पौड़ी- पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु दिनाँक 01.09.2023 से 31.10.2023 तक 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पौड़ी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदाओं की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने व अज्ञात शवों की शिनाख्त करने हेतु निर्देशित किया गया है

 

जिसके क्रम में जनपद की ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश के दौरान कोटद्वार लाल बत्ती पर बस स्टॉप पर एक युवा गुमसुम हालत में अकेला बैठा था। “ऑपरेशन स्माइल” टीम द्वारा युवा को अपनेपन का एहसास दिलाकर उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम उमेर बताया जो मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा था। जिसको पुलिस टीम द्वारा एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाकर बातचीत की गई तो उसने अपना पता मुंडाखेडा खुर्जा बताया।

 

उक्त युवक को पुलिस टीम के सहयोग से स्थानीय जनता के सामाजिक कार्यकर्ता श्री दलजीत सिंह के वाहन में मदद से युवा बालक को प्रेमधाम आश्रम, नजीबाबाद, बिजनौर लावारिश में दाखिल किया गया। उक्त युवक द्वारा अपना नाम व पता गलत बताया गया था लेकिन उसकी भाषा आदि से लग गया था कि यह युवा जनपद बुलंदशहर या गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के किसी स्थान का हो सकता है। पुलिस टीम द्वारा इन्हीं स्थानों को ध्यान में रखते हुए सोशल साइड प्लेटफार्म, खुर्जा थाने की पुलिस एवं मुंडाखेड़ा गांव वालों से उक्त युवक के परिजनों की तलाश जारी रखी।

 

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा ग्राम पसोंडा के श्री खालिद से संपर्क कर उनके व्हाट्सएप पर उक्त युवा के परिजनों की तलाश हेतु फोटो और वीडियों भेजे गये तो श्री खालिद द्वारा उस फोटो और वीडियो को गांव में अलग-अलग समूह में भेजा गया तथा बताया यह बालक तो आसिफ है जो पसोंडा का रहने वाला है। पौड़ी की “ऑपरेशन स्माइल” टीम द्वारा अथक प्रयासों से बौद्धिक दिव्यांग युवा आसिफ के माता श्रीमती मीना व पिता श्री बाबू खां पुत्र चांद खां, हाल-निवासी इमरान पुत्र मुस्ता गांव पसोंडा, भूमिया मंदिर, थाना टीला मोड़,

See also  विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुरादाबाद मंडल से कई ट्रेन निरस्त,,, लिस्ट खबर में है,,,।

 

गाजियाबाद, मूल निवासी-मौहल्ला खीरखानी, थाना कोतवाली खुर्जा, बुलंदशहर और छोटे भाई सलमान को प्रेमधाम आश्रम बुलाकर युवक आसिफ को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

You missed