Category: देहरादून

  • देहरादून पन्नू हत्याकांड में HC ने पलटा पॉक्सो कोर्ट का फैसला.,,,.अमित सभी आरोपों से बरी ,,, कार के अंदर 7 साल के मासूम की मिली थी लाश,,,।

    देहरादून पन्नू हत्याकांड में HC ने पलटा पॉक्सो कोर्ट का फैसला.,,,.अमित सभी आरोपों से बरी ,,, कार के अंदर 7 साल के मासूम की मिली थी लाश,,,।

    नैनीताल—  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2013 में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की कथित यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में निचली अदालत की सजा के आदेश को खारिज करते हुए आरोपी अमित कौशल को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

    मामला 23 अगस्त 2013 का है, जब देहरादून जिले के डोईवाला के घर से 7 वर्षीय मासूम पुन्नू अचानक लापता हो गया। अगले दिन बच्चे का शव अभियुक्त के पारिवारिक परिसर में खड़ी एक एस्टीम कार से बरामद हुआ। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

    मामले की जांच के बाद पुलिस ने अमित कौशल को गिरफ्तार कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद देहरादून की फास्ट ट्रैक कोर्ट/विशेष पॉक्सो जज ने अप्रैल 2018 में अमित कौशल को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302, 377, 201 और पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।

    आरोपी ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रवींद्र मैठानी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने इस आपराधिक अपील पर सुनवाई की।

    बचाव पक्ष की अधिवक्ता ममता बिष्ट ने तर्क दिया कि पूरा मामला केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है और अभियोजन पक्ष यह साबित करने में पूरी तरह विफल रहा कि अपराध किस प्रकार और किसने किया। इसमें उनकी सहभागिता नहीं है।

    खंडपीठ ने पाया कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि जिस कार में बच्चे का शव मिला, उसका मालिकाना हक केवल आरोपी के पास ही था। पुलिस जांच के दौरान कार की चाबी आरोपी के पास नहीं, बल्कि परिवार के अन्य सदस्य (मां) के पास थी। इसके अलावा, फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी कार की सीट या कवर पर कोई खून या दुष्कर्म का अंश नहीं मिला।

    उच्चतम न्यायालय के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 106 का लाभ अभियोजन की कमियों को छिपाने के लिए नहीं लिया जा सकता। केवल किसी संयुक्त पारिवारिक परिसर में खड़ी कार से शव मिलने के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि हत्या आरोपी ने ही की है।

    सभी तथ्यों, गवाहों के बयानों और साक्ष्यों का गहन अध्ययन करने के बाद खंडपीठ ने निचली अदालत के 2018 के सजा के आदेश को रद्द कर दिया। न्यायालय ने आरोपी अमित कौशल को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए तुरंत जेल से रिहा करने के आदेश जारी किए हैं, बशर्ते वह किसी अन्य मामले में वांछित न हो।

  • मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर काम का किया निरीक्षण,,,, नन्दा की चौकी एप्रोच रोड का किया निरीक्षण,।

    मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर काम का किया निरीक्षण,,,, नन्दा की चौकी एप्रोच रोड का किया निरीक्षण,।

    उत्तराखंड—   नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड पुनर्निर्माण का सीएम ने जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर पहुंचकर निर्माण कार्य का मौके पर मुआयना किया और अधिकारियों से काम की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन की जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय सीधे नंदा की चौकी पुल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और अभियंताओं से पुनर्निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए।

    एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागीय टीमों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए 12 घंटे के भीतर सड़क को दोबारा तैयार किया, जिससे यातायात व्यवस्था जल्द बहाल हो सकी।

    मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनसुविधा से जुड़े कार्यों में तेजी और गुणवत्ता दोनों जरूरी हैं।

  • उत्तराखंड– भूकंप से कांपी धरती,,,, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग,,।

    उत्तराखंड– भूकंप से कांपी धरती,,,, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग,,।

    देहरादून–  उत्तराखंड में फिर धरती डोल गयी, देर रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। उत्तरकाशी में रात करीब 1:21 बजे आए झटकों से कई लोगों की नींद खुल गई और घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

    कुछ देर बाद फिर कांपी धरती

    पहले झटके के करीब 24 मिनट बाद 1:45 बजे 2.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसके बाद 2:19 बजे टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया।

    लगातार आए झटकों के बाद लोगों में डर का माहौल बना रहा। उत्तरकाशी पहले से ही हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र में होने के कारण संवेदनशील माना जाता है।

  • उत्तराखंड चुनाव :- भाजपा की नई टीम तैयार,,, पहाड़ से मैदान तक साधा संतुलन।

    उत्तराखंड चुनाव :- भाजपा की नई टीम तैयार,,, पहाड़ से मैदान तक साधा संतुलन।

    देहरादून—  उत्तराखंड 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने पहाड़ से मैदान तक संगठन को नया विस्तार दिया है।

    भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार करते हुए 178 नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। इसमें 121 कार्यसमिति सदस्य, 32 विशेष आमंत्रित और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

    भाजपा की नई कार्यसमिति में प्रदेश के सभी 14 संगठनात्मक जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी ने पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों के नेताओं को जगह देकर संगठन में क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।

    4 संगठनात्मक जिलों से नेताओं को प्रतिनिधित्व

    विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून ग्रामीण, देहरादून महानगर, हरिद्वार, रुड़की, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, काशीपुर और ऊधमसिंह नगर से नेताओं को शामिल किया गया है।

    उत्तरकाशी से केदार सिंह रावत, चमोली से सुरेंद्र सिंह नेगी और आनंद सिंह रावत, जबकि रुद्रप्रयाग से शकुंतला जगवाण और वीरेंद्र सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी मिली है।

    टिहरी से विजय सिंह पंवार, मेहरबान सिंह रावत, लखीराम जोशी और अतर सिंह तोमर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। देहरादून ग्रामीण से नीरू देवी जबकि देहरादून महानगर से ऋषिराज डबराल और आदित्य कुमार को जगह दी गई है।

    हरिद्वार से संजय सहगल और रुड़की से मयंक गुप्ता, राजपाल व मास्टर नागेंद्र को शामिल किया गया है।

    कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ से केदार जोशी और चंद्रा पंत, बागेश्वर से बलवंत सिंह भौर्याल, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान और सुभाष पांडे तथा नैनीताल से नवीन दुम्का, गोविंद सिंह बिष्ट और बिंदेश गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

    काशीपुर से खिलेंद्र चौधरी, राम महरोत्रा, आशीष गुप्ता, शैलेंद्र मोहन सिंघल, हरभजन सिंह चीमा और ऊषा चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर से अनिल चौहान को भी सूची में शामिल किया गया है।

    चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम फैसला

    भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति का गठन ऐसे समय किया है, जब पार्टी आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की तैयारियों में जुटी है। बड़ी संख्या में नेताओं को कार्यसमिति में शामिल किए जाने से प्रदेश और जिलास्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

    121 कार्यसमिति सदस्य संगठन के नियमित निर्णयों और गतिविधियों में भूमिका निभाएंगे, जबकि 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य संगठन में अनुभवी नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी को मजबूत करेंगे।

  • धामी कैबिनेट के बड़े फैसले ,,, गौलापार में HC के लिए जमीन पर मुहर..।

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले ,,, गौलापार में HC के लिए जमीन पर मुहर..।

    देहरादून—   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में जनहित, प्रशासनिक सुधार और विकास से जुड़े 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य, श्रम, सहकारिता, परिवहन, कौशल विकास, औद्योगिक विकास और न्यायिक ढांचे को मजबूत करने वाले कई अहम फैसले लिए गए।

    कैबिनेट के प्रमुख फैसले

    गौलापार में हाईकोर्ट के लिए 38 हेक्टेयर भूमि को मंजूरी, जिससे लंबे समय से लंबित हाईकोर्ट शिफ्टिंग की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    गो-पालन योजना का दायरा बढ़ाया गया। अब सामान्य वर्ग के लोग भी योजना का लाभ उठा सकेंगे और गाय व भैंस खरीदने पर सरकार सब्सिडी देगी।

    उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को मंजूरी। अब समान कार्य के लिए समान वेतन, हर महीने की 7 तारीख तक मजदूरी भुगतान और श्रमिकों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

    राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के लिए 122 नए पद सृजित करने को मंजूरी।

    जीएसटी संशोधन अध्यादेश को स्वीकृति।

    जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार की गाइडलाइंस लागू होंगी, जिससे योजनाओं का हस्तांतरण आसान होगा।

    सहकारी समिति नियमावली में संशोधन के बाद अब कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति भी समिति का सदस्य बन सकेगा।

    मेरठ-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समझौता किया जाएगा।

    उत्तराखंड औद्योगिक नियमावली को मंजूरी। इससे नियोजक और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय, शिकायतों के त्वरित समाधान और शिकायत समिति के गठन की स्पष्ट प्रक्रिया तय होगी। साथ ही छंटनी किए गए कर्मचारियों को दोबारा अवसर देने का भी प्रावधान किया गया है।

    वन विकास निगम सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी। अब स्केलर पद के लिए 100 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होंगी,,, 13 उत्कृष्ट महिलाएं।

    तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होंगी,,, 13 उत्कृष्ट महिलाएं।

    देहरादून—  उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर इस वर्ष प्रदेश की 13 उत्कृष्ट महिलाओं को प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, संस्कृति, पर्यावरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं को 8 अगस्त को हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे।

    इसी अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2006 से वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर महिलाओं और किशोरियों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की थी।

    इसका उद्देश्य समाज में प्रेरणादायक कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान देना और नई पीढ़ी की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। आज तीलू रौतेली पुरस्कार राज्य के सबसे प्रतिष्ठित महिला सम्मानों में गिना जाता है।

    217 आवेदनों में से चुनी गईं 13 प्रेरणादायक महिलाएं

    इस वर्ष पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से 217 आवेदन प्राप्त हुए। सबसे अधिक नैनीताल से 29 , उत्तरकाशी से 24, देहरादून से 23 और हरिद्वार से 22 आवेदन मिले। इसके अलावा अल्मोड़ा से 21, पिथौरागढ़ और टिहरी से 13-13, चमोली और चंपावत से 12-12, रुद्रप्रयाग और ऊधम सिंह नगर से 11-11, जबकि बागेश्वर और पौड़ी से 8-8 आवेदन प्राप्त हुए।

    सभी आवेदनों का गहन मूल्यांकन करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली13 महिलाओं का चयन किया गया है।

    35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा सम्मान

    महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 220 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि यह सम्मान जमीनी स्तर पर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कार्य कर रही कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएगा और बेहतर सेवाओं के लिए प्रेरित करेगा।

    कौन थीं वीरांगना तीलू रौतेली?

    गढ़वाल की वीरांगना तीलू रौतेली उत्तराखंड की शौर्य गाथा का अमर नाम हैं। कम उम्र में ही पिता और भाइयों की शहादत के बाद उन्होंने साहस के साथ मोर्चा संभाला और दुश्मनों के खिलाफ कई युद्धों में अद्वितीय वीरता का परिचय दिया। उनके अदम्य साहस, नेतृत्व और पराक्रम के कारण उन्हें उत्तराखंड में नारी शक्ति और वीरता का प्रतीक माना जाता है।

    इन्हीं प्रेरणादायक आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हर वर्ष उनकी जयंती पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करती है।

    यह सम्मान केवल उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि प्रदेश की हर बेटी को आगे बढ़ने, नेतृत्व करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश भी देता है।

  • उत्तराखंड :- बारिश ने थामी रफ्तार ,, अगले तीन दिन रहें सावधान,,,

    उत्तराखंड :- बारिश ने थामी रफ्तार ,, अगले तीन दिन रहें सावधान,,,

    देहरादून—  उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देर रात से प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

    इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की है।

    इन जिलों में येलो अलर्ट

    टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।

    इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

    लगातार खराब मौसम और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

    कई सड़कें बंद, सफर बना जोखिम भरा

    लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।

    चमोली के निजमुला मोटर मार्ग पर काली चट्टान से लगातार मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही बेहद जोखिम भरी बनी हुई है।

    टिहरी के केम्पटी–नैनबाग (NH-707A) मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया।

    अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

    7 अगस्त
    देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट। पर्वतीय जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज से अति तीव्र बारिश के दौर की संभावना। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार।

    8 अगस्त
    देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी। टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में भी भारी बारिश की संभावना।

    9 अगस्त
    देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में येलो अलर्ट। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • उत्तराखंड पुलिस :- अनुशासनहीनता में शेर सिंह बर्खास्त,,, जंतर मंतर पर दिया था भाषण..।

    उत्तराखंड पुलिस :- अनुशासनहीनता में शेर सिंह बर्खास्त,,, जंतर मंतर पर दिया था भाषण..।

    देहरादून—   दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर मंच से भाषण देने वाले उत्तराखंड पुलिस के निलंबित कॉन्स्टेबल शेर सिंह को विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

    विभागीय जांच में उसे उत्तराखंड पुलिस अधिनियम-2007 और उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

    पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। शेर सिंह पहले से निलंबित था। आरोप है कि वह 28 जून 2026 से बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित था और नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं देने पर 20 जुलाई को निलंबित किया गया था।

    विभाग के अनुसार, जंतर-मंतर पर आयोजित छात्र आंदोलन में वर्दी पहनकर दिया गया उसका भाषण सेवा नियमों के विपरीत और अनुशासनहीनता की श्रेणी में पाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शेर सिंह अब उत्तराखंड पुलिस का कर्मचारी नहीं है और भविष्य में उसकी किसी भी गतिविधि के लिए उत्तराखंड पुलिस जिम्मेदार नहीं होगी।

    पुलिस ने यह भी बताया कि शेर सिंह का नाम पहले से दर्ज एक आपराधिक मामले में भी सामने आ चुका है। एसटीएफ की जांच में वह कथित भूमि कब्जा और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले में आरोपी रहा है तथा वर्ष 2025 में इस मामले में गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है।

    उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि अनुशासन, सत्यनिष्ठा और सेवा आचरण से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • उत्तराखंड में बारिश का प्रभाव:- 99 सड़कें बंद,,, इन जिलों में छुट्टी घोषित…।

    उत्तराखंड में बारिश का प्रभाव:- 99 सड़कें बंद,,, इन जिलों में छुट्टी घोषित…।

    देहरादून— उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    खराब मौसम को देखते हुए देहरादून और बागेश्वर में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है। पिछले 24 घंटों में मसूरी में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।

    बारिश और भूस्खलन के चलते देहरादून के कालसी-चकराता मार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात प्रभावित है। प्रदेश के 10 जिलों की कुल 99 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा 25 सड़कें चमोली, 15 पिथौरागढ़ और 13 बागेश्वर में बंद हैं।

    उधर ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर घाटों पर एसडीआरएफ की तैनाती बढ़ा दी गई है और लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जबकि चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है।

    मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 अगस्त तक भी कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

  • ओलंपिक मेजबानी का संकल्प,,, 22 किलोमीटर पैदल चलेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या,,

    ओलंपिक मेजबानी का संकल्प,,, 22 किलोमीटर पैदल चलेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या,,

    लदेहरादून—   उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या 10 अगस्त को हरिद्वार के हर की पौड़ी से ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर तक करीब 22 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा करेंगी।

    इस यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव का जलाभिषेक कर भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलने और देश को खेल महाशक्ति बनाने का संकल्प लेना है।

    रेखा आर्या ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि खेल भावना, युवा ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का भी संदेश देगी।

    यात्रा में संत-समाज, खिलाड़ी, युवा और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस विशेष कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।