Category: हल्द्वानी

  • जागेश्वर से लौट रहे थे श्रद्धालु, पानी में फंसी कार को पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू….

    जागेश्वर से लौट रहे थे श्रद्धालु, पानी में फंसी कार को पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू….

    हल्द्वानी –  जागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन रविवार देर रात शेरनाले के तेज बहाव में बह गया। पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के ये श्रद्धालु एक फॉर्च्यूनर कार से घर लौट रहे थे, जब हल्द्वानी-चोरगलिया हाईवे पर पानी के तेज बहाव में उनकी गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि वाहन थोड़ी दूर जाकर एक बड़े पत्थर से अटक गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

    घटना रात करीब 12 बजे की है। भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर पहले से बढ़ा हुआ था। चालक ने जोखिम उठाते हुए नाले को पार करने का प्रयास किया, लेकिन बीच धार में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। कार में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर पास में पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी पुलिस टीम और ग्रामीणों के साथ मात्र 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत रस्सी और अन्य बचाव उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लाइफ जैकेट पहनकर पुलिसकर्मी दस मीटर दूर पानी में फंसी कार तक पहुंचे और उसके शीशे तोड़कर एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    रेस्क्यू किए गए यात्रियों में अमन कश्यप, राहुल कश्यप, टीटू दिवाकर, मनीष लोधी, रमेश चंद्र, चंद्र सेन, अंकित कटियार, करन लोधी, रोहित कश्यप और अभिमन्यु जैसे श्रद्धालु शामिल थे, जो सभी पीलीभीत जिले के निवासी हैं।

    चालक राहुल कश्यप ने बताया कि नाले पर पहुंचने के समय पानी का बहाव हल्का लग रहा था, लेकिन अचानक धारा तेज हो गई और वाहन बह गया। मौसम विभाग द्वारा पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया गया था, इसी का नतीजा रहा कि रेस्क्यू समय रहते प्रभावी ढंग से किया जा सका।

  • खेल विश्वविद्यालय की दस्तक: गौलापार में तैयार होंगे राष्ट्रीय आयोजन….

    खेल विश्वविद्यालय की दस्तक: गौलापार में तैयार होंगे राष्ट्रीय आयोजन….

    हल्द्वानी – गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम अब उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय का मुख्य केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी है और यह परिसर खेल विश्वविद्यालय के अधीन सौंपने की प्रक्रिया में है, जिससे इसका उपयोग क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, एथलेटिक्स जैसी बड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जा सकेगा 35 हेक्टेयर में फैले इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मोडर्न सुविधाएँ जैसे स्विमिंग‑डाइविंग पूल के अलावा हाल ही में एस्ट्रो‑टर्फ हॉकी स्टेडियम का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है ।

    हालांकि, परियोजना को वनभूमि से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि प्रस्तावित अतिरिक्त 25 हेक्टर वनभूमि पर केंद्र ने रोक लगा दी है—लेकिन राज्य सरकार ने इसे राजस्वभूमि से बदलने की कोशिश शुरू कर दी है और प्रशासनिक कार्य भी अधिसूचित हो चुका है । इसी बीच, नेशनल गेम्स 2025 के दौरान यहाँ किए गए तैयारियों में क्रिकेट पिच की अस्थायी हटाई और फुटबॉल पिच का उपयोग, साथ ही चयनात्मक प्रशिक्षण अभियान, यह स्पष्ट संकेत हैं कि स्टेडियम अब बहु-खेल आयोजन के लिए सक्रिय रूप से स्थित हो रहा है ।

    सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से यह पहल हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों को एक खेल‑आधारित हब के रूप में प्रतिष्ठित करेगी, जिससे स्थानीय व्यापार, आतिथ्य क्षेत्र, रोजगार व खेल प्रतिभाओं को भी मजबूती मिल सकती है। राजनैतिक दृष्टिकोण से यह केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग का प्रतीक है और मुख्यमंत्री धामी की खेल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। वनभूमि विवाद सुलझने के बाद यह परिसर न सिर्फ खेल विश्वविद्यालय का गढ़ बनेगा, बल्कि उत्तराखंड का प्रमुख खेल-प्रशिक्षण और आयोजन स्थल भी बन सकेगा।

  • प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अनुरोध पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने शारदा मार्केट की सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण का दिया भरोसा।

    प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अनुरोध पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने शारदा मार्केट की सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण का दिया भरोसा।

    हल्द्वानी—-  प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता और महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में कई दर्जन व्यापारी ऋचा सिंह से मिले , संगठन के दोनों पदाधिकारियों ने सड़क नहीं होने की वजह आम जनता और व्यापारियों को होने वाली दिक्कत से रूबरू करवाया तथा सड़क निर्माण की मांग की।

    व्यापार मंडल ने कहा कि विगत 30 वर्षों से नगर निगम ने सड़क के रखरखाव की सुध नहीं ली हैं, जब व्यापारी अपने खर्चे से सड़क बना रहे हैं तो कुछ लोग सड़क निर्माण में बाधक बन रहे हैं, जिसका व्यापारी समाज पुरजोर विरोध करते हैं।

    इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क निर्माण के संदर्भ का संज्ञान व्यापार मंडल द्वारा हाल फिलहाल में करवाया गया हैं, अतः व्यापारियों की दिक्कतों और व्यापार मंडल के अनुरोध पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने मौके पर शीघ्र सड़क निर्माण का व्यापारियों को आश्वासन दिया।

    जिसके फलस्वरूप नगर निगम के अधिशाषी अभियंता ने मौके पर आकर सड़क बनाने के लिए माप जोख करके अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त के इस साहसिक निर्णय का स्वागत किया।

    नगर आयुक्त से सड़क निर्माण की मांग करने वालों में महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता रामदत्त उप्रेती राजीव शर्मा नुसरत सिद्दिकी अमोल मल्होत्रा श्याम सिंह मेहरा धर्मेंद्र गुप्ता सी डी जैन पुरन सिंह नेनी निशांत मल्होत्रा कमल किशोर जोशी विजय बुघनी अनूप मल्होत्रा जफर शम्सी सुनील वर्मा इमरान सेफी नवीन पांडे दिवान बिष्ट फरहत सिद्धकी संदीप टंडन कुंदन रावत संजय वर्मा अमरजीत सिंह सहित कई दर्जन व्यापारी उपस्थित रहे।

  • देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने किया संगठन का विस्तार, इनको दी अहम जिम्मेदारी,,,

    देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने किया संगठन का विस्तार, इनको दी अहम जिम्मेदारी,,,

    हल्द्वानी—-   देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने आज अपने संगठन का विस्तार करते हुए मनीष अग्रवाल को आजीवन सदस्य,रवि गुप्ता को युवा इकाई का प्रदेश महामंत्री,नितिन खुलबे को युवा इकाई नैनीताल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है,

    प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी मैं आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया।

    इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन,आजीवन सदस्य पंकज सुयाल, बृज मोहन सिजवाली,श्याम सिंह नेगी,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,प्रदेश संयोजक बैंकेट हाल एसोसिएशन मनोज खुलवे,आफताब आलम,डॉक्टर केदार पलड़िया,रजत पंत , पी एस परिहार,डॉक्टर जेड वारसी,आदि शामिल थे,

  • सट्टा, स्मैक और अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, बनभूलपुरा, रामनगर, बेतालघाट व काठगोदाम पुलिस ने 6 तस्कर किये गिरफ्तार।

    सट्टा, स्मैक और अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, बनभूलपुरा, रामनगर, बेतालघाट व काठगोदाम पुलिस ने 6 तस्कर किये गिरफ्तार।

    नैनीताल—   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  के निर्देश पर आगामी पंचायती चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सट्टा, मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के मामलों में कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

    थाना बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही में 2 सटोरिए गिरफ्तार किये गए।  प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी थाना बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए
    खालिद पुत्र ताहिर निवासी लाइन नं. 18,  शकील पुत्र रईस निवासी दुर्गा मंदिर के पास बड़ी रोड इन्द्रानगर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

     

    रामनगर पुलिस ने 2 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर  अरूण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अलग अलग जगहो से शराब बेच रहे लोगो को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कराए गए । अभि0 राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र स्व0 बहादुर सिंह राणा निवासी रेलवे पड़ाव उम्र 34 वर्ष रामनगर को कुल 39 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया किया गया ।

    दूसरा अभि0 चीकू सिह पुत्र गुरनाम सिह निवासी तुमड़िया डाम 1 मालधन थाना रामनगर जिला नैनीताल को कुल करीब 50 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

    थाना बेतालघाट पुलिस की कार्यवाही में 96 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

    थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के निर्देशन में  चेकिंग के दौरान कृपाल राम पुत्र श्री पनी राम, निवासी ग्राम ओखलढुंगा, को 96 टेट्रा पैक माल्टा फ्लेवर देसी मसालेदार शराब के साथ
    गैस गोदाम से 200 मीटर पहले सड़क पर से गिरफ्तार किया गया।

    थाना काठगोदाम में पुलिस की कार्यवाही में स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

    थानाध्यक्ष काठगोदाम  पंकज जोशी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान
    बलवंत बिष्ट पुत्र स्व. नारायण सिंह बिष्ट, निवासी पूर्वी खेड़ा, गोलापार को 5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ जागनाथ ट्रेडिंग के सामने रोड से गिरफ्तार किया गया।

  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पोलिंग टीमों का हुआ प्रशिक्षण।

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पोलिंग टीमों का हुआ प्रशिक्षण।

    हल्द्वानी—   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और त्रुटिहीन ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज सभागार में विकास खंड हल्द्वानी के सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों, पीठासीन अधिकारी, एवं मतदान अधिकारी (प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ) को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में कुल 1085 पीठासीन अधिकारियों के साथ सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों ने भाग लिया।

    प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने निर्वाचन में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों एवं पीठासीन अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाएंगे।

    जिला विकास अधिकारी ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने आरओ, एआरओ एवं पीठासीन अधिकारियों से सतत संपर्क में रहें, किसी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार न करें और समय से मतदान केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें और आयोग के निर्देशों के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें।

    प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अहम बिंदुओं जैसे मतपेटी सीलिंग, मतपत्र लेखा, टेंडर वोटर, अभिकर्ता नियुक्ति, मतदान केंद्र की व्यवस्थाएं, मतदान पर्ची और मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान प्रारंभ, मतदान प्रगति की प्रति घंटे रिपोर्टिंग और मतदान समाप्ति की रिपोर्ट समय पर भेजने की जिम्मेदारी पर भी बल दिया।

    जिला विकास अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को विकास खंड कोटाबाग एवं भीमताल के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच.बी. चंद, नोडल मतपेटी अधिकारी राजेंद्र पांडे समेत विकास खंड हल्द्वानी के जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट और मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

  • मेयर ने किया देवखड़ी नाले का निरीक्षण, दिए निर्देश।

    मेयर ने किया देवखड़ी नाले का निरीक्षण, दिए निर्देश।

    हल्द्वानी—  लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आज हल्द्वानी-काठगोदाम मेयर गजराज बिष्ट ने  देवखड़ी नाले में आपदा मत से वन विभाग द्वारा निर्मित 13 चैक डेमों का निर्माण व नाले में सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया ।

    चेक डैम बनने से नाले मे आने वाले बरसात के पानी से जनता को होने वाले नुकसान से निजात मिलेगी।

    महापौर ने सरकार व मुख्यमंत्री  को धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया।

    महापौर ने कहां की मैं और नगर निगम जनता की सेवा में 24 घंटे प्रतिबद्ध  और उपलब्ध है।

    निरीक्षण में वन क्षेत्राधिकारी फतेहपुर संजीव कुमार  वह क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

  • यातायात पुलिस ने काठगोदाम में नो पार्किंग में खड़े 25 वाहनों का किया चालान।

    यातायात पुलिस ने काठगोदाम में नो पार्किंग में खड़े 25 वाहनों का किया चालान।

    काठगोदाम—  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा यातायात पुलिस की टीमों को हल्द्वानी शहर में सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा यातायात बाधित करने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिस आदेश के क्रम में बीते दिवस यातायात पुलिस हल्द्वानी (नैनीताल) द्वारा शहर क्षेत्रांतर्गत एसएसबी कैंप कॉलटैक्स तिराहा काठगोदाम से कैनाल रोड में हाइडिल गेट तक सड़क किनारे / फुटपाथ  पर तथा नो पार्किंग में अनाधिकृत तरीके से खड़े 25 वाहन स्वामियों  के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस की प्रवर्तन कार्यवाही लगातार जारी है।

  • मुखानी में स्मैक, लालकुआं, वनभूलपुरा व मुक्तेश्वर में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी/देशी शराब के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

    मुखानी में स्मैक, लालकुआं, वनभूलपुरा व मुक्तेश्वर में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी/देशी शराब के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

    नैनीताल—  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जनपद में जारी आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों एवं SOG को दिए गए हैं।

    इन्हीं निर्देशों के तहत  जनपद पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्यवाही में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध स्मैक व शराब बरामद की है।

    थाना मुक्तेश्वर के अंतर्गत आज 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार किया गया।

    थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर में जगदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मोहित कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी लड़फोड़ा, धारी, मुक्तेश्वर, उम्र  30 वर्ष के कब्जे से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को सरगाखेत मुक्तेश्वर से अल्टो कार से अवैध शराब परिवहन करते समय गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

    थाना मुखानी में दिनेश जोशी थानाध्यक्ष  के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिवम भट्ट पुत्र प्रकाश चंद भट्ट निवासी कालिका कॉलोनी, गली नंबर 2, लोहारिया साल, तल्ला मेहरा गांव, थाना मुखानी, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 21 वर्ष को  रिलायंस मार्ट के पीछे बगीचे के अंदर खंडहर 6.21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

    प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अक्षय कुमार पुत्र स्व. नरेश कुमार निवासी ITBP के पास, इन्द्रानगर प्रथम, बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल, उम्र  28 वर्ष को 23 पाउच अवैध कच्ची शराब व 44 अदद टेट्रा पैक अंगूरी देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार कर  आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही*ल की गई है।

    थाना बनभूलपुरा प्रभारी थानाध्यक्ष वनभूलपुरा  सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बिलाल पुत्र अशोक वाल्मीकि निवासी वार्ड नं. 13, राजपुरा, शिव मंदिर के पास, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल को 71 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ
    KMOU स्टेशन के पास वाली गली, बनभूलपुरा से गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान की प्रायोगिक कार्यशाला प्रारम्भ।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान की प्रायोगिक कार्यशाला प्रारम्भ।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के भौमिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विद्याशाखा के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान द्वारा एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान विषय की प्रायोगिक कार्यशाला यहाँ तीन पानी बाईपास स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय के विज्ञान भवन में प्रारम्भ हो गई हैं।

    कार्यशाला उद्धघाटन सत्र में प्रो. पी. डी. पंत निदेशक, भौमिकी एवं पर्यावरण विज्ञान द्वारा सभी स्वागत करते हुए प्रयोगात्मक कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

    विभाग के कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. एच. सी. जोशी ने बताया कि यह कार्यशाला एक सप्ताह तथा दो चरणों आयोजित की जा रही हैं जिसके तहत प्रथम चरण में द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर के शिक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

    उन्होंने कहा कि कार्यशाला के दौरान शिक्षार्थियों को पर्यावरण विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी तथा एक शैक्षणिक भ्रमण भी आयोजित किया जायेगा, जिससे शिक्षार्थियों को पर्यावरण विषय की व्यवहारिक क्षमता भी विकसित हो सके।

    इसके अतिरिक्त इस दौरान विभिन्न बाह्य विषय विशेषज्ञों के भी विशेष सत्र आयोजित किये जायेंगे।

    आज के विशेष सत्र में प्रो. उमा मेलकनिया पूर्व विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान विभाग, जी. बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर, द्वारा क्लाइमेट चेंज, मिटिगेशन एंड एडॉप्टेशन पर एक व्याख्यान दिया गया।

    कार्यशाला के अंतिम दिवस शिक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा ली जाएगी। इस कार्यशाला के विभिन्न सत्रों को संचालित करने में डॉ. बीना तिवारी फुलारा , डॉ. कृष्ण कुमार टम्टा डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. प्रीति पंत, डॉ. खष्टी डसीला एवं डॉ. दीप्ति नेगी सहयोग कर रहे हैं।