Spread the love

मोगा के रतन सिनेमा के पास देर रात दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से एक की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक दोनों ग्रुपों के बीच कोई पुरानी रंजिश थी। मंगलवार को बहस हो गई और दोनों तरफ से गोली चल गई।

 

इस फायरिंग में दोनों गुटों के एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक नौजवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों तरफ से 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

मोगा सिटी साउथ के एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि रतन सिनेमा के पास दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते गोली चली है। दो लोगों को गोली लगी। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

You missed