हल्द्वानी— प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं की जानकारी के लिए तथा वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली योजनाओं और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए चार कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी हैं।
जिससे वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराए और सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ वरिष्ठ नागरिकों को मिल सके।
इसी क्रम में वृद्धाश्रमों का निरीक्षण किया जा रहा है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली वृद्ध पेंशन योजना का लाभ उनको मिल रहा या नही। कई जगह वृद्ध आश्रमों में आधार कार्ड भी नही बने थे, अधिकारियों के कह कर वो कार्ड बनवाए जा रहे है।
मई के अंत मे नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत में जाकर वरिष्ठ नागरिकों से सम्पर्क किया , जिससे उनकी समस्याओं का पता किया गया।
इसी क्रम में प्रत्येक जिले मुख्यालय में वृद्धाश्रम बनाये जाने चाहिए। महानगरों में ऐसे पार्क बनाये जाए जहाँ वो घूम फिर सके, और जिससे उनका मनोरंजन हो सके।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंको, अस्पतालों में तथा ट्रेजरी आदि में अलग से काउंटर होनी चाहिए।
जिला प्रशासन के साथ त्रिमासिक बैठक होनी चाहिए जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके।
एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर वरिष्ठ नागरिकों का वार्षिक सम्मेलन समाज कल्याण विभाग द्वारा होना होना चाहिए।
वृद्ध पेंशन के आर्थिक मानको को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धाश्रम और नशा मुक्ति केंद्रों का त्रिमासिक निरीक्षण होना चाहिए।
निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों को समितियों, ग्रामपंचायत एवं वार्ड स्तर के अधिकारियों के चिन्हित किया जाना चाहिए ताकि सरकार उनकी आजीविका की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
