Category: हल्द्वानी

  • हीरानगर में एमएस सेवा संस्थान का विशेष कार्यक्रम, वृक्षारोपण के साथ आध्यात्मिक विषयो पर जोर।

    हीरानगर में एमएस सेवा संस्थान का विशेष कार्यक्रम, वृक्षारोपण के साथ आध्यात्मिक विषयो पर जोर।

    हल्द्वानी—  आज हीरानगर स्थित क्रियाशाला में एमएस सेवा संस्थान द्वारा एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वृक्षारोपण के साथ-साथ आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

    इस अवसर पर महिलाओं ने भोलेनाथ की भक्ति में सुंदर भजन गाए और उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया।

    कार्यक्रम में एमएस सेवा संस्थान की संचालिका मीरा श्रोत्रिय समेत कई महिलाएं मौजूद थीं। यह आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए था, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को भी प्रोत्साहित करने के लिए था।

    कार्यक्रम की मुख्यतः पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण किया गया।

    भजन गायन के माध्यम से आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

    कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

    इस प्रकार का आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और लोगों को पर्यावरण और संस्कृति के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • धूमधाम से मनाया हरेला त्यौहार, किया वृहत वृक्षारोपण ।

    धूमधाम से मनाया हरेला त्यौहार, किया वृहत वृक्षारोपण ।

    हल्द्वानी— उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व हरेला को बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमे भाजपा की प्रदेश और जिले की टीमो ने बढ़चढ़ के भाग लिया।

    हल्द्वानी के देवलचौड़ बंदोबस्ती क्षेत्र में आज भाजपा के लोगो द्वारा बड़ी संख्या में फलदार वृक्षों का रोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन हमारी संस्कृति हैं और दायित्व भी। हम सभी को मिलकर प्राणी मात्र के कल्याण के लिए पेड़ लगाए और पर्यावरण का संरक्षण भी करे।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश और जिले के  पदाधिकारी उपस्थित रहे, तथा बड़ी संख्या में जनसमान्य की भागीदारी रही।

    इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हल्द्वानी नगर निगम मेयर गजराज बिष्ट, निबर्तमान जिलापंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, मोहन पाठक, विन्देश गुप्ता, प्रकाश हरबोला, दिनेश खुल्बे, दिनेश आर्य, गीता ठाकुर, श्रुति तिवारी, कंचन उप्रेती, दिलीप नेगी, प्रतिभा जोशी, दीपा दरमवाल, रत्नेश शाह, कमल दुर्गापाल, भुवन आर्या, गंगा शाह, राजेन्द्र नेगी, शेखर पंत, भवान बिष्ठ, साकेत अग्रवाल, अलका जीना आदि लोग उपस्थित रहे।

  • हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ,,, एक पेड़ मां के नाम,पर मनाया जाएगा हरेला त्योहार।

    हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ,,, एक पेड़ मां के नाम,पर मनाया जाएगा हरेला त्योहार।

    नैनीताल—  राज्य में हरेला पर्व का शुभारंभ बुधवार 16 जुलाई से हो रहा है। हरेला पर्व के अवसर पर फलदार सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। यह अभियान 16 जुलाई से 15 अगस्त तक जन सहभागिता के साथ आयोजित किए जाएंगे।

    जनपद नैनीताल में एक मांह तक चलने वाले हरेला पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पौधे रोपे जाएंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने अवगत कराया कि एक माह तक आयोजित होने वाले हरेला पर्व की थीम*हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ। एक पेड़ मां के नाम*सरकार द्वारा निर्धारित की गई है।

    इस अभियान के अंतर्गत जिले के सार्वजनिक स्थानों हरेला वनों,नदी, गधेरे तालाब, झीलों के किनारे विद्यालय, कॉलेज परिसरों विभिन्न पार्कों,आवासीय परिसरों आदि क्षेत्रों में वृहद रूप में पौधारोपण किया जाएगा।

    इस अभियान में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं स्थानीय जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों,संस्थाओं के साथ ही विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों आदि के द्वारा पौधारोपण किए जाएंगे। कार्यक्रमों का आयोजन आम जनता के साथ ही विभिन्न सस्थानों आदि के सहयोग से कराए जाएंगे।

    जनपद में हरेला पर्व के अंतर्गत मुख्य रूप से फलदार प्रजाति के 50% पौधों को रोपित किया जाएगा तथा इनका रख रखाव स्थानीय ग्रामीणों, संबंधित लाभार्थियों वन पंचायत, महिला युवा मंगल दलों आदि के माध्यम से कराया जाएगा। इस अभियान में आम जनता को भी शामिल करने हेतु उनके सहभागिता भी ली जाएगी।

    50 प्रतिशत पौधे प्रथम तीन दिवस में ही रोपित किए जाएंगे।
    मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार हरेला पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत पौधों को रोपित किए जाने हेतु जनपद स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है।

    जिसमें समस्त प्रभागों के प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य छावनी अधिकारी छावनी बोर्ड नैनीताल,नगर आयुक्त हल्द्वानी, समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी कमांडेंट एनसीसी, होमगार्ड कृषि, उद्यान, उद्योग, जलागम, युवा कल्याण, ग्रामीण विकास विभाग सहित समस्त खंड विकास अधिकारी को सामिल किया गया है। पौधों की व्यवस्था वन विभाग,कृषि, उद्यान व ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से कराई जाएगी।

    मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि 16 जुलाई 2025 को जनपद का हरेला पर्व का जिला स्तरीय आयोजन नगर वन हीरानगर हल्द्वानी में किया जाएगा। जिसके नोडल अधिकारी प्रभागीय वनाधिकारी केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी होंगे।

    उक्त के अतिरिक्त 16 जुलाई को हनुमानगढ़ी नैनीताल,नगर वन क्षेत्र रामनगर, सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं, विकास भवन परिसर भीमताल, मंडी तिराहा हल्द्वानी विकासखंड परिसर रामगढ़, ग्राम पंचायत पाटकोट, गिनती गांव,बसानी, सलड़ी राती घाट, कोल, झड़गांव मल्ला में भी हरेला पर्व का आयोजन कर पौधारोपण किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालय व कार्यालय परिसरों, पंचायत घरों सामुदायिक भवनों,अमृत सरोवरों के निकट भी आयोजन कर पौधा रोपण किया जाएगा।

    इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां यथा समय पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

  • प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल की माताजी के निधन पर व्यापार मंडल ने जताया शोक।

    हल्द्वानी—-  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक संपन्न हुई।

    बैठक में मुख्य संरक्षक , राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्टीय सह कोषअध्यक्ष नरेश बंसल की माताजी श्रीमती परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई ,कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में पूरे परिवारजन को हिम्मत प्रदान करे।

    शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, केंद्रीय संयोजक धर्म यादव, सह संयोजक देवेश अग्रवाल ,प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,संरक्षक विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,प्रदेश सचिव शिव कश्यप, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, राकेश गुप्ता, टीटू ,पुरन लाल साह ,अश्मित गुजराल, दीपक माहेश्वरी, चमन गुप्ता, गौरव अग्रवाल, कुंदन रावत ,अशोक वार्ष्णेय,  पियूष गोयल ,संजय वर्मा ,अमजीत सिंह ,नवीन वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, राजीव शर्मा, रिषभ पाठक, मुनेश कुमार, नुसरत सिद्दिकी, हितेश कांडपाल आदि रहे।

  • ऑपरेशन “कालनेमि”– 56 बाबाओं को किया चिन्हित, 8 के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही, 5 गिरफ्तार।

    ऑपरेशन “कालनेमि”– 56 बाबाओं को किया चिन्हित, 8 के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही, 5 गिरफ्तार।

    हल्द्वानी—  मुख्यमंत्री, उत्तराखंड  द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद स्तर में अभियान चलाकर ढोंगी बाबाओं की पहचान कर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिस आदेशानुसार  जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मंदिरों, आश्रमों सार्वजनिक स्थानों पर सभी थाना  प्रभारियों द्वारा *सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध व्यक्तियों की सत्यापन प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की गहन जांच करने पर 56 लोगों के सत्यापन किए गए।

    जिसमें 8 बाबाओं के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गई है ,तथा 5 को भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

    कालनेमी अभियान लगातार जारी है।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शुरू हुआ छ: दिवसीय ऑनलाइन व ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शुरू हुआ छ: दिवसीय ऑनलाइन व ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम।

    हल्द्वानी—-   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के द्वारा छ: दिवसीय ऑनलाइन व ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम “ऑनलाइन लर्निंग मूक्स एंड ए.आई. इन ओ. डी. एल.” के ऊपर शुरुवात की गई।

    जसका उद्देश्य दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रभावी पाठ्यक्रम डिज़ाइन करना , शैक्षणिक मॉडल और डिजिटल उपकरणों की व्यापक समझ, ऑनलाइन पाठ्यक्रम और मूक्स को डिजाइन करने और वितरित करने में व्यावहारिक कौशल, ओ. डी. एल में ए.आई अनुप्रयोगों का विश्लेषण करना , शिक्षार्थी सहायता, व्यक्तिगत शिक्षण, मूक्स प्लेटफार्मों, ए.आई.- संचालित उपकरणों और डिजिटल सामग्री निर्माण, आकलन और मूल्यांकन, और ऑनलाइन/ मूक्स वितरण के साथ व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से दक्षताओं को विकसित करना है |

    कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रोफेसर जितेन्द्र पांडे के द्वारा ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.संतोष पांडा पूर्व निदेशक, स्ट्राइड, इग्नू, का स्वागत किया गया, प्रो.संतोष पांडा ने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए दूरस्थ शिक्षा में ऑनलाइन शिक्षण, मूक और एआई के वर्तमान और भविष्य के संभावना और चुनौतियाँ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर ओ. पी. एस. नेगी ने मुख्य अतिथि प्रो.संतोष पांडा पूर्व निदेशक, स्ट्राइड, इग्नू, का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि पहले से ही विश्वविद्यालय ने अपने आप को ऑनलाइन शिक्षा के रूप में मज़बूत व सक्षम बनाया है और दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रभावी पाठ्यक्रम डिज़ाइन करके मूक्स प्लेटफार्म व ओ. डी. एल. में ए. आई. के जरिये ऑनलाइन शिक्षण को प्रभावी व विकसित कर छात्रों तक पहुँचाना उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का लक्ष्य है ।

    कार्यक्रम का संचालन प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट द्वारा किया गया, धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. पी. डी. द्वारा दिया गया । फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अपने सत्र में प्रो.संतोष पांडा ने नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क, ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज, स्किल एजुकेशन और स्वयं प्लेटफार्म में पाठ्यक्रम को विकसित करने हेतु प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक बताया ।

    ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डा. खेमराज भट्ट, डा. राकेश रायल, डा. बालम सिंह दफौटी, डा. कमल देवलाल, ललिता बिष्ट, डा. शिल्पा गुणवंत, आशीष जोश, रिया गिरि ,हिमानी साह, डा. नीलिमा बुधानी तथा अन्य सभी शिक्षक ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में जुड़े रहे ।

  • सांप जैसी जीभ तेज दांत,विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड ने नैनीताल में फैलाई दहशत, वन विभाग सतर्क।

    सांप जैसी जीभ तेज दांत,विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड ने नैनीताल में फैलाई दहशत, वन विभाग सतर्क।

    नैनीताल—   ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में एक वयस्क मॉनिटर लिजर्ड(गोह)का परिवार साथ दिखने से लोगों में दहशत फैल गई।

    सांप की तरह जीभ बाहर निकालने वाली गोह साइज में लगभग 4 फीट है। वन विभाग जंगल की तरफ खदेड़ने की तैयारी में जुटा हुआ है।

    नैनीताल जिले में गोह हल्द्वानी रोड समेत कई अन्य जगहों में पाया जाता है। तल्लीताल के धर्मशाले के समीप बने पालिका क्वाटर और कोयला टाल के ठीक सामने बनी जी.आई.सी.स्कूल की दीवार पर गोह की उपस्थित वीडियो में कैद हुई है।

    वहां फूलों का गमला बनाकर रखे गाड़ी के टायरों में देखे गए, इस गोह के अन्य साथी भी आसपास ही रहते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ये दो से तीन की संख्या में हैं जो अक्सर दिख रहे हैं।

    वयस्क मॉनिटर लिजर्ड(गोह)दिखने से लोगों में डर व्याप्त है। रैप्टाइल परिवार से ताल्लुक रखने वाले मॉनिटर लिजर्ड विशाल छिपकली जैसी दिखती हैं।

    मॉनिटर लिजर्ड अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अरब और एशिया में पाया जाता है। तीन फीट से दस फीट तक की लंबाई वाले ये लिजर्ड ज्यादातर ग्रे, भूरे या कभी कभी काले रंग के होते हैं। लिजर्ड की जीभ सांप की तरह होती है। इसका शरीर गठीला पंजे मजबूत, पूंछ नुकीली और गोल शरीर होता है। पूंछ से मारने वाले गोह के दांत भी नुकिले होते हैं।

    मांसाहारी गोह का आहार मेढ़क, केकड़े, मछलियां और कीड़े मकौड़े होते हैं। अमूमन रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले गोह पानी में भी रहते हैं और तैराकी में दक्ष होते हैं। ये पेड़ पर चढ़ने के साथ ही भागने में भी माहिर होते हैं। गोह जहरीले तो नहीं होते लेकिन इनका काटा तेज दर्द करता है, हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि गोह विषैले भी होते हैं।

    स्थानीय निवासी अभिषेक मुलतानिया का कहना है कि ये गोह प्रजाति का प्राणी धूप के समय आकर उनके घरों के बाहर से निकलता और घरों में घुस रहा है। यहां खेल रहे बच्चों को भी खतरा है। वन विभाग इसे इस क्षेत्र से दूर करना चाहिए।

    डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि क्षेत्रवासियों से कोई सूचना तो नहीं मिली है, लेकिन वीडियो देखने के बाद इन्हें वन विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से जंगल की तरफ भगाने की कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है।

  • पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लौटाया मेहनत की पूंजी से भरा बैग, आयी चेहरे पर मुस्कान।

    पुलिस की त्वरित कार्यवाही, लौटाया मेहनत की पूंजी से भरा बैग, आयी चेहरे पर मुस्कान।

    हल्द्वानी—आज  प्रातः लगभग 11:00 बजे भगवत शर्मा पुत्र इंद्रपाल शर्मा निवासी गोलापार, हल्द्वानी, जो सिंधी चौराहे पर चाय की स्टॉल लगाते हैं, अपने भाई व पत्नी के जेवर लेकर लोन के लिए बाजार जा रहे थे।

    वह अपने दोपहिया वाहन से मंगल पड़ाव, रामपुर रोड, कैंसर रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनका महत्वपूर्ण दस्तावेजों और जेवरों से भरा बैग बाइक से अनजाने में कहीं गिर गया।

    लोन कार्यालय पहुंचने पर सोने के जेवरों वाला बैग गायब होने की जानकारी होते ही भगवत शर्मा बेहद घबरा गए और तत्काल मंगल पड़ाव चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने कांस्टेबल संतोष को सूचना देने पर उन्हें सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचाया गया।

    सीसीटीवी प्रभारी जितेन्द्र सिंह व उनकी टीम द्वारा तत्काल विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पाया गया कि रामपुर रोड पर बैग बाइक से गिरा था जिसे एक महिला स्कूटी चालक द्वारा उठा लिया गया था।

    टीम के प्रयासों से स्कूटी के नंबर के माध्यम से महिला तक पहुंच बनाकर संपर्क किया गया। महिला को कंट्रोल रूम बुलाकर जब बैग खोले गए तो सभी जेवरात और दस्तावेज सुरक्षित पाए गए।

    भगवत शर्मा ने बताया कि यह सोने के जेवर वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूंजी हैं । जिनसे वह अपने जीवन की पहली संपत्ति, एक प्लॉट की रजिस्ट्री करने वाले थे।

    जेवर मिलते ही उनकी आँखों में आंसू आ गए और उन्होंने नैनीताल पुलिस व सीसीटीवी कंट्रोल रूम टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।।

  • सिटी मजिस्ट्रेट ने किया ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण।

    सिटी मजिस्ट्रेट ने किया ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण।

    हल्द्वानी—  आज ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट  और व्यापारियों के बीच बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक हुई ।

    बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल ने पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट  को बताई गई समस्याओं के संदर्भ में ध्यान आकर्षित किया।

    जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर निरीक्षण करते हुए नालियों की सफाई और गंदे पानी के ट्रिटमेंट के लिए निराकरण करने के आदेश जारी किए ।

    गाड़ियों को सिर्फ पार्किंग में ही खड़ा किया जाएगा, रोड में खड़ी करने पर परिवहन विभाग द्वारा रोज चालान किया जाएगा।

    नई गाड़ी बनने के लिए और पुरानी गाड़ी की कटिंग परिवहन विभाग की अनुमति के बाद ही शुल्क लिया जाएगा

    प्रांतीय नगर जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट कारोबारी कुंदन बिष्ट ने सिटी मजिस्ट्रेट  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी और शासन प्रशाशन एक दूसरे के पूरक हैं। अतः प्रशासन को प्रत्येक माह इसी प्रकार बैठक करनी चाहिए और कार्यालय में मौजूद कार्यरत कर्मचारी को कार्यालय में ना बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर का समूचा निरीक्षण कर प्रतिदिन आपको वस्तुस्थिति से अवगत करवाना चाहिए

    आज की बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट जसपाल कोहली ट्रासंपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल विशाल जुनेजा अरविंदर पाल परमजीत सिंह गगनदीप सिंह पंकज कुमार कैलाश अनीस अंसारी हरजीत चड्डा गुलवेज मालिक नवीन कांडपाल मिती गुजराल आदि व्यापारी रहे।

  • दीपा दरमवाल ने तेज किया अपना चुनावी प्रचार, समर्थन में हुई विशाल रैली।

    दीपा दरमवाल ने तेज किया अपना चुनावी प्रचार, समर्थन में हुई विशाल रैली।

    हल्द्वानी—   आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 20 देवलचौड़ बंदोबस्ती में चुनावी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं।

    इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने अपने चुनाव प्रचार को काफी गति ला दी है।

    दीपा दरमवाल अपने पति, निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद सिंह दरमवाल तथा समर्थकों के साथ क्षेत्र में  ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रही हैं।

    वह घर-घर जाकर जनता से संवाद कर रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन मांग रही हैं दीपा दरमवाल का कहना है कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है, जिसे लेकर उन्होंने जनता को समाधान का भरोसा दिलाया है।

    इसी प्रचार के क्रम में आज दीपा दरमवाल के समर्थन में एक बड़ी जनसभा का आयोजन  हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए, इस विशाल जनसभा में नैनीताल/उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट , कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत,  जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    आनंद सिंह दरमवाल ने अपनी पत्नी को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

    उन्होंने कहा कि वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में हैं और पार्टी हाईकमान से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।

    सांसद अजय भट्ट  और विधायक बंसीधर भगत ने सभी से दीपा दरमवाल को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

    कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य कंचन कश्यप, महामंत्री नवीन भट्ट, दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेश भट्ट, आनंद दरमवाल, विष्णु , सुमित्रा प्रसाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रुति तिवारी ,आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।