Category: हल्द्वानी

  • पिथौरागढ़ की लाडली, अंकिता भंडारी और ज्योति मेर को न्याय दिलाने के लिए किए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन — प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल।

    पिथौरागढ़ की लाडली, अंकिता भंडारी और ज्योति मेर को न्याय दिलाने के लिए किए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन — प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल।

    हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पिथौरागड़ की लाडली मामले में पुनर्विचार याचिका के संदर्भ में किए जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया हैं।

    संगठन के प्रदेश प्रभारी विरेंद्र गुप्ता और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में ठोस पैरवी के साथ पुनर्विचार याचिका प्रस्तुत करे जिससे अपराधियों को कठोर दंड मिल सके और भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस पवित्र देव भूमि में ऐसे कृत्य करने से पूर्व हजार बार उसकी आत्मा कांपे।

    संगठन के सभी पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से अंकिता भंडारी और ज्योति मेर मामले में भी ठोस पैरवी की मांग करते हुए कहा हे कि किसी लापरवाही की वजह से अपराधी को किसी भी प्रकार से कोई राहत नहीं मिले।

    सरकार से न्याय की मांग करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, दीपक माहेश्वरी, कुंदन बिष्ट, प्रज्ञान भारद्वाज, राकेश गुप्ता, टीटू ,शकील अहमद, चमन गुप्ता, कुंदन रावत, ललित जायसवाल ,रिषभ पाठक, अश्मित गुजराल, पंकज फुलेरा, नुसरत सिद्दिकी, संजय वर्मा आदि हैं।

  • 21 सेप्टेंबर को होँगी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बी.एड (स्पेशल), एम.एड (स्पेशल) एवं योग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा ।

    21 सेप्टेंबर को होँगी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बी.एड (स्पेशल), एम.एड (स्पेशल) एवं योग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा ।

    उत्तराखंड—-   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने बी.एड (स्पेशल), एम.एड (स्पेशल), बी.ए योगा एवं एम.ए योगा कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस टेस्ट) की तिथि घोषित कर दी है।

    विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने कहा कि प्रवेश परीक्षा 21 सितम्बर 2025 को आयोजित होगी।

    परीक्षा का समय इस प्रकार रहेगा : बी.एड (स्पेशल)—

    प्रथम पाली: सुबह 09:00 से 11:00 बजे तक
    व एम.एड (स्पेशल):–

    द्वितीय पाली: दोपहर 12:00 से 02:00 बजे तक

    बी.ए योगा व एम.ए योगा:—
    एकल पाली: सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक

     

    परीक्षा नियंत्रक ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों और प्रवेश-पत्र साथ लाना न भूलें।

    प्रवेश पत्र एवं आवश्यक निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uou.ac.in पर उपलब्ध हैं।

  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाड़े का हुआ प्रारम्भ।

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाड़े का हुआ प्रारम्भ।

    हल्द्वानी—-  आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय  नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर  स्वच्छता पखवाड़े का प्रारंभ हुआ।

    नगर निगम हल्द्वानी ने स्वच्छता रथ को रवाना  किया गया। महापौर गजराज की अध्यक्षता में नगर निगम की समस्त टीम, समस्त पार्षद गणों की उपस्थिति में इस स्वच्छता रथ को शहर के विभिन्न चौराहा ,सार्वजनिक स्थानों पर जाकर स्वच्छता के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किया गया।

    इस रथ के माध्यम से लोगों में शहर को स्वच्छ रखकर, पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए एवं धरा को सुरक्षित रखने के प्रयास के लिए नागरिकों में प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

    इसके लिए जगह-जगह लोगों से पर्यावरण संबंधी एवं स्वच्छता संबंधी प्रश्नों को पूछा जाएगा एवं सही उत्तर देने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

    नगर निगम के द्वारा 2 अक्टूबर तक विभिन्न स्वच्छता संबंधी अभियान चलाए जाएंगे ,सभी अभियानों में जान भागीदारी के साथ हल्द्वानी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रेरया किया जायेगा।।

  • एबीवीपी प्रत्याशी का आरोप – बाहरी लोगों ने मिलकर बिगाड़ा माहौल….

    एबीवीपी प्रत्याशी का आरोप – बाहरी लोगों ने मिलकर बिगाड़ा माहौल….

    हल्द्वानी – एमबीपीजी कॉलेज परिसर मंगलवार को अखाड़ा बन गया, जब छात्र संघ चुनाव के दौरान निकाले गए जुलूस में दो गुट आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद हालात बेकाबू हो गए और जमकर लात-घूंसे चले।

    इस बीच एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र विशाल चौधरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए छात्र कक्षा में घुसा, लेकिन वहां भी भीड़ ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और मारपीट जारी रखी। कॉलेज परिसर में करीब दो घंटे तक अराजकता का माहौल रहा, जबकि मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

    घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय हुई, जब एबीवीपी समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी और निर्दलीय प्रत्याशी कमल बोरा अपने-अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान दोनों गुट बास्केटबॉल मैदान के पास आमने-सामने आ गए और कहासुनी हाथापाई में बदल गई।

    हंगामा बढ़ने पर जुलूस में शामिल छात्र-छात्राओं ने भागकर जान बचाई। एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी का आरोप है कि प्रतिद्वंदी गुट के साथ कई बाहरी लोग भी शामिल थे, जिन्होंने जानबूझकर कॉलेज का माहौल खराब किया।

    घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा के इंतजामों पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।

  • नक्शा पास करने में देरी नहीं, समय सीमा का रक्खे ध्यान : – डीएम वंदना।

    नक्शा पास करने में देरी नहीं, समय सीमा का रक्खे ध्यान : – डीएम वंदना।

    नैनीताल—   जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण में लम्बित भवन मानचित्र स्वीकृति, आपत्तियों एवं अन्य वादों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बार-बार एक ही मामले में आपत्ति लगाए जाने की प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण कार्यालय में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल को निर्देशित किया कि भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए, साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन आपत्ति निवारण शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए, ताकि आमजन की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में दस्तावेजों के रख-रखाव की स्थिति, लंबित प्रकरणों की श्रेणीबद्ध सूची, अवैध निर्माणों पर की जा रही कार्रवाई और कार्यालय के डिजिटलीकरण कार्यों की भी समीक्षा की।

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अव्यवस्था या लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

    इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि सभी लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, विशेषकर सबसे पुराने प्रकरणों को पहले निपटाया जाए।

    जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि अवैध निर्माणों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे नियमों का उल्लंघन रोकने में सख्ती लाई जा सके।

    निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली को बेहतर और जनोन्मुखी बनाने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

  • हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे की ख़राब हालत पर डीएम सख्त,अधिकारियों और ठेकेदार पर हुआ मुकदमा..।

    हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे की ख़राब हालत पर डीएम सख्त,अधिकारियों और ठेकेदार पर हुआ मुकदमा..।

    हल्द्वानी—  नैनीताल जिले में रानीबाग से ज्योलिकोट तक नेशनल हाईवे की जर्जर हालत पर मंगलवार को जिलाधिकारी वंदना का पारा चढ़ गया।

    उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिशासी अभियंता समेत संबंधित अधिकारियों को तलब करते हुए खराब सड़क की तत्काल मरम्मत के स्पष्ट निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2021 में डामरीकरण के बावजूद तीन साल के भीतर सड़क का इस कदर खराब हो जाना, अधिकारियों की कार्यप्रणाली और ठेकेदार की गुणवत्ता पर सीधे सवाल खड़ा करता है।

    उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “यह स्पष्ट रूप से विभागीय लापरवाही और सरकारी धन की बर्बादी का गंभीर मामला है। सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर थी, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है।”

    अधिशासी अभियंता ने बताया कि मरम्मत की जिम्मेदारी अब भी ठेकेदार की है और उसे नोटिस जारी किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा, “नोटिस के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है, जबकि सड़क की हालत जनता के लिए जानलेवा बन चुकी है।”

    डीएम वंदना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सड़क का पुनः नवीनीकरण कार्य प्रारंभ किया जाए, और इस पूरी अवधि में अधिशासी अभियंता स्वयं कार्य की निगरानी करें। साथ ही, उन्होंने सड़क की समय से पहले खराब होने की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

    अधिशासी अभियंता को यह निर्देश भी दिया गया कि जांच पूरी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को सौंपें।

    जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    यह घटनाक्रम जिले में सड़कों की बदहाली और उससे जुड़ी प्रशासनिक उदासीनता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। जिलाधिकारी की सख्ती अब यह संकेत देती है कि ऐसी लापरवाहियों पर अब नकेल कसी जाएगी।

  • उत्तराखंड के रमणीक स्थानों में होगी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, संजय मिश्रा रहेंगे लीड रोल में ,,, यह है ऑडिशन की तारीखें,,,।

    उत्तराखंड के रमणीक स्थानों में होगी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, संजय मिश्रा रहेंगे लीड रोल में ,,, यह है ऑडिशन की तारीखें,,,।

    नैनीताल/हल्द्वानी—   उत्तराखंड की रमणीक और खूबसूरत वादियों में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होने जा रही है।

    हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता संजय मिश्रा इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं। साथ में अनुग्रह अग्निहोत्री भी अपने अभिनय का लोहा मनवाएंगे।

    फिल्म की कहानी का केंद्रबिंदु 5 और 7 साल के बच्चों पर आधारित है, जिसमें उनकी मासूमियत और जीवन की चुनौतियों को भावनात्मक अंदाज़ में दिखाया जाएगा।

    यह फिल्म पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता दीपक पांडे और ममता पांडे हैं,जबकि निर्देशन की कमान मुंबई के जाने-माने फिल्मकार प्रेम व्यास संभालेंगे, जो पहले भी कई पुरस्कार-विजेता फिल्में बना चुके हैं।

    इस प्रोजेक्ट से जुड़े असिस्टेंट डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री और राहुल मेहता भी अपनी भूमिका निभाएंगे प्रोडक्शन असिस्टेंट ऋषिका रहेंगी।

    ऑडिशन की तिथियां और स्थान—–
    निर्माताओं ने फिल्म से जुड़े कलाकारों के चयन के लिए तीन अलग-अलग शहरों में ऑडिशन की घोषणा की है। जो इस प्रकार हैं—–

    # रुद्रपुर :  18 सितंबर (गुरुवार) को एमिटी पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

    # हल्द्वानी :  20 दिसंबर (शनिवार) को सेंट लॉरेंस सेकेंडरी स्कूल, देवल चौड़, खाम रामपुर रोड में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

    # देहरादून : 27 सितंबर (शनिवार) को ग्राफिक एरा कैंपस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

     

    फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी कहानी दो छोटे बच्चों (5 और 7 साल) पर केंद्रित होगी। कहानी में बच्चों की मासूम निगाहों से समाज की तस्वीर को दिखाया जाएगा। उनके संघर्ष, उनकी खुशियां और जीवन की छोटी-बड़ी चुनौतियां ही कथानक की धुरी होंगी।

    निर्माता दीपक पांडे का कहना है कि, “इस फिल्म के ज़रिए हम दर्शकों को संवेदनशील और पारिवारिक कहानी देंने का प्रयास करेंगे, जिसमें समाज और परिवार दोनों के लिए प्रेरणा होगी। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहां का वातावरण फिल्म को अलग ही पहचान देगा।”

    डायरेक्टर प्रेम व्यास, जिन्होंने पहले कई पुरस्कार विजेता फिल्में बनाई हैं, इस प्रोजेक्ट को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं। उनकी फिल्मों का अंदाज़ यथार्थपरक और संवेदनशील रहा है, जिससे दर्शकों तक गहरा संदेश पहुंचता है।

    साथ ही, असिस्टेंट डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री और राहुल मेहता फिल्म की रचनात्मकता और तकनीकी पहलुओं में अहम भूमिका निभाएंगे। एक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री  फिल्म में मुख्य भूमिका में रहेंगे।

    उत्तराखंड बीते कुछ वर्षों से फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। यहाँ की प्राकृतिक वादियां, झीलें, पहाड़ और ऐतिहासिक स्थल किसी भी फिल्म को वास्तविक और भव्य रूप देते हैं। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा फिल्म नीति और टैक्स छूट जैसी सुविधाओं ने भी निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया है।

    देहरादून, हल्द्वानी और रुद्रपुर में शूटिंग से स्थानीय स्तर पर न केवल नए कलाकारों को मंच मिलेगा बल्कि पर्यटन और रोज़गार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

    ऑडिशन की घोषणा के बाद रुद्रपुर, हल्द्वानी और देहरादून में स्थानीय कलाकारों और अभिभावकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। छोटे बच्चों के लिए रोल की उपलब्धता ने इस अवसर को और खास बना दिया है। कई थिएटर ग्रुप और एक्टिंग स्कूल अपने विद्यार्थियों को इन ऑडिशन में भाग लेने के लिए तैयार कर रहे हैं।

    फिल्म में लीड रोल निभाने जा रहे अभिनेता संजय मिश्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में आंखों देखी जैसी गंभीर फिल्मों से लेकर गोलमाल जैसी हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्मों तक हर तरह की भूमिकाओं को शानदार ढंग से निभाया है। उनकी मौजूदगी इस फिल्म का अधार हैं।

    निर्देशक प्रेम व्यास का कहना है कि, “संजय मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार की मौजूदगी फिल्म को वास्तविक और गहराई से भर देगी। उनके साथ काम करना पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक है।”
    ऑडिशन के दौरान बच्चों और वयस्क कलाकारों दोनों की अभिनय क्षमता, संवाद कौशल और अभिव्यक्ति का मूल्यांकन किया जाएगा।

    बच्चों में मासूमियत और स्वाभाविकता पर ध्यान रहेगा, वहीं वयस्क कलाकारों में विभिन्न भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता देखी जाएगी।

    उत्तराखंड की वादियों में बनने जा रही यह फिल्म न केवल राज्य की सुंदरता को पर्दे पर दिखाएगी, बल्कि यहां के स्थानीय कलाकारों और बच्चों को भी बड़े मंच तक पहुंचाएगी।

     

    प्रोड्यूसर दीपक पांडे और ममता पांडे, डायरेक्टर प्रेम व्यास और उनकी टीम (अनुग्रह अग्निहोत्री और राहुल मेहता) के नेतृत्व में यह फिल्म समाज को एक बेहतर सामाजिक संदेश देने वाली होगी।

  • शारदा मार्केट की सड़क का लेकर व्यापारियों में रोष बरकरार,, तुरंत कार्य शुरू करने की मांग,,,आंदोलन की चेतावनी।।।

    शारदा मार्केट की सड़क का लेकर व्यापारियों में रोष बरकरार,, तुरंत कार्य शुरू करने की मांग,,,आंदोलन की चेतावनी।।।

    हल्द्वानी—-   प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक धर्म यादव और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण के नेतृत्व में व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट  जी एस चौहान से मिले और शारदा मार्केट की क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल प्रभाव से बनाने की मांग ।

    प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कई माह से सड़क क्षतिग्रस्त हैं, व्यापारियों का जीवन नर्क से भी बुरा हो गया हैं।

    प्रतिदिन हजारों की संख्या में आम जनता इस सड़क का प्रयोग करती हैं, कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता हैं।

    शासन इस वस्तुस्थिति से भली भांति परिचित हैं, लेकिन सबकी अनदेखी की जा रही हैं, तत्काल सड़क का कार्य शुरू किया जाय अन्यथा व्यापारी बाजार बंद करने को मजबूर होंगे ।

    इस पर सिटी मजिस्ट्रेट  ने मौके पर ही नगर आयुक्त  ऋचा सिंह जी से बात करके शीघ्र ही सड़क बनाने हेतु कार्यवाही शुरू करने की बात कही।

    महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली और कारनामों से संगठन भली भांति परिचित हैं, इनके द्वारा आम जन का अनावश्यक उत्पीड़न किस प्रकार किया जाता हैं, अतः उत्पीड़न बंद किया जाय अन्यथा व्यापार मंडल जिला विकास प्राधिकरण के कार्यालय में धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा।

    जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल ने ट्रांसपोर्ट नगर में पार्कों में खड़ी गाड़ियों को हटाए जाने की मांग करते हुए यातायात नगर के निरीक्षक की कार्यशैली में सुधार लाए जाने की बात की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर ही यातायात निरीक्षक को कार्यालय में बुलाकर समस्या हल करने  को कहा।

    आज के कार्यक्रम में संयोजक धर्म यादव, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, युवा अध्यक्ष कुंदन रावत, युवा महामंत्री ललित जायसवाल, रामदत्त उप्रेती, सेफी सिद्दकी, श्याम सिंह मेहरा, राजीव शर्मा, नुसरत सिद्दिकी, नवीन चंद्र ,निशांत महलोत्रा ,धर्मेंद्र गुप्ता, दीवान बिष्ट आदि कई दर्जन व्यापारी उपस्थित रहे।

  • हल्द्वानी में पुलिस की जबरदस्त छापेमारी, 8 CSC सेंटर करे बन्द।।।

    हल्द्वानी में पुलिस की जबरदस्त छापेमारी, 8 CSC सेंटर करे बन्द।।।

    हल्द्वानी—-  जनपद नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों पर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

    19 सेंटरों की जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद 8 सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बन्द कर दिया गया।

    एसपी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण,, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी व सीओ रामनगर सुमित पांडेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुशील कुमार की देखरेख में 5 टीमें गठित कर जांच अभियान चलाया गया।

    जांच के दौरान बंद किए गए सेंटरों में कई खामियां पायी गईं। रजिस्टर नहीं मेंटेन किया गया था। रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी
    सीसीटीवी कैमरे नदारद पाए गए, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र भी नहीं मिले।

    बन्द किए गए सेंटरों की सूची—-

    1. सब्बू CSC सेंटर – छोटी रोड
    2. सोल्यूशन पॉइंट – ढोकर
    3. साइबर प्लेनेट – छोटी रोड
    4. ग्राहक सेवा केंद्र – उत्तर उजाला
    5. नसीम CSC – बड़ी मस्जिद के पास
    6. डिजिटल स्टेशन – नूरी मस्जिद के पास
    7. अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र – लाइन नंबर 16
    8. देवभूमि जन सेवा केंद्र – लाइन नंबर 16

    अनियमित सीएससी सेंटरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनता की सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग सेवा केंद्रों की पारदर्शिता व नियमों के अनुपालन को लेकर और भी सख्त कदम उठाएगा।

    जनता से अपील—-

    * पारदर्शिता बनाए रखें
    * अनियमितता की सूचना पुलिस को दें
    * सुरक्षित और नियमबद्ध सेवाओं को बढ़ावा दें

  • हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में अज्ञात महिला का मिला शव , पुलिस ने शिनाख्त की अपील की..।

    हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में अज्ञात महिला का मिला शव , पुलिस ने शिनाख्त की अपील की..।

    हल्द्वानी—-   डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (STH) के आपातकालीन विभाग में 6 सितंबर 2025 को एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

    महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष, रंग गेहूंवा और कद करीब 5 फुट 3 इंच है। वह काले रंग की टी-शर्ट और रंग-बिरंगी शॉल पहने थी।

    पुलिस अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं कर पाई है। मामले की जांच जारी है और आसपास के थानों व चौकियों से सहयोग की अपील की गई है। यदि किसी को इस महिला के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल थाना हल्द्वानी से संपर्क करे।

    इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

    मोबाइल: 9411112877
    फोन: 05946-284329