Spread the love

हल्द्वानी–    जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लालकुंआ में पेयजल लाईन डालने के दौरान जगह- जगह मार्गों में रोड कटिंग की गई। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में लोनिवि एवं जलसंस्थान द्वारा संयुक्त रूप से बैठक कर 2 मई तक रोड कटिंग का सर्वे कर लिया जायेगा।

 

ताकि जो धनराशि आवंटित की गई है शीघ्र ही रोड की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। रोड कटिंग का सर्वे विभागीय एई एवं जेई द्वारा किया जायेगा।

 

जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त रोड कटिंग मार्ग को शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिये गए है।


Spread the love