
हल्द्वानी– बनफूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ‘के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गस्त के दौराने 1 व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त मो० आमिर पुत्र मौ० अशरफ निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0 24 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 22 वर्ष को रेलवे स्टेशन पार्किंग परिसर बनभूलपुरा से स्मैक 13.02 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जिसके विरुद्ध NDPS ACT में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

