Category: हल्द्वानी

  • प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्म दिन “जनसेवा” को समर्पित– जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्म दिन “जनसेवा” को समर्पित– जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट।

    हल्द्वानी—-   प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिन  दिनांक 16 सितम्बर 2025 के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

    शिविरों का आयोजन सभी 8 विकासखण्डो (बेतालघाट, भीमताल, धारी, हल्द्वानी, कोटाबॉग, ओखलकाण्डा, रामगढ़, रामनगर) पर किया जाएगा।

    शिविरों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और जनसमस्याओं का नोडल अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा समाधान किया जाएगा। शिविरों हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को सहायक नोड़ल अधिकारी नामित किया गया है।

    शिविर में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, सेवायोजन विभाग, बालविकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास, पशुपालन, उत्तराखण्ड पेयजल विभाग, वन विभाग, शहरी विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं जनता के लिए सरकार की लाभकारी योजनाओ का क्रियान्वयन एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।

    भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी द्वारा भी यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला स्तर, मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न क्रार्यक्रमो के आयोजन की जानकारी दी गयी।

    कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, मिष्ठान एवं फल वितरण, विद्यालयो में स्वच्छता सेवा, पुस्तक वितरण, वृक्षारोपण, आगनवाड़ी केन्द्रो पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में यशस्वी मुख्यमंत्री के जन्मदिन के आयोजन पर होने वाले कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने का उत्साह है।

  • मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बहुउद्देश्यीय शिविर का होगा आयोजन।

    मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बहुउद्देश्यीय शिविर का होगा आयोजन।

    हल्द्वानी—-   प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के जन्मदिन दिनांक 16 सितम्बर 2025 के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    शिविरो का आयोजन सभी 8 विकासखण्डो (बेतालघाट, भीमताल, धारी, हल्द्वानी, कोटाबाँग, ओखलकाण्डा, रामगढ़, रामनगर) पर किया जाएगा।

    शिविरों में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और जनसमस्याओं का नोडल अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा समाधान किया जाएगा।

    शिविरों हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को सहायक नोड़ल अधिकारी नामित किया गया है।

    शिविर में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, सेवायोजन विभाग, बालविकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास, पशुपालन, उत्तराखण्ड पेयजल विभाग, वन विभाग, शहरी विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं जनता के लिए सरकार की लाभकारी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।

    भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट  द्वारा भी यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के जन्मदिन के अवसर पर जिला स्तर, मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न क्रार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी दी गयी।

    कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, मिष्ठान एवं फल वितरण, विद्यालयो में स्वच्छता सेवा, पुस्तक वितरण, वृक्षारोपण, आगनवाड़ी केन्द्रो पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

    पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में यशस्वी मुख्यमंत्री के जन्मदिन के आयोजन पर होने वाले कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने का उत्साह है।

  • हिंदी दिवस 2025 पर गांधीनगर में लहराया उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का परचम।

    हिंदी दिवस 2025 पर गांधीनगर में लहराया उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का परचम।

    उत्तराखंड—  हिंदी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय गृह मंत्री एवं राजभाषा मंत्री अमित शाह जी ने किया।

    महात्मा मंदिर कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर, गांधीनगर में आयोजित हिंदी दिवस 2025 एवं पांचवां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी की प्रभावशाली उपस्थिति रही।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने अपना प्रेरक और सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित विद्वानों और प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहा।

    अपने संबोधन में प्रो. लोहनी ने हिंदी भाषा के महत्व, शिक्षा में उसकी बढ़ती भूमिका और डिजिटल युग में हिंदी के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि “हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संवेदनाओं का सेतु है। शिक्षा के क्षेत्र में इसका बढ़ता प्रयोग राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

    इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रचार सामग्री का विमोचन एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रचार-प्रसार भी किया गया।

    कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों और राजभाषा अधिकारियों ने सहभागिता की और हिंदी को राष्ट्र की एकता के सूत्र के रूप में और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

  • नैनीताल/हल्द्वानी में वेरिफिकेशन ड्राइव में18 मकान मालिकों पर लगाया लाखों का जुर्माना।

    नैनीताल/हल्द्वानी में वेरिफिकेशन ड्राइव में18 मकान मालिकों पर लगाया लाखों का जुर्माना।

    हल्द्वानी/मल्लीताल—  जनपद नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एक वृहद स्तर का किरायेदार एवं संदिग्ध व्यक्ति सत्यापन अभियान चलाया गया।

    अभियान के तहत हल्द्वानी और मल्लीताल क्षेत्रों में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लाखों रुपये का जुर्माना ठोंक दिया।

    हल्द्वानी: मंडी व राजपुरा क्षेत्र में कड़ा एक्शन—–

    एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र,क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल और प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में मंडी और राजपुरा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

    कुल 300 व्यक्तियों की जांच की गई।

    8 मकान मालिकों पर किरायेदार सत्यापन न कराने पर ₹10,000-₹10,000 के चालान, कुल ₹80,000 का जुर्माना।

    9 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम धारा 81 के तहत ₹2,250 का चालान।

    एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, सीओ रामनगर सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक हेमचंद पंत के नेतृत्व में मल्लीताल में पुलिस ने अभियान चलाया।

    40 लोगों के विरुद्ध सत्यापन न कराने पर चालान, कुल ₹10,250 का जुर्माना।

    10 मकान मालिकों पर सीधी कार्रवाई

    3 मकान मालिकों का मौके पर ₹15,000 नगद चालान।

    7 मकान मालिकों का कोर्ट चालान, ₹10,000-₹10,000 के हिसाब से।

    पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मकान मालिक, व्यवसायी और नागरिक यदि किरायेदार या कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन न केवल कानूनी प्रक्रिया है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अनिवार्य है।

    पुलिस की अपील ,जनपद की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन अभियान में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

    इस पूरे अभियान ने एक सख्त संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई रियायत नहीं। नैनीताल पुलिस अब हर स्तर पर सक्रिय है और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मकान मालिकों और व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि अगली बार की लापरवाही और महंगी पड़ सकती है।

  • हिंदी को पहले व्यवहार मे बरतना जरूरी- प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

    हिंदी को पहले व्यवहार मे बरतना जरूरी- प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

    हल्द्वानी—  संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी के लिए तमाम कोशिशें करना तभी कारगर व उचित होगा जब हम पहले अपने व्यवहार में हिंदी को बरतेंगे।

    ये कहना है उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी का।

    रविवार को हिंदी दिवस के दिन आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने हिंदी-राजभाषा, शिक्षण, रोजगार, भविष्य व चुनौतियां विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बात रखी।

    कार्यक्रम में विवि के सभी निदेशक, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कार्मिक जुड़े रहे साथ ही राज्य भर से भी साहित्य व हिंदी के सुधिजन जुड़े रहेो. हिंदी दिवस पर हुए इस व्याख्यान में प्रो. लोहनी ने कहा कि 76 सालों में हिंदी को हम राजभाषा नहीं बना पाए हैं , हमारे न्यायालयों से लकर मंत्रालयो व दफ्तरों के प्रपत्रों में अंग्रेजी हावी है।

    उन्होने अपने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमने उस वक्त होर्डिग्स से लेकर प्रचारी सामग्री हिंदी में छापे जाने की बात मजबूती से रखी और उस पर अमल भी हुआ।

    राष्ट्रमंडल खेलो के जरिये हिंदी का संदेश पूरी दुनिया में गया। तो इस तरह के अभियान हमें पहल करके लेने होंगे तभी हम हिंदी को सबसे पहले तो राजभाषा बना पाएंगे फिर संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा।

    प्रो, लोहनी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विवि के वेबसाइट के हिंदी संस्करण को जारी करने का मकसद भी यही है कि विद्यार्थी को अपनी भाषा के प्रति अनुराग तो पैदा हो. फार्म भरने में कई तरह की गलतियां हो जाती हैं अपनी भाषा में जब हम कोई काम करते हैं तो गलतियां होने की आशंकाएँ कम हो जाती हैं।

    इससे न केवल इससे विवि के शिक्षार्थियों को सहूलियत होगी, बल्कि अपनी भाषा के प्रति आत्मगौरव व आत्मविश्वास भी आएगा.

    हिंदी को लेकर आगे भी कई प्रयास किये जाएंगे जिससे शिक्षा का समावेशी व लोकतांत्रिक बनाया जा सके। प्रो. लोहनी ने कहा कि सोशल मीडिया के आने के बाद की हिंदी को हमें खुले दिल से अपनाने की जरूरत है।

    हिंदी तभी समृद्ध होगी बहुत शुद्तावादी आग्रह रखेंगे तो हिंदी के बोलने वाले कम होते जाएंगे. उन्होंने हिंदी को बढ़ाने में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर भी चर्चा की और बताया कि मेरठ विवि मे रहते हुए उन्होंने प्रवासी साहित्य को हिदी पाठ्यक्रम मे एक प्रश्न पत्र के रूप में शामिल किया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय से प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे,प्रोफेसर रेनू प्रकाश, प्रो. जितेन्द्र पांडे, प्रो. राकेश चन्द्र रयाल, डा. शशांक शुक्ला, डा.सुशील उपाध्याय व डा. नरेन्द्र सिजवाली समेत कई प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल की हुई चौपाल, स्वदेसी अपनाने की गई अपील।

    अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल की हुई चौपाल, स्वदेसी अपनाने की गई अपील।

    हल्द्वनी—-  अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत की कल व्यापारी चौपाल का वृहत आयोजन किया गया

    जिसमें व्यापारी कल्याण बोर्ड मंत्री  सुनील सिंधी मुख्य अतिथि के रूप में पहली बार उत्तराखंड के  दौरे पर आए।

    “स्वदेशी अपनाओ भारत को आत्मनिर्भर बनाओ” की शपथ दिलाई गई। नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों की दिशा में अपने विचार रक्खे, और “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया

    इसमें नैनीताल/ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट , महापौर गजराज बिष्ट , हल्द्वानी विधायक सुमित हिरदेश एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवन सिंह कार्की जी के द्वारा की गई, जिसमें अतुल कुमार गुप्ता  उत्तराखंड प्राभारी वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

    प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंघी  द्वारा प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया और अपनी पूरी उत्तराखंड टीम को बधाई देते हुए कहा कि आप हमारे लिए व्यापारिक ही नहीं, एक परिवार की तरफ हैं।

    मैं आप सबका का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं ,कि जिस तरह आपने बहुत कम समय में एकजुटता दिखाकर कार्य किया, वह सराहनीय है। मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं, मौसम खराब होने के कारण आप लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ ।

    जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं, और मुझे उम्मीद है कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत उत्तराखंड एक जड़ता दिखाते हुए हर वर्ग के व्यापारियों को साथ देते हुए चलेगा, और उनकी समस्याओं का निराकरण करेगा।

  • दिल्ली से आ रहे युवक को रोडवेज की बस में जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार,,।

    दिल्ली से आ रहे युवक को रोडवेज की बस में जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार,,।

    हल्द्वानी—  हल्द्वानी निवासी सुमित यादव को दिल्ली से लौटते समय रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने अपना निशाना बना लिया। 29 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे नोएडा सेक्टर-62 पार करने के बाद बस में सवार दो युवकों ने सुमित को नशे मिश्रित चिप्स और बिस्किट खिला दिए, जिससे वह बेहोश हो गया।

    हल्द्वानी पहुंचने पर होश आने पर सुमित ने देखा कि उसका पर्स, जिसमें एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी, नेट डिवाइस और ₹1500 नकद थे, गायब है। इसके अलावा, उसके बैंक खाते से ₹62,000 की निकासी भी की गई।

    बस कंडक्टर के अनुसार, दोनों संदिग्ध युवक मुरादाबाद का टिकट लेकर चढ़े थे लेकिन गजरौला में उतर गए। पुलिस ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जहरखुरानी गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

  • वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त, डा0 साकेत बड़ोला ने तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी में गौला नदी के खनन क्षेेत्रों एवं वन क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

    वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त, डा0 साकेत बड़ोला ने तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी में गौला नदी के खनन क्षेेत्रों एवं वन क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

    हल्द्वानी—-  वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त, डा0 साकेत बड़ोला द्वारा  तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के अन्तर्गत गौला नदी के खनन क्षेेत्रों एवं वन क्षेत्रों का  निरीक्षण किया गया।

    इस दौरान उन्होंने इंद्रा नगर खनन गेट का निरीक्षण करते हुए आगामी खनन सत्र की तैयारियों की समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वन संरक्षक महोदय को अवगत कराया गया कि गौला नदी में उपखनिज चुगान कार्य में लगभग एक से डेढ़ लाख लोग जुड़े हैं तथा 7531 पंजीकृत वाहनों द्वारा चुगान कार्य 14 उपखनिज निकासी (वाहन/बुग्गी) गेटों से किया जाता है।

    विगत खनन सत्र 2024-25 में प्राप्त खनन लक्ष्य को पूर्ण करते हुए गौला नदी से कुल 39.27 लाख घ0मी0 उपखनिज चुगान के फलस्वरूप 50.45 करोड़ का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ।

    वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त द्वारा गौला नदी में उखनिज चुगान कार्य स्थानीय तथा अन्य जनमानस की आजीविका एवं रोजगार से प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा होने के कारण गौला खनन कार्य को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताते हुए नियमानुसार सर्वेक्षण एवं सीमांकन सम्बन्धी कार्य जैसे रैंम्प, रोड तथा पिलर निर्माण/मरम्मत आदि कार्याे को समयबद्ध रूप से खनन सत्र से पूर्व पूर्ण तैयारी से किए जाने हेतु प्रभागीय वनाधिकारी तथा अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।

    यह भी निर्देशित किया गया कि भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रदत्त चुगान अनुमति की अधिरोपित शर्ताे के अनुपालन करते हुए चुगान कार्य का संचालन नियत चुगान अवधि के अंतर्गत प्रारम्भ किया जाय तथा वन विकास निगम से समन्वय कर खनन गतिविधियों में पारदर्शिता एवं नियमित निगरानी करते हुए और अधिक सुदृढ़ता लायी जाय। उनके द्वारा इससे संबंधित सर्वे और सीमांकन से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित किए जाने के भी निर्देश मौके पर दिए गए ।

    वन संरक्षक द्वारा विगत दो-तीन वर्षों में गौला नदी में आई बाढ़ एवं आपदाओं के फलस्वरूप वन क्षेत्र में तीव्र भू-कटाव तथा वन संपदा को निरंतर हानि को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि नदी तटों पर भू-कटाव रोकने हेतु रीवर ट्रेनिंग (त्पअमत ज्तंपदपदह) कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया जाए। इससे तटीय भू-भाग की रक्षा एवं वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    उपरोक्त के उपरांत वन संरक्षक महोदय ने प्रस्तावित हलद्वानी जू एण्ड सफारी हल्द्वानी स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने प्रस्तावित हल्द्वानी जू एण्ड सफारी हल्द्वानी के मास्टर ले-आउट प्लान तथा कार्यदायी संस्था द्वारा उत्तराखण्ड शासन को उपलब्ध करायी गयी पी0पी0आर0 एवं प्रस्तुतीकरण तथा केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त स्वीकृतियों का अवलोकन किया।

    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रस्तावित हलद्वानी जू एण्ड सफारी हल्द्वानी भविष्य में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा इससे स्थानीय स्तर पर इको-पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

    इस अवसर पर वन संरक्षक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक वन विभाग द्वारा विशेष अभियान “स्वच्छता ही सेवा” संचालित किया जा रहा है।

    इस अभियान के अंतर्गत तराई पूर्वी वन प्रभाग के सभी क्षेत्रों में सफाई अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा स्थानीय जनता एवं विद्यालय/महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित किये जाने के निर्देश देते हुए हल्द्वानी जू परिसर में इस अभियान के तहत वृक्षारोपण किये जाने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये।

    तदोपरान्त वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त द्वारा किशनपुर रेंज तथा रनसाली रेंज के वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। रनसाली रेंज के अन्तर्गत कड़ापानी खनन गेट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नन्धौर नदी में चुगान सत्र से पूर्व सर्वे, सीमांकन एवं सुरक्षा सम्बन्धी कार्यो को नियमानुसार नियत समयावधि के अन्तर्गत पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।

    निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, श्री हिमांशु बागरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला, श्री अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी गौला श्री चन्दन सिंह अधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी किशनपुर श्री घनानन्द चनियाल तथा वन क्षेत्राधिकारी रनसाली श्री महेन्द्र सिंह रैकुनी सहित समस्त अधीनस्थ वन कर्मी उपस्थित रहे।

  • स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां….

    स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां….

    हल्द्वानी – भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तिकोनिया स्थित पंत पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक उल्लेखनीय कार्य किए, जिनसे आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी।

    कार्यक्रम के सह संयोजक डी.के. पंत ने पंडित पंत के कार्यों और योगदान की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह, राजेश कुमार, दीप पंत, हेमंत कबडवाल, बीना चौहान और डॉ. छवि कांडपाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

    राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुनानक मार्केट स्थित प्रदेश कार्यालय में व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, जगमोहन चिलवाल, पंकज सुयाल, विनोद घड़ियाल, योगेश कांडपाल और दीपक रौतेला समेत कई पदाधिकारियों ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

    जिला खेल कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने पंडित पंत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान नीता पोखरिया, हेमलता शाह, किशोर पाल, त्रिलोक जीना, श्याम मनु भट्ट और गोविंद लटवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • भाजपा ने संगठन में की बड़ी कार्रवाई : ,, प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को पार्टी से किया बाहर..।

    भाजपा ने संगठन में की बड़ी कार्रवाई : ,, प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को पार्टी से किया बाहर..।

    हल्द्वानी—   भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन का कड़ा संदेश देते हुए भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के स्पष्ट निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की आधिकारिक घोषणा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत द्वारा की गई।

    रावत ने साफ किया कि विपिन पांडे के खिलाफ विगत काफी समय से अनुशासनहीनता से जुड़ी गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को संगठन ने हल्के में नहीं लिया और जांच-पड़ताल के बाद निर्णय लिया गया कि उन्हें संगठन से तत्काल बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

    इस कार्रवाई के तहत न सिर्फ उन्हें प्रदेश मंत्री पद से हटाया गया बल्कि उनकी सक्रिय सदस्यता भी रद्द कर दी गई है — यानी अब वे किसी भी रूप में पार्टी से संबद्ध नहीं रहेंगे।

    भाजपा ने इस कदम के जरिए यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि संगठनात्मक अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, फिर चाहे वह कोई वरिष्ठ पदाधिकारी हो या सामान्य कार्यकर्ता।

    पार्टी ने एक बार फिर दोहराया है कि सभी सदस्यों के लिए नियम समान हैं और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।