Category: हल्द्वानी

  • जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि धोखाधड़ी, परिवहन और उपभोक्ता हितों से जुड़ी शिकायतों पर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि धोखाधड़ी, परिवहन और उपभोक्ता हितों से जुड़ी शिकायतों पर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    हल्द्वानी—  आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि धोखाधड़ी, परिवहन व्यवस्था, पारिवारिक विवाद और उपभोक्ता हितों से संबंधित कई मामले सामने आए।

    आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए।

    रामनगर क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया, जिसमें यह पाया गया कि प्रतिपाल सिंह कड़ाकोटी नामक व्यक्ति ने कृषि भूमि खरीदी और उसे आगे बेच दिया, लेकिन खरीदारों को यह जानकारी नहीं दी कि उक्त भूमि केवल कृषि प्रयोजन हेतु ही उपयोग की जा सकती है।

    इस मामले में तहसीलदार को निर्देश दिए गए कि भूमि कृषि प्रयोजन हेतु बेची गई है या नहीं, और वर्तमान में उसका उपयोग आवासीय या वाणिज्यिक रूप में तो नहीं हो रहा, इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

    भूमि धोखाधड़ी का एक और मामला बाजपुर क्षेत्र से सामने आया, जिसमें आयुक्त ने एसडीएम को माप एवं सत्यापन कर प्रकरण का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    काठगोदाम क्षेत्र में पेट्रोल में पानी की मिलावट की शिकायत पर आयुक्त ने स्वतः संज्ञान लिया। यह खबर सामने आई थी कि काठगोदाम स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल में पानी की मिलावट की शिकायत सामने आई थी, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। इस पर आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल जांच करने और पेट्रोल पंप स्वामी को स्पष्टीकरण सहित तलब करने के निर्देश दिए।

    रामपुर रोड क्षेत्र के नागरिकों ने शिकायत की कि भारी ट्रांसपोर्ट वाहन आवासीय क्षेत्रों में खड़े किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। आयुक्त ने गोदाम स्वामियों को 10 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों की पार्किंग आवासीय क्षेत्रों में न करने के निर्देश दिए।

    बद्रीपुरा क्षेत्र में किरायेदारी विवाद के मामले में आरोप था कि किरायेदार ने अवैध कब्जा कर संपत्ति को आगे बेच दिया है। आयुक्त ने भवन का चालान जारी करने व दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    हल्द्वानी के एक विद्यालय से जुड़ी शिकायत में छात्रा को वर्ष 2021 से 12वीं की अंकतालिका नहीं मिली थी क्योंकि उसके पिता ने शुल्क जमा नहीं किया था। आयुक्त ने पिता को 50% शुल्क जमा करने और विद्यालय को अंकतालिका सौंपने के निर्देश दिए।

    एक पुराने विवाद में, जिसमें आभूषण गिरवी रखे गए थे, दोनों पक्षों की सहमति से ₹57,000 का भुगतान कर आभूषण वापस किए जाने के निर्देश दिए गए।

    ट्रक दुर्घटना में घायल चालक से संबंधित मामले में आयुक्त ने आरटीओ हल्द्वानी को वाहन जब्त करने और वाहन स्वामी को बीमा राशि प्राप्त होने तक आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

    जनता मिलन कार्यक्रम में कुछ पारिवारिक मामले भी सामने आए। स्याल्दे क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही है, क्योंकि उनके बीच कुछ गलतफहमियां हो गई थीं। लेकिन उनका 1.5 वर्ष का बच्चा है और अब वह पुनः साथ रहना चाहती है। आयुक्त ने दोनों पक्षों से वार्ता कर समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जनसुनवाई के दौरान भूमि विवादों की अधिकता को देखते हुए आयुक्त ने आमजन से अपील की कि भूमि क्रय से पूर्व उसकी वैधता, ऋण स्थिति, सीमांकन और संभावित कानूनी अड़चनों की जांच अवश्य कर लें। क्रय के उपरांत तत्काल चारदीवारी एवं निर्माण कर अवैध कब्जे से बचें।

  • रस्किया नाले के बनने से काफी हद्द तक लोगो को मिली राहत।

    रस्किया नाले के बनने से काफी हद्द तक लोगो को मिली राहत।

    हल्द्वानी—   प्रधानमंत्री जी द्वारा हल्द्वानी शहर के विकास कार्यों हेतु की गई घोषणा के अन्तर्गत एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अन्तर्गत यूयूएसडीए द्वारा गतिमान वर्षा जल प्रबन्धन के कार्यों में रक्सिया नाले के आउटफॉल के भूमिगत नाले का 30 करोड़ की लागत से निर्माण पूरा हो जाने से डाउनस्ट्रीम के 10 गांव हल्दुपोखरा नायक, हिन्ममतपुर बैजनाथ, गुसाईंपुर, पांडेय नेवार, पूरनपुर, आनंदपुर एवं प्रेमपुर लोषज्ञानी जो बरसात में हमेशा जलमग्न रहते थे।

    उनको निजात मिला एवं पानी गाँव मै घुसने के बजाय सीधे पांडे नवार से आगे जंगल में गया। जिससे हर वर्ष तबाही एवम जलमग्न होने से इस बार इन्हें मुक्ति मिल गई।

    इधर कई गांवो को राक्सिया नाले से निजात मिलने पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि एडीबी द्वारा जो धनराशि हल्द्वानी को संवारने के लिए दी गई थी , निगम द्वारा 30 करोड़ की राशि से यह भूमिगत आउट फाल नाला बनाया गया है।

    जिससे कई गांवों को जानमग्न होने से बचाया जा सका है, जिससे काफी राहत मिली है।

    कई वर्षों से इन गांवों को बचाने की कवायद के बीच अब यह कार्य हुआ है ,जिससे लोगों को राहत मिली है।आउटफॉल हेतु 4x3m आकार के 1.5km लंबाई के भूमिगत नाले का निर्माण किया गया है, जिसके ऊपर से रोड निर्माण कार्य गतिमान है ।

    गजराज बिष्ट ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तराखंड सरकार का आभार जताते हुए कहा कि हल्द्वानी के लोग प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा हल्द्वानी को संवारने के लिए दिए गए 2000 करोड रुपए दिए जाने का आभार जताते हैं।

    जिससे हल्द्वानी का आमूलचूल विकास हो हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जिन स्थानों पर भी जल भराव हो रहा है उनका वह दौरा कर रहे हैं तथा अधिकारियों को जलभराव से निपटने के सख्त निर्देश दिए हैं।

    यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह एवं टीम और नगर निगम के सहयोग से लगातार कार्य किया जो सराहनीय है।

    नगर में अभी भी कुछ स्थानों में जलमग्न की समस्या है उनसे भी जल्द निस्तारण करने के लिये हम कटिबद्ध है।

  • प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उठाया ट्रांसपोर्ट नगर में  आव्यवस्थाओं का प्रशासन के सामने मुद्दा।

    प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने उठाया ट्रांसपोर्ट नगर में आव्यवस्थाओं का प्रशासन के सामने मुद्दा।

    हल्द्वानी—   प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में आज सिटी मजिस्ट्रेट  गोपाल सिंह चौहान  से मिला और उनको अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

    जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल ने संयुक्त रूप से कहा कि–
    1–ट्रांसपोर्ट नगर की लगभग नालियां बंद पड़ी हैं, इससे संभावित होने वाली डेंगू और अन्य बीमारियां की रोकथाम हेतु सफाई करवाकर इस समस्या का निराकरण किया जाय।

    2-जलभराव एक बड़ी समस्या हैं जिसकी वजह से पानी  दुकानों के अंदर जाने के कारण व्यापारियों का सामान खराब हो जाता हैं, अतः मानसून को देखते हुए इसका निराकरण करवाया जाय।

    3- मुख्य सड़को पर गाड़ियों के खड़े होने के कारण बंद हो गई हैं और इनकी वजह से एक्सीडेंट इत्यादि का खतरा बना रहता हैं, अतः सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करवाया जाय।

    4- व्यापारियों और ग्राहक के सामान को चोरी होने से बचाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में कूड़ा बीनने वालों पर तत्काल पाबंदी लगाई जाय।

    5-आमजन की सुविधा हेतु लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था जल संस्थान से करवाई जाए।

    6-ट्रांसपोर्ट नगर में दूरदराज और पहाड़ के क्षेत्रों से कारोबार करने वालों का प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं, लेकिन  ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में प्राथमिक उपचार हेतु कोई व्यवस्था नहीं हैं, जो कि आम आदमी के मौलिक अधिकार के अंतर्गत आता हैं, अतः जनहित में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करवाई जाय।

    7- ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में स्थित कार्यालय सचिव की उदासीनता के कारण ही समस्याओं का अंबार लगा हैं, व्यापारियों में इसको लेकर काफी आक्रोश हैं, अतः कार्यालय सचिव की कार्यशैली में सुधार लाया जाय।

    8- पूरे शहर क्षेत्र में बिजली के तार झूल रहे हैं, उन्हें सही करवाया जाय।

    9- पूरे शहर में जिन जगहों में सड़क चौड़ी करण का कार्य पूरा हो चुका हैं, आम जन की सुरक्षा हेतु वहां डिवाइडर की व्यवस्था करवाई जाय।

    व्यापार मंडल की समस्याओं के निराकरण पर सिटी मजिस्ट्रेट  गोपाल सिंह चौहान ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण कर सभी समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जाएगा और शीघ्र बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

    आज सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने वालों में प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ,राजेन्द्र फर्स्वाण, पुरन लाल साह ,अरविंदर पाल सिंह, परमजीत सिंह, गगन दीप सिंह ,विशाल जुनेजा, पंकज कुमार, नवीन कांडपाल, मिती गुजराल ,कैलाश ,धर्मेंद्र गुप्ता, राजीव शर्मा, चमन गुप्ता आदि थे।

  • काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले से निपटने एवं सुरक्षा तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

    काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले से निपटने एवं सुरक्षा तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

    हल्द्वानी—  जनपद नैनीताल में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आतंकवाद की संभावित घटना से निपटने एवं त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

    यह मॉक ड्रिल “ऑपरेशन सिन्दूर” के अंतर्गत जीआरपी थाना काठगोदाम के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

    मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन अधिकारी, स्थानीय पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम निष्क्रिय दस्ते, एंटी टेरर स्क्वाड, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, चिकित्सा विभाग सहित अन्य टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही, बीडीएस टीम, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, 108 एम्बुलेंस एवं जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने भी संयुक्त रूप से सहभागिता की।

    मॉक ड्रिल की परिकल्पना के अनुसार काठगोदाम रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक द्वारा सूचना दी गई कि तीन संदिग्ध आतंकी स्टेशन में प्रवेश कर दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में हमला करने की योजना बना रहे हैं।

    सूचना मिलते ही सुरक्षा बल, एसटीएफ व अन्य सभी टीमें त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचीं। स्टेशन की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ की कार्रवाई की गई तथा ऑपरेशन सफल रहा।

    मॉक ड्रिल के अंतर्गत संदिग्ध वस्तु की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, क्षेत्र को सुरक्षित करना, राहत एवं बचाव कार्य तथा घायलों को प्राथमिक उपचार देने जैसे सभी पहलुओं का वास्तविक अभ्यास किया गया।

    एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सभी एजेंसियों ने समयबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य करते हुए मॉक ड्रिल को सफल बनाया।

    डी-ब्रीफिंग के दौरान प्रभारी आपदा प्रबंधन अधिकारी, कमल मेहरा, ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान जो भी कमियाँ सामने आई हैं, उन्हें समय रहते दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने सभी टीमों के समन्वय और समयबद्ध सहभागिता को संतोषजनक बताया।

    मॉक ड्रिल की समुचित मॉनिटरिंग जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल द्वारा की गई तथा समन्वय का कार्य जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष द्वारा किया गया।

    मॉक ड्रिल में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ नितिन लोहनी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • एडीएम ने ली बैठक, जलभराव और आपदा से निपटने की रणनीति तैयार,,, मॉनसून से पहले नैनीताल प्रशासन अलर्ट, 92 अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

    एडीएम ने ली बैठक, जलभराव और आपदा से निपटने की रणनीति तैयार,,, मॉनसून से पहले नैनीताल प्रशासन अलर्ट, 92 अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।

    हल्द्वानी—   मॉनसून सीज़न के दृष्टिगत नैनीताल जनपद में संभावित आपदा की स्थिति से निपटने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाई जा रही है।

    इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक रॉय द्वारा नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में नगर निगम व नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक के दौरान जनपद के 92 अधिकारियों द्वारा विभिन्न नगर क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद प्रस्तुत आख्या रिपोर्टों की समीक्षा की गई। रिपोर्टों में नालों और नालियों में अतिक्रमण, कूड़े के जमाव और जलभराव की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई।

    इन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मॉनसून के दौरान जलभराव एवं अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न होने वाली आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक दो वार्डों पर एक अधिकारी की तैनाती की गई है।

    यह अधिकारी क्षेत्रीय स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और समय से पूर्व सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को गति दे रहे हैं।

    बैठक में नगर निगम हल्द्वानी की नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सभी वार्डों में नालियों एवं नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां जानबूझकर कूड़ा डाला जा रहा है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और चालानी कार्रवाई की जाएगी।

    अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए और मॉनसून सीजन के दौरान जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण की जाएं।

    बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह सहित नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधा को मिलेगा संबल, हल्द्वानी अस्पताल में 50 बेड और पार्किंग की सुविधा….

    महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधा को मिलेगा संबल, हल्द्वानी अस्पताल में 50 बेड और पार्किंग की सुविधा….

    हल्द्वानी – उत्तराखंड सरकार की संवेदनशीलता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया गया है। हल्द्वानी स्थित महिला अस्पताल में 50 बेड के नए भवन के साथ अब पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जोरों पर है। मुख्यमंत्री की विकासशील सोच और शासन की तत्परता के चलते अब इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में डीएम की पहल के बाद अब इस पर ठोस कार्रवाई शुरू हो गई है। पार्किंग सुविधा जुड़ने से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब सड़क किनारे वाहन खड़े करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। यह निर्णय न सिर्फ बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाएगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री आम जनता की ज़रूरतों को कितनी प्राथमिकता देते हैं।

  • धूमधाम से मनाया गया श्यामाप्रसाद मुखर्जी का 125वा जन्म दिन।

    धूमधाम से मनाया गया श्यामाप्रसाद मुखर्जी का 125वा जन्म दिन।

    हल्द्वानी—-  महान शिक्षाविद,प्रखर राष्ट्रवादी विचारक जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की जयंती पर कालाढूँगी विधानसभा के मुखानी मंडल में एक कार्यक्रम  आयोजित  किया गया । जिसमें उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, तथा उनके चरित्र चित्रण का बहुत सुंदर व्याख्या की गई।

    तत्पश्चात देवलचौड़ बंदोबस्ती से जिला पंचायत मे भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती दीपा दर्मवाल जी की परिचय बैठक हुई , और चुनावी  समर का आगाज हुआ।

    इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेश भट्ट जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता जनसंघ के समय से जुड़े विन्देश गुप्ता जी ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के भारतीय राजनीति में उनके योगदान को विस्तार पूवर्क बताया।

    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  दीपू नेगी ,श्रीमती कंचन उप्रेती ,वरिष्ठ नेता बिन्देश गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा  शशांक रावत ,निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष पंचायत  आनंद दर्मवाल ,श्रीमती कल्पना बोहरा ,जिलाध्यक्ष एस.सी.मोर्चा  भुवन आर्य, दीपक सनवाल , दिगम्बर भोजक , देवकी नंदन जोशी , राजेश पंत , कमल पंत ,रेवा धर ब्रजवासी ,श्रुति तिवारी, नवीन भट्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • आषाढ़ी एकादशी के दिन होती हैं भगवान बिट्ठल की पूजा,, जानिए कहां,

    आषाढ़ी एकादशी के दिन होती हैं भगवान बिट्ठल की पूजा,, जानिए कहां,

    हल्द्वानी— आज आषाढ़ी एकादशी हैं इस दिन महाराष्ट्र और कर्नाटक में भगवान बिट्ठल की पूजा की जाती हैं, हल्द्वानी में भी कुछ परिवार हैं जो महाराष्ट्र से आये है वो बड़े धूमधाम से बिट्ठल भगवान की पूजा करते है। वो अपनी पारंपरिक भेषभूषा में खुद और बच्चों को तैयार करते है। और सनातन के इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते है आइए जानते है क्या है इस त्योहार की महिमा,,,,

    विट्ठल भगवान, जिन्हें विठोबा या पांडुरंग के नाम से भी जाना जाता है, सनातन हिंदू देवता हैं और विष्णु भगवान के एक रूप माने जाते हैं, विशेष रूप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में पूजे जाते हैं।

    उनकी कहानी संत पुंडलिक से जुड़ी है, जो अपने माता-पिता के प्रति समर्पित थे। भगवान विट्ठल, अपनी पत्नी रुक्मिणी के साथ, पुंडलिक के घर प्रकट हुए, लेकिन पुंडलिक अपने माता-पिता की सेवा में इतने तल्लीन थे कि उन्होंने भगवान को ईंट पर खड़े होकर प्रतीक्षा करने के लिए कहा।

    भगवान विट्ठल आज भी उसी ईंट पर पंढरपुर में खड़े हैं, जो भक्त की भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।

    विट्ठल भगवान की कहानी का संक्षिप्त विवरण,और पुंडलिक की भक्ति:-
    संत पुंडलिक अपने माता-पिता के प्रति बहुत समर्पित थे और उनकी सेवा में लगे रहते थे। एक दिन, भगवान विट्ठल और रुक्मिणी, पुंडलिक  की पूजा से प्रसन्न होकर उनके घर पधारे। पुंडलिक, माता-पिता की सेवा में व्यस्त होने के कारण, भगवान को ईंट पर खड़े होकर प्रतीक्षा करने के लिए कहा।

    भगवान विट्ठल ने पुंडलिक की भक्ति से प्रसन्न होकर, कमर पर हाथ रखकर ईंट पर खड़े हो गए। भगवान विट्ठल आज भी पंढरपुर में उसी ईंट पर खड़े हैं, जो पुंडलिक के समर्पण और भक्ति का प्रतीक है।

    विट्ठल भगवान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें:

    विट्ठल’ शब्द का अर्थ है ‘जो ईंट पर खड़ा है’ यही भगवान बिट्ठल जो ईट पर खड़े है। विट्ठल भगवान का मुख्य मंदिर पंढरपुर में स्थित है, जो महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।

    वारकरी संप्रदाय के लोग, जो विट्ठल भगवान के भक्त हैं, प्रतिवर्ष पंढरपुर की यात्रा करते हैं।

  • राज्य महिला आयोग द्वारा जन सेवा शिविर का हुआ आयोजन।

    राज्य महिला आयोग द्वारा जन सेवा शिविर का हुआ आयोजन।

    हल्द्वानी—   राज्य महिला आयोग के तत्वावधान में गंगा निवास , रामपुर रोड  हल्द्वानी में “जन सेवा शिविर” का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

    इस शिविर में महिलाओं की आए दिन घटित हो रही घरेलू समस्याएं जिसमें उत्पीड़न,हिंसा,कलह, आदि के विवाद लेकर आयीं महिलाओं ने राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप के समक्ष रखीं।

    जिनको ध्यानपूर्वक सुना गया तथा और निवारण किया गया। साथ ही पुलिस में दर्ज और कानूनी मामले संबंधी विवाद राज्य महिला आयोग उत्तराखंड के प्रधान कार्यालय देहरादून को भेजने हेतु प्रस्तावित किए गये, ताकि उनका जल्दी निवारण हो सके और पीड़ित महिला व परिवार को न्याय मिल सके।

    इस जन-सेवा शिविर को सम्पन्न कराने में वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती अलका सक्सेना का सराहनीय योगदान रहा, जिसके लिए राज्य महिला आयोग उत्तराखंड जिला नैनीताल की दोनों सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप तथा उर्मिला जोशी  ने उनका आभार व्यक्त किया।

    श्रीमती कंचन कश्यप ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जन-सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा।

    उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह अपने उचित अधिकारों के लिए हिचके नहीं और समाज में एक आदर्श नारी के रूप में अपने को पेश करें।

    इस जन-सेवा शिविर में पुलिस महिला सेल की एस आई सुनिता कंवर, समाज सेविका श्रीमती शीला राणा, श्रीमती रुक्मणी बिष्ट पार्षद, श्रीमती रेनू जुनेजा आदि महिलाएं उपस्थित थी।

  • वीकेंड पर यातायात प्लान , कुछ इस प्रकार,,,,,,

    वीकेंड पर यातायात प्लान , कुछ इस प्रकार,,,,,,

    हल्द्वानी—-  यातायात के दवाब के कारण वीकेंड पर यानी 5/7/2025 व 6/7/2025  के दौरान यात्रा रूट पर  वाहनों का दबाव अधिक होने पर पर्यटक/भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा।

    ● कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों का दबाव अधिक होने पर कैंची धाम में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण भवाली सेनिटोरियम में वाहनों को पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।

    ● वीकेंड के दौरान, शनिवार/रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन समय दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

    ● आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का(जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।

    ● कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

    ● गौलापार से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापुल से पहले आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने डिवाइडर के पास रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

    ● चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

    ● अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को भावाली मस्जिद तिराहा से नम्बर 1 बैंड ज्योलिकोट के मध्य रोके जायेंगे।

    ● भीमताल/मुक्तेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।