
हल्द्वानी—- गिरीश चन्द्र लोहनी निवासी तल्ली बमौरी गली न01 मुखानी नैनीताल की लिखित तहरीर पर कि कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी के पुत्र तुषार लोहनी उम्र 27 वर्ष का अपरहण कर फरीदाबाद ले जाया गया हैं, व उसके साथ मार पीट करने व गाली गलौज करने सम्बन्धित तहरीर दी गई।
इस निर्देश के अनुपालन में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष गिरफ्तारी टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन व लोकेशन के आधार पर बांदा शहर मे जाकर अभियुक्त गणो कपिल व आलोक तिवारी के पते पर घटना मे सम्मिलित मुन्ना कुरैशी निवासी तावडू हरियाणा, दयाशंकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप तिवारी निवासी महखोर कोतवाली देहात जनपद बांदा व अंकुश कुमार पुत्र आछे लाल निवासी कृपालपुर व विनय प्रताप पुत्र विशाल निवासी कृपालपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा का नाम प्रकाश मे लाते हुये अभियोग मे धारा 140(2)/190/61(2) बी.एन. एस की वृद्धि करते हुये तुषार लोहनी को अत्तरा शहर बांदा से दिनाँक 11/05/2025 को बरामद किया गया।

अभियुक्तगणो के घर मे दविश देकर 3 अभियुक्त को उनके घरो के गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश जारी है।
अभियुक्तगणो के पूछताछ पर बताया गया कि आलोक तिवारी से 50 लाख के लेन देन होने के कारण अभियुक्त द्वारा तुषार लोहनी को अपरहण किया गया था, जिसके लिये आलोक तिवारी द्वारा कृपालपुर इटावा मे शादी के दौरान अंकुश व विनय से मुलाकात कर तथा एक पुराने परिचित मुन्ना कुरैशी के साथ मिलकर एक उद्देश्य से अपहरण की योजना बनाकर दिनांक 06/05/25 को बावर्ची रेस्टोरेन्ट कालाढूंगी रोड से अपरहण कर बांदा व चित्रकूट मे अगल अलग तिथि मे अलग अलग स्थानो पर रखकर 50 लाख रूपये की मांग की।
