Category: देहरादून

  • उत्तराखंड : शासन का बड़ा फैसला : नो वर्क–नो पे लागू।

    उत्तराखंड : शासन का बड़ा फैसला : नो वर्क–नो पे लागू।

    उत्तराखंड—-  उत्तराखंड सरकार ने आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों की हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाया है।

    शासन ने सभी विभागों, निगमों और संस्थानों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो भी उपनल कार्मिक बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए और उनकी अनुपस्थिति दर्ज की जाए।

    साथ ही, “नो वर्क-नो पे” नीति का सख्ती से पालन अनिवार्य किया गया है।

    शासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विभागों को आदेशों से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • कन्या गुरुकुल कैंपस, देहरादून में “सॉफ्ट स्किल्स” पर एक सप्ताह की कार्यशाला संपन्न।

    कन्या गुरुकुल कैंपस, देहरादून में “सॉफ्ट स्किल्स” पर एक सप्ताह की कार्यशाला संपन्न।

    देहरादून—  कन्या गुरुकुल कैंपस, देहरादून के अंग्रेजी विभाग द्वारा 13 नवंबर से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित एक सप्ताह की सॉफ्ट स्किल्स कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया।

    यह कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एमबीए हॉल में चली। इसमें लगभग 65 छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यशाला में अंग्रेजी के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्र लिए। कार्यक्रम इस प्रकार रहा:—–
    ● 13 नवंबर 2025 : डॉ. प्रियंका डैनी – संचार कौशल की बुनियादी बातें

    ● 14 नवंबर 2025 : डॉ. मोनी – अंतर वैयक्तिक एवं अंतर्वैयक्तिक कौशल

    ● 15 नवंबर v : डॉ. अदिति बिस्ट – बातचीत कौशल एवं व्यक्तित्व विकास

    ● 17 नवंबर 2025 : डॉ. गजाला खान – प्रेरणा, संवाद एवं हरित कौशल

    ● 18 नवंबर 2025: डॉ. बिद्युत बोस – एलएसआरडब्ल्यू कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना)

    ● 19 नवंबर 2025 : डॉ. अनामिका साहा गुप्ता – कार्यस्थल कौशल

    छात्रों ने इस कार्यशाला में प्रभावी संचार, आत्मविश्वास बढ़ाना, अंतर-वैयक्तिक संबंध मजबूत करना, प्रेरक संवाद, पर्यावरण-अनुकूल (ग्रीन) कौशल, भाषा के चारों मूल कौशल तथा कार्यस्थल पर आवश्यक व्यावसायिक कौशल जैसे अनेक महत्वपूर्ण जीवन कौशलों को व्यावहारिक रूप से सीखा।

    यह आयोजन प्रो. हेमन पाठक (संयोजक), डॉ. रीना वर्मा (संयोजिका) तथा डॉ. अनामिका साहा गुप्ता (सह-संयोजिका) के कुशल नेतृत्व एवं अथक परिश्रम से संभव हो सका।

    उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन और मेहनत ने इस कार्यशाला को यादगार बना दिया।साथ ही, शोध छात्राओं श्रृष्टि मलकोटी, सैजासी रावत एवं इशिता भट्ट की कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट समन्वय और अमूल्य योगदान के लिए सभी ने हार्दिक धन्यवाद दिया।

    उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना यह कार्यक्रम इतनी सुचारु रूप से नहीं चल पाता।समापन सत्र में छात्रों ने कहा कि यह कार्यशाला उनके आत्मविश्वास और रोजगार-योग्यता को बढ़ाने में बहुत उपयोगी साबित हुई है।

    कन्या गुरुकुल कैंपस का अंग्रेजी विभाग इस प्रकार के कौशल-आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सदैव अग्रणी रहा है।

  • उत्तराखंड को “FICCI द्वारा आयोजित ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025’ में “सर्वश्रेष्ठ उभरता राज्य” का खिताब।

    उत्तराखंड को “FICCI द्वारा आयोजित ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025’ में “सर्वश्रेष्ठ उभरता राज्य” का खिताब।

    उत्तराखंड—-  उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश को ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025’ में सर्वश्रेष्ठ राज्य (उभरता हुआ) का गौरव हासिल करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरे उत्तराखंड को बधाई दी है।

    मंत्री रेखा आर्य ने इस उपलब्धि को प्रदेश के खेल विकास के प्रति समर्पण और खेलों के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों का जीवंत प्रमाण बताया।

    उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखंड की खेल नीतियों और खिलाड़ियों के समर्पण की प्रमाणिकता है, जिसने उत्तराखंड की खेल छवि को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है।

    रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के सशक्त नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे खेल जगत में उत्तराखंड की नई पहचान बनी है।

    38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन ने खेल जगत में उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है, साथ ही खेलों में युवा प्रतिभाओं को उभरने का अवसर दिया है और प्रदेश में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों की संस्कृति को मजबूती प्रदान की है।

    मंत्री ने पूरे प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर उत्तराखंड को खेलों में अभूतपूर्व सफलता के साथ और भी ऊँचा ले जाएंगे।

    इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025 समारोह का आयोजन 21 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के फिक्की फेडरेशन हाउस में किया जाएगा।

  • उत्तराखंड रजिस्ट्री शुल्क बढ़ा,,,, अब लगेंगे 50 हजार रुपये..।

    उत्तराखंड रजिस्ट्री शुल्क बढ़ा,,,, अब लगेंगे 50 हजार रुपये..।

    देहरादून—-  उत्तराखंड में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री अब पहले से महंगी हो गई है। राज्य सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क को दोगुना करते हुए 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से सभी जिलों को औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड में रजिस्ट्री शुल्क दो प्रतिशत तय है, जिसकी अधिकतम सीमा पहले 25 हजार रुपये थी। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये की जमीन खरीदता है, तो दो प्रतिशत के हिसाब से 20 हजार रुपये शुल्क बनता है। वहीं, 12.5 लाख रुपये तक की संपत्ति पर दो प्रतिशत शुल्क 25 हजार रुपये हो जाता था—और इससे अधिक कीमत की किसी भी रजिस्ट्री पर सिर्फ 25 हजार रुपये ही वसूले जाते थे।

    अब इस सीमा को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है। यानी संपत्ति कितनी भी महंगी हो, रजिस्ट्री शुल्क अधिकतम 50 हजार रुपये ही रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह संशोधन दस साल बाद किया गया है। वर्ष 2015 में यह शुल्क 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया गया था।

    आईजी स्टांप सोनिका ने बताया कि उत्तराखंड में शुल्क की अधिकतम सीमा तय होने से खरीदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इसके विपरीत, उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री शुल्क एक प्रतिशत है और वहां इसकी कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है।

    सरकार का दावा है कि यह कदम राजस्व वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा, साथ ही आम खरीदार पर भी अनावश्यक भार नहीं डालेगा।

  • दून में हाई प्रोफाइल मारपीट कांड ,,,, चर्चित पूर्व विधायक के बेटे और गनर की दबंगई,,,,, अब हुआ एक्शन..।

    दून में हाई प्रोफाइल मारपीट कांड ,,,, चर्चित पूर्व विधायक के बेटे और गनर की दबंगई,,,,, अब हुआ एक्शन..।

    उत्तराखंड—-  देहरादून की सड़कों पर वीआईपी गुंडागर्दी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके सरकारी गनर ने एक सुनियोजित बुली अटैक कर दिया।

    राजपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि घटना में इस्तेमाल बोलेरो वाहन भी कब्जे में ले लिया गया है।

    घटना मंगलवार शाम की है, जब यशोवर्धन दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। पैसेफिक मॉल के पास पीछे चल रही कार ने जब ओवरटेक का प्रयास किया तो जगह कम होने के कारण वे साइड नहीं दे पाए। बस यही बात दबंगों को नागवार गुज़री।

    मसूरी डायवर्जन पहुंचते ही एक सफेद लैंड क्रूजर और बोलेरो ने उनकी कार को टक्कर मारकर रोक लिया।

    इसके बाद जो हुआ, उसने देहरादून की शांति को भी शर्मसार कर दिया। लैंड क्रूजर से उतरे दिव्य प्रताप सिंह और उनके साथ तैनात उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल राजेश सिंह यशोवर्धन को कार से घसीटकर बाहर लाए और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

    आरोप है कि गनर ने जमीन पर पटककर लात-घूंसे बरसाए, जबकि एक अन्य युवक ने यशोवर्धन के चालक को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

    शर्मनाक बात यह कि सरकारी वर्दी में तैनात गनर ने यशोवर्धन की शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक पर भी लात मारी।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान पुष्ट होने के बाद हरिद्वार पुलिस को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया, जिसके बाद आरोपी गनर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। मामला अत्यंत गंभीर है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

    वीआईपी संस्कृति के नाम पर कानून को रौंदने की यह नई वारदात उत्तराखंड पुलिस की साख और कानून-व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े करती है।

    अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस हाई-प्रोफाइल केस में कार्रवाई कितनी तेज़ और कितनी निष्पक्ष होती है।

  • राशन घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा,,,,,आपूर्ति कमिश्नर ने कैसे माफ कर दिया..?

    राशन घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा,,,,,आपूर्ति कमिश्नर ने कैसे माफ कर दिया..?

    उत्तराखंड—-  उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2021 में हुए 99 कुंतल से अधिक अनाज को बिना वितरण और रखरखाव के सड़ने रखने पर डी.एम.के आदेश पर दोषियों से रिकवरी के आदेश को जिलापूर्ति कमिश्नर की माफी संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

    खंडपीठ ने रिकवरी की फाइल संरक्षित करने के साथ राज्य सरकार से सवाल किया है कि खाद्य आपूर्ति कमिश्नर के पास ये अधिकार है कि वह इसे मॉफ कर सके ?

    मामले के अनुसार, हरिद्वार निवासी अभिजीत ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा कि वर्ष 2021 में सस्ता गल्ला के अंतर्गत बांटा जाने वाला 99 कुंतल से अधिक अनाज रख रखाव के अभाव में सड़ गलकर खराब हो गया।

    इसकी जांच के बाद यू.एस.नगर के जिलाधिकारी ने दोषियों से रिकवरी करने के आदेश दिए।

    इस एदेश को खाद्य आपूर्ति कमिश्नर ने माफ कर दिया। याचिका में न्यायालय से सस्ता गल्ला राशन में हुए घोटाले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की प्रार्थना की गई है।

  • देहरादून में बड़ी कार्रवाई,,,, 100 अधिकारियों ने मारी रेड,,,, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन.।

    देहरादून में बड़ी कार्रवाई,,,, 100 अधिकारियों ने मारी रेड,,,, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन.।

    उत्तराखंड—  देहरादून में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने एक साथ कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर शहर के कारोबारी जगत में हड़कंप मचा दिया।

    दिल्ली से आई करीब 100 अधिकारियों की टीम, 25 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची और चार बिल्डरों व दो शराब कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की।

    छापों में करोड़ों रुपये की कर चोरी के साक्ष्य मिलने की जानकारी सामने आई है। कई घरों की तिजोरियां सील, बैंक खाते फ्रीज, और भारी मात्रा में मिले कैश को गिनने के लिए कैश काउंटिंग मशीनें मंगानी पड़ीं। सोने-चांदी के जिन गहनों के बिल नहीं मिले, उन्हें जब्त किया गया।

    टीम ने कार्रवाई के दौरान बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति देते हुए घरों को बाद में पूरी तरह सील कर दिया।

    दिन भर शहर में इस कार्रवाई की चर्चा रही। विभाग फिलहाल बरामद दस्तावेजों व नकदी की जांच में जुटा है, और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

  • धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले,,, हर परिवार को यूनिक आईडी,,उपनल को ग्लोबल रुट,,,।

    धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले,,, हर परिवार को यूनिक आईडी,,उपनल को ग्लोबल रुट,,,।

    देहरादून—   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगाई गई है।

    बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं—–

    शहरी विकास विभाग के प्रस्ताव को मिली मंजूरी।

    शहरी विकास निदेशालय के तहत PMUK (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट ऑफ उत्तराखंड) के गठन को कैबिनेट की स्वीकृति मिली। इसके लिए 4 पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई।

    वित्त विभाग के प्रस्ताव पर बड़ा निर्णय–

    अब टेंडर प्रक्रिया में इंश्योरेंस कवरेज के तहत बीमा की गारंटी सुनिश्चित की जाएगी।

    कार्मिक विभाग के तहत राहत भरा फैसला–

    दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए कटऑफ डेट तय करने हेतु समिति का गठन किया जाएगा।

    आपदा प्रबंधन व पुनर्वास विभागके तहत मानवीय निर्णय–

    उत्तरकाशी के धराली सहित प्रदेश के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी।
    साथ ही पक्के मकान क्षतिग्रस्त होने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी निर्णय लिया गया।
    वाणिज्यिक संपत्तियों (कमर्शियल प्रॉपर्टीज) के मामलों में केस-टू-केस आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

    नियोजन विभाग के तहत नया कदम–
    राज्य में निवासरत प्रत्येक परिवार के लिए ‘देवभूमि परिवार योजना’ के तहत एक यूनिक आईडी बनाई जाएगी।

    उपनल कर्मचारियों से संबंधित बड़ी घोषणा —
    कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए कैबिनेट ने एक उपसमिति का गठन किया है, जो दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
    इसके अलावा अब उपनल विदेशों में भी कर्मचारियों की नियुक्ति कर सकेगा। इसके लिए भारत के विदेश मंत्रालय में उपनल का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) किया जाएगा।

  • उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल,,,, गणेश गोदियाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष,,, प्रीतम और हरक को बड़ी जिम्मेदारी।

    उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल,,,, गणेश गोदियाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष,,, प्रीतम और हरक को बड़ी जिम्मेदारी।

    देहरादून—   उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।, कांग्रेस हाईकमान ने तत्काल प्रभाव से गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया है।

    साथ ही, कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में दो अहम समितियों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति को मंजूरी दी है।

    प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

    डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    वहीं, पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा को सम्मानजनक भूमिका देते हुए कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है।

    हाईकमान ने उनके कार्यकाल के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और योगदान की सराहना की है।

    कांग्रेस संगठन में यह फेरबदल आगामी राजनीतिक समीकरणों और विधानसभा चुनावों की दिशा में पार्टी की तैयारियों को और धार देने वाला माना जा रहा है।

  • उत्तराखंड रजत जयंती पर बोले पीएम मोदी “ये दशक उत्तराखंड का है”,,,, 8140 करोड़ की दी सौगात..।

    उत्तराखंड रजत जयंती पर बोले पीएम मोदी “ये दशक उत्तराखंड का है”,,,, 8140 करोड़ की दी सौगात..।

    देहरादून—  पीएम नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उत्तराखंड की स्थापना को आज 25 साल पूरे हो गए।

    इस मौके पर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में वे लोगों को संबोधित कर रहे हैं। अपनी संबोधन की शुरुआत उन्होंने उत्तराखंडी में की। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को नई उर्जा देने में जुटी हुई है।

    मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का असली परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। राज्य दुनिया की स्पिरिचुअल कैपिटल के रूप में स्थापित हो सकता है। पीएम ने 8140 करोड़ की योजनाएं शुरू कीं। साथ ही उन्होंने यहां पर उत्तराखंड के 25 वर्षों से सफर से जुड़ी शॉर्ट फिल्म भी देखी।

    पीएम से पहले मंच को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम का स्वागत किया और उन्होंने एक कविता पढ़कर पीएम को राष्ट्रऋषि बताया। पीएम बनने के बाद मोदी का यह 30वां और इस साल का यह तीसरा दौरा है।

     

    उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती कार्यक्रम के मुख्य मंच पर पहुंचे, पीएम मोदी का हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया स्वीकार।

    समारोह में पहाड़ी टोपी पहनकर पहुंचें पीएम मोदी। सीएम धामी ने पीएम मोदी को ओंकारेश्वर मंदिर का डमी दिया।

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में हम अनेक आगे काम करते रहेंगे। त्याग तप और बलिदानों से हमने उत्तराखंड को पाया है। इसके बाद बटन दबाकर पीएम मोदी ने 8140 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

    पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत 28344 लाभान्वित किसानों को डिजिटल तरीके से पीएम मोदी ने बटन दबाकर भुगतान किया।

    मोदी ने 25 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया
    पीएम मोदी ने कॉफी टेबल बुक (गौरवशाली अतीत, सशक्त वर्तमान, सुनहरा भविष्य) का विमोचन किया।

    पीएम मोदी ने 25 साल पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया।
    मंच पर पुस्तक विमोचन के दौरान स्वच्छता का पीएम ने रखा ख्याल पुस्तक के ऊपर का रिबन उतारकर जेब में रखा
    मोदी ने राज्य के 25 साल पूरे होने पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखी
    पीएम मोदी 25 साल पूरे होने पर बनी डॉक्यूमेंट्री देख रहे, जिसमें उत्तराखंड के बदलते दौर की कहानी बताई गई है।

    उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में पीएम मोदी का संबोधन शुरू—
    पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भई बधु, ददी भुलुयो दयाणा स्याणा…आप सबुकई मेरू नमस्कार..

    मोदी बोले- बलिदानियों को नमन
    पीएम मोदी ने कहा कि 9 नवंबर का ये दिन एक लंबी तपस्या का फल है। आज का दिन हम सभी को गर्व का एहसास करवा रहा है। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने वर्षों से जो सपना देखा था 25 साल पहले अटल जी की सरकार में पूरा हुआ है। अब बीते 25 सालों की यात्रा के बाद, आज उत्तराखंड जिस ऊंचाई पर है, जिसे देकर हर उस व्यक्ति का खुश होना लाजमी है जिन्होंने इसके लिए संघर्ष किया है।

    उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि संस्कृति और प्रकृति से प्यार करने वाले आज खुश हैं। डबल इंजन की सरकार नई ऊंचाइयां दे रही है। उत्तराखंड की रजत जयंती पर आप सभी को बधाई।

    मैं इस अवसर पर उन बलिदानियों को भी नमन करता हूं जिन्होंने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उत्तराखंड से मेरा गहरा लगाव है। जब मैं स्प्रिच्यूअल जर्नी में यहां आता था तो यहां के लोगों की संघर्ष जीवन मुझे प्रेरित करता था। यहां बिताए पल ने मुझे जीवन का साक्षात्कार करवाया। ये दशक उत्तराखंड का है। केदार परिसर में बोले गए शब्द एक वाक्य नहीं है, ये मेरा आपके प्रति विश्वास है। उत्तराखंड के उत्कर्ष का ये काल खंड है।

    मोदी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अब सेब और टीवी के किसानों को डिजिटल करेंसी में अनुदान दे रही है। देवभूमि उत्तराखंड भारत के आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है। यहां अनगिनत तीर्थ हैं, वे हमारी आस्था के प्रतीक हैं। लाखों भक्त यहां आते हैं। उनकी यात्रा भक्ति का मार्ग खोलती है। यहां की इकोनॉमी में ऊर्जा भरती है।
    मोदी बोले- नए प्रोजेक्ट राज्य में नए अवसर पैदा करेंगे
    मोदी ने कहा कि मैंने कुछ देर पहले उत्तराखंड के युवाओं से बिजनेसमैन से बात की।

    वे सभी उत्तराखंड की ग्रोथ को लेकर उत्साहित हैं। उत्तराखंड की विकास यात्रा को गति देने के लिए आज कई प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन और शिलान्यास किया गया है। ये प्रोजेक्ट रोजगार के नए अवसर तैयार करेंगे।

    मोदी बोले- उत्तराखंड फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है
    उत्तराखंड में 12 महीने पर्यटन की संभावना रही है। मुझे खुशी है कि राज्य विंटर टूरिज्म को नया आयाम दे रहा है। सर्दियों में पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 3 साल पहले आदि कैलाश यात्रा में 2 हजार श्रद्धालु आते थे, अब 30 हजार आते हैं। इको टूरिज्म की बहुत संभावना है। उत्तराखंड अब फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में भी उभर रहा है।

    मोदी बोले- उत्तराखंड स्पिरिचुअल कैपिटल के रूप में स्थापित हो सकता है
    उत्तराखंड ने 25 सालों में विकास की लंबी यात्रा तय की है। सवाल ये है कि अगले 25 सालों में किस ऊंचाई पर देखना चाहेंगे। जहां चाह, वहां राह। जब हमें पता होगा कि लक्ष्य क्या है, उसको हासिल कर पाएंगे। उत्तराखंड का असली परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। राज्य ठान लें तो यह खुद को स्पिरिचुअल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड के रूप में स्थापित कर सकता है।