरक्षा में अपना विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को उनके द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के बी एल वी श्री उमेश्वर सिंह रावत को उनके द्वारा इस माह मैं किए गए कार्यों जैसे विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, तथा निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा इन प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

 

परिवहन विभाग के सहयोग से एक जागरूकता रैली मुख्यमंत्री आवास से निकल गई इस रैली में श्री रावत ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

 

श्री रावत ने बताया कि वह विगत 30 वर्षों से सड़क सुरक्षा अवेयरनेस प्रोग्राम पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग के सहयोग से करते आ रहे हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के प्रोग्राम करते रहेंगे।


Spread the love