Category: हल्द्वानी

  • एसएसपी ने किया इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर के ट्रांसफर, जांनिये कौन कहाँ भेजा गया,,,,,

    एसएसपी ने किया इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर के ट्रांसफर, जांनिये कौन कहाँ भेजा गया,,,,,

    नैनीताल—  एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा  निरीक्षक/उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक  के स्थानांतरण किए गए, जानिए तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर भेजा गया:–

    1- निरीक्षक ललिता पाण्डेयपुलिस लाईन से प्रभारी ए0एच0टी0यू0 बनाए गए।

    2- निरीक्षक विपिन चन्द्र पाण्डेय पुलिस लाईन से प्रभारी सम्मन सेल / सीसीटीएनएस में भेजे गए।

    3- उ0नि0 दीपक सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम से व0उ0नि0 लालकुआ भेजे गए।

    4- उ0नि0 पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी से
    थानाध्यक्ष काठगोदाम बनाये गए।

    5- उ0नि0 विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष कालाढूंगी बनाये गए।

    6- उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से
    थानाध्यक्ष मुखानी बनाये गए।

    7- उ0नि0 गौरव जोशी थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव भेजे गए।

    8- उ0नि0 जगदीप नेगी प्रभारी चौकी टीपीनगर से थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर भेजे गए।

    9- उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा से प्रभारी चौकी टीपीनगर भेजे गए।

    10- उ0नि0 रजत सिंह कसाना प्रभारी सम्मन सेल /सीसीटीएनएस से प्रभारी चौकी खैड़ा भेजे गए।

    11- उ0नि0 महेन्द्रराज सिंह पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी कुँवरपुर बनाये गए।

    12- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा पुलिस लाईन से थाना तल्लीताल भेजे गए।

    13- अ0उ0नि0 नवीन चन्द्र सौराड़ी पुलिस लाईन से थाना बेतालघाट भेजे गए।

    14- अ0उ0नि0 उदय सिंह राणा पुलिस लाईन से थाना तल्लीताल, भेजे गए।

    15- अ0उ0नि0 विजय कुमारपुलिस लाईन से चौकी कैंची, भेजे गए।

     

  • पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को सोशल मीडिया व वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिए किया जागरूक ।

    पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को सोशल मीडिया व वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिए किया जागरूक ।

    हल्द्वानी–   निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी  हरपाल सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह एवं संदीप कुंवर द्वारा एनसीसी कैंप, रानीबाग में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को सोशल मीडिया एवं फाइनेंसियल फ्रॉड से संबंधित क्या करें और क्या नजे करें,, के संदर्भ में महत्वपूर्ण एवं अत्यंत आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

     

    इस अवसर पर साइबर टीम द्वारा युवाओं को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया:—

    सोशल मीडिया पर अज्ञात लिंक व फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नही करना चाहिए।

    किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी (OTP, UPI PIN, पासवर्ड आदि) किसी के साथ साझा नही करना चाहिए।

    संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करना चाहिए।

    ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल सुरक्षित व प्रमाणित वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए।

    टीम द्वारा उपस्थित सभी को साइबर धोखाधड़ी होने पर
    साइबर क्राइम की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर – 1930 में कॉल करना चाहिए।

  • ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारियों में चुनाव ना कराए जाने से रोष, जल्द चुनाव की मांग, अन्यथा  प्रशासन से लेंगे मदद।

    ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारियों में चुनाव ना कराए जाने से रोष, जल्द चुनाव की मांग, अन्यथा प्रशासन से लेंगे मदद।

    हल्द्वानी—  ट्रांसपोर्ट नगर के प्रमुख व्यापारी और हल्द्वानी के व्यापारी नेता अश्मित गुजराल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसियन के सम्मानित अध्यक्ष  अमरजीत सेठी जी के आकस्मिक स्वर्गवास होने और कई वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसियन की कार्यकारिणी स्वतः ही भंग हैं।

    अतः अब ट्रांसपोर्ट नगर के आम व्यापारियों में रोष हैं कि निवर्तमान पदाधिकारी आम चुनाव की घोषणा नहीं कर रहे हैं, वे सभी जबरन अपने पद में बैठे रहना चाहते हैं जो सरासर गलत और लोकतांत्रिक व्योयवस्था के खिलाफ हैं।

    ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी नेता अश्मित गुजराल ने कहा कि अधिकतर व्यापारियों ने आवाज उठाई हैं, कि निवर्तमान कार्यकारिणी मतदाता सूची बनाकर आम चुनाव की तिथि घोषित करे, जिसमें सभी ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके।

    अश्मित गुजराल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में ऐसे दर्जनों वरिष्ठ कारोबारी हैं, जो ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए एक अच्छा नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं। जिसमें व्यापारी हित सुरक्षित रह सकते हैं, शीघ्र चुनाव की घोषणा नहीं होने पर व्यापारी प्रशासन की मदद लेंगे।

    शीघ्र चुनाव की मांग करने वालों में अश्मित गुजराल, जसपाल सिंह कोहली, कुंदन सिंह बिष्ट, जे सी पंत ,विशाल जुनेजा, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, भूपेश मौर्या , बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह ,पंकज कुमार, प्रिंस सयाली, कैलाश चंद्र , रवि बिष्ट आदि व्यापारी प्रमुख रूप से हे*

  • क्षतिग्रस्त गोला पुल तक मार्ग का पुनः निर्माण होगा।

    क्षतिग्रस्त गोला पुल तक मार्ग का पुनः निर्माण होगा।

    हल्द्वानी—  पूर्व मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट ने गुरूवार को 1 करोड 48 लाख 48 हजार की लागत से बनभूलपुरा रेलवे क्रासिंग से गौलापुल तक कुल लम्बाई 120 मीटर क्षतिग्रस्त मार्ग का पुनः निर्माण एवं सतह सुधार कार्य का शिलान्यास के साथ ही कार्य का शुभारम्भ किया।

    इस अवसर पर सांसद श्री अजय भटट ने लोक निमार्ण के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि कार्य मानसून से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें, साथ ही कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।

    उन्होंने कहा सरकार द्वारा इस कार्य हेतु धनराशि का आवंटन समय से कर दिया था लेकिन न्यायालय में वाद के कारण इस कार्य में देरी हुई है।

    उन्होंने मानसून से पूर्व कार्य करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये गये हैं। उन्होंने कहा इस क्षतिग्रस्त सडक के गौलानदी से भू कटाव को रोकने हेतु सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 28 करोड की लागत से जो स्टीमेट बनाया है स्वीकृति के उपरान्त इस प्रोजेक्ट में भी कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

    इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट,मण्डल अध्यक्ष पानसिंह मेवाडी,बसंत सनवाल, मुकेश बेलवाल,लक्ष्मण खाती, समीर बोरा, यशपाल आर्य,त्रिलोक सिंह नौला,हरीश सम्भल, विक्रम बर्गली, राजेन्द्र बिष्ट के साथ ही उपजिलाधिकारी राहुल साह, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष सिंह आदि उपस्थित थे।

  • शादी में गया था पूरा परिवार, चोरों ने खंगाला घर।

    शादी में गया था पूरा परिवार, चोरों ने खंगाला घर।

    हल्द्वानी—   चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर वहां से जेवरात और नकदी चुरा ली। यह चोरी की वारदात तब हुई जब परिवार पहाड़ शादी में गया हुआ था।

    पड़ोसियों ने तब उनके घर का ताला टूटा देखा तो हैरान रह गये। देखा तो चोरों ने घर खंगाल रखा था। चोर सीसीटीवी का डीवीआर तक अपने साथ ले गए।

    पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार हरिनंदन आर्या द्वाराहाट में सरकारी अध्यापक हैं। उनका परिवार हल्द्वानी के बैड़ापोखरा में रहता है। हरिनंदन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी भतीजी की शादी थी। वह पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने द्वाराहाट गए थे।

    इस दौरान वह घर के सभी कमरों में ताले लगा गये थे। साथ ही घर में भी ताला लगाया था। पड़ोसियों को निगरानी के लिए कहा था। मंगलवार की रात चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और एक के बाद एक सभी कमरों में लगे पांच ताले तोड़ डाले।

    चोरों ने उनका पूरा घर खंगाल डाला।इस दौरान चोर हरिनंदन की पत्नी व बहू के सोने-चांदी के जेवर, डीएसएलआर कैमरा, एक लाख की नगदी चुरा ले गये।

    पड़ोसी सेवानिवृत्त दरोगा ने घर खुला देखा तो हरिनंदन को इसकी सूचना दी। सूचनाा पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    हरिनंदन के अनुसार उनकी बहू का मायका कानपुर है, वह वहीं फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रही है। उसकी फीस भरने के लिए एक लाख रुपये रखे थे।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है।

  • बाबा रामपाल के आश्रम पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, भवन सील।

    बाबा रामपाल के आश्रम पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, भवन सील।

    हलद्वानी— नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित डहरिया में बाबा रामपाल के अनुयायियों द्वारा संचालित एक आवासीय भवन में चल रहे आश्रम को प्राधिकरण ने सील कर दिया है।

    यह कार्रवाई सोमवार को स्थानीय प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती रही, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भवन एक आवासीय उद्देश्य के लिए स्वीकृत किया गया था, लेकिन इसमें धार्मिक गतिविधियाँ चलाई जा रही थीं।

    सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि इस भवन का पहले भी चालान किया गया था और संचालकों को आगाह किया गया था। कि आवासीय भू-उपयोग का उल्लंघन कर धार्मिक या सार्वजनिक गतिविधियाँ करना नियमों के खिलाफ है।

  • लैंड फ़्रॉड समन्वय समिति की बैठक में रक्खे 86 मामले, 29 में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश।

    लैंड फ़्रॉड समन्वय समिति की बैठक में रक्खे 86 मामले, 29 में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश।

    हल्द्वानी—  लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में संपन्न हुई।

    बैठक में कुमाऊँ मंडल के सभी जिलों के भूमि विवाद के जो मामले प्राप्त हुए थे उन्हें रखा गया।

    बैठक में कुल 86 मामले रखे गए जिनमें सुनवाई की गई, समिति द्वारा इन प्राप्त मामलों में से 29 मामलों में प्राथमिकी ( FIR ) दर्ज करने की संस्तुति की गई।

    7 प्रकरण ऐसे प्राप्त हुए जिनमें आवेदकों द्वारा समिति के समक्ष अवगत कराया कि उनके साथ पूर्व में जो धोखा हुआ था या विवाद था आपसी समझौते से उनका समाधान हो गया है, कई ने अवगत कराया कि उनकी धनराशि उन्हें वापस मिल गई है, इस हेतु उन्होंने आयुक्त का धन्यवाद किया।

    ऐसा ही एक प्रकरण जनपद उधमसिंह नगर से जीवन गुरुरानी का था, उन्होंने समिति को अवगत कराया कि उनकी 11300 वर्ग फीट की भूमि अर्जुन सिंह के कब्जे में थी जिस सम्बन्ध में उन्होंने पूर्व में कुमाऊँ आयुक्त को शिकायत की थी, जिसके बाद सम्बंधित व्यक्ति द्वारा उनकी भूमि से कब्ज़ा हटाकर उन्हें लौटा दी, इस हेतु उन्होंने कुमाऊँ आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

    समिति के समक्ष ऐसे प्रकरण भी प्राप्त हुए जिसमें रजिस्ट्री करने के उपरांत विभिन्न कमियों व कारणों से दाखा नहीं चल पा रहा था ऐसे प्रकरणों के स्थाई समाधान हेतु आयुक्त कुमाऊँ ने कहा कि जो भी व्यक्ति भूमि क्रय करना चाह रहा है वह उससे पूर्व उक्त भूमि के सभी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने हेतु सबंधित तहसील में आवेदन कर जानकारी प्राप्त कर लै, तभी संतुष्ट होने पर ही भूमि क्रय करें,

    ताकि उनके साथ किसी भी प्रकार का लैंड फ्रॉड न हो इस सम्बन्ध में आयुक्त ने कहा कि सभी जिला अधिकारियों को इस हेतु पत्र भी प्रेषित किया जाएगा कि भूमि धोखाधड़ी के मामलों में पूर्ण रोकथाम एवं साफ स्वच्छ व्यवस्था हेतु यह प्रक्रिया सभी तहसील स्तर पर लागू की जाए।

    इस दौरान विभिन्न प्रकरणों में जिनमें सम्बंधित सरकारी विभागों की स्पष्ट आख्या न होने, सही रिपोर्ट न लगने या लापरवाही के कारण भूमि धोखाधड़ी के प्रकरण होने की संभावना है इस सम्बन्ध में आयुक्त ने ऐसे सरकारी अधिकारीयों व कार्मिकों का स्पष्टीकरण करने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में ज्यादातर प्रकरण भूमिहीन लोगों ने ही भूमि बेच देने, एक ही भूमि एक से अधिक लोगों को बेच देने,क्रय की गई भूमि पर दाखा न चलने व ऐसी भूमि की धनराशि न लौटाने समिति के समक्ष प्रमुखता से आए।

    एसे लैंड फ्राड के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए आयुक्त ने कमेटी के अन्य सदस्यों को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने और पूरी जांच पड़ताल के साथ मामले को के निस्तारण के दिशा-निर्देश देते हुए सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने अवगत कराया कि इन मामलों में पहले तहसील स्तर से जांच भी कराई गई थी। इसके बाद कमेटी में इनको रखा गया, जिसमें से लैंड फ्रॉड के 29 मामले ऐसे पाए गए हैं, जिसमें एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि लैंड फ्रॉड मामलों में कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें जांच करने की और आवश्यकता है। इस सम्बन्ध में उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

    बैठक में प्रमुख लैंड फ्रॉड के मामलों में बस गाँव, बाजपुर, गौलापार व उधमसिंह नगर के मामले समिति के सामने आए, जिनपर आवश्यक कार्यवाही हेतु सस्तुति प्रदान की गई।
    आयुक्त ने कहा कि fir के बाद इन प्रकरणों में पुलिस द्वारा विवेचना कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, ताकि ऐसे व्यक्ति को दण्डित किया जा सके।

    बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल,अपर आयुक्त जे एस नगन्याल,अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान,अपर जिलाधिकारी रुद्रपुर अशोक जोशी,प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी,जय किशन उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर,पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर हरीश वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी बाजपेई, नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह रुद्रपुर नरेश दुर्गापाल, सहायक महानिरीक्षक निबंधक सुधांशु कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • बच्चो का आधार कार्ड, जांनिये कैसे बनाये घर बैठे।।

    बच्चो का आधार कार्ड, जांनिये कैसे बनाये घर बैठे।।

    हल्द्वानी–  आधार कार्ड, आपकी पहचान और एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है।

    इसकी जरूरत सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी पड़ती है। स्कूल एडमिशन हों या सरकारी योजना से जुड़ा कोई काम हर जगह इसकी जरूरत पड़ती ही है।

    ऐसे में अगर आपके घर में कोई 5 साल से छोटा बच्चा है, तो आप ऑनलाइन बहुत आसानी से आधार कार्ड बनवा सकते हैं इसमें खास बात यह है कि बच्चों का आधार कार्ड बनवाते समय आंखों के रेटिना को स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ती और न ही फिंगरप्रिंट स्कैन करना पड़ता है।

    इस वजह से आप बिना आधार सेंटर पर जाए बेहद आसानी से बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

    बता दे कि बच्चों के आधार कार्ड को ब्लू आधार कार्ड भी कहा जाता है।

    इस आधार कार्ड की खासियत यह होती है कि यह बच्चे के माता-पिता के आधार कार्ड से लिंक्ड होता है। ऐसे में इसके लिए आपको आधार सेंटर पर जाना जरूरी नहीं है और आप घर बैठे ऑनलाइन ही ब्लू आधार कार्ड के लिए अपलाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको:–

    –Google पर India Post Payments Bank को सर्च करें।

    -पहले लिंक पर क्लिक करें और थ्री डॉट्स पर क्लिक करके Service request पर क्लिक करें।

    –इसके बाद IPPB Customers पर क्लिक करें।

    -इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जहां आपको Child Aadhar Enrollment पर क्लिक करना होगा।

    अब आपको मांगी गई डिटेल्स भरनी होंगी और नजदीकी पोस्ट ऑफिस को चुनना होगा।

    बस इन कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

    सबसे महत्वपूर्ण और ध्यान देने वाली बात यहहैं कि ऊपर बताए सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपके घर पर पोस्ट ऑफिस से कुछ लोग जरूरी मशीन लेकर बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए पहुंच जाएंगे।

    इसमें करीब 10 दिन का समय लग सकता है। अगर कोई 10 दिनों में आपके घर नहीं आता, तो आप एक बार जाकर नजदीकी पोस्ट ऑफिस पर अपनी ऑनलाइन रिक्वेस्ट के बारे में बता सकते हैं।

    इसके बाद हो सकता है कि पोस्ट ऑफिस से उसी दिन कोई आपके घर आ जाए। याद रहे कि जब आपका बच्चा 5 साल की उम्र पार कर जाएगा, तो आपको उसके फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन को अपडेट कराना होगा। इसके लिए आपको किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी।

  • धूमधाम से मनाई जाएगी नारद जयंती,,उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए किया जाएगा सम्मानित।

    धूमधाम से मनाई जाएगी नारद जयंती,,उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए किया जाएगा सम्मानित।

    हल्द्वानी–प्रचार विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा आगामी 17 मई 2025 , शनिवार को हल्द्वानी के एम. बी. पी. जी राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में भव्य नारद जयंती कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा ।

    उक्त कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के प्रत्येक जिलों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले एक-एक पत्रकार को सम्मानित किया जाएगा ।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख  तपन जी रहेंगे तथा कुमाऊँ कमिश्नर  दीपक रावत  मुख्य अतिथि व विशिस्ट अतिथि के रूप में  रितेश गुप्ता , निदेशक, श्री लक्ष्मी बद्री एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड रहेंगे ।

    उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत के माननीय संघ चालक , डॉक्टर बहादुर सिंह बिष्ट जी की विशेष उपस्थिति रहेगी ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा निदेशक, उत्तराखंड,  कमल कुमार पांडे जी द्वारा की जायेगी ।

    संघ का प्रचार विभाग कार्यक्रम को भव्य बनाने में लगा हुआ है इस संबंध में संघ कार्यालय हल्द्वानी में प्रचार विभाग की बैठक संपन्न हुई।

    जिसमें सह प्रांत प्रचार प्रमुख बृजेश बनकोटी, जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, जिला प्रचारक जितेंद्र जी, नगर प्रचार प्रमुख डॉ नवीन शर्मा, सह जिला प्रचार प्रमुख भुवन जोशी, एडवोकेट दिनेश पांडे आनंद सिंह मेर, गुप्तामेर, ज्ञानेंद्र गुप्ता, आशीष सत्यवली,अनुज गुप्ता, डॉ राजेंद्र सिंह क्विरा, मोहन सिंह नयाल सहिट अनेक कार्यकता उपस्थित रहे ।

  • विपक्ष के प्राधिकरण पर भृस्टाचार के आरोप बेबुनियाद।

    विपक्ष के प्राधिकरण पर भृस्टाचार के आरोप बेबुनियाद।

    हल्द्वानी—   उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल डब्बू एवं महिला उद्यमिता विकास के अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्राधिकरण पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपो को बेबुनियाद और बोखलाहट का प्रतीक बताया है ।

    उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पास कोई ऐसा मामला है तो उसकी तुरंत शिकायत करें , सरकार तुरंत कार्रवाई करेगी।

    दोनों नेताओं ने कहा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने आदेश जारी किया था कि पुराने प्राधिकरण एवं विनयमती क्षेत्र को छोड़कर नए सम्मिलित क्षेत्र में मानचित्र की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।

    उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने यह बयान उन भू माफियाओके दबाव में आकर दिया है जो नजूल की संपत्ति सरकारी संपत्ति पर अवैध रूप से कॉलोनी और मकान का निर्माण कर रहे है और जिनके खिलाफ धामी सरकार कठोर कदम उठा रही है ।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम करती रही है ,खुद उनके पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार की बात करते हुए कैमरे में कैद हो चुके हैं।

    उनके पूर्व विधायक ने गुंडागर्दी के दम पर जो संपत्ति कब्जा कर रखी थी उसे आज सरकार ने छुड़वा दिया है, भ्रष्टाचार के मामले में अभी तक डेढ़ सौ से अधिक भ्रष्टाचारी जेल के पीछे जा चुके हैं।

    जनता में धामी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विपक्ष के नेता अनर्गल आरोप लगा रहे है।

    उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रकरण यशपाल आर्य  के संज्ञान में है तो वह स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत करा सकते हैं उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ।

    सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ 1064 के माध्यम से विजिलेंस को तुरंत कार्रवाई करने की छूट दे रखी है उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से निवेदन किया की वह अनर्गल आरोपो के स्थान पर प्रदेश के हित मे सकारात्मक बात करेंगे तो जनता में उनका सम्मान बढ़ेगा।