Spread the love

मधु विहार स्थित अल्लाह कॉलोनी में सोमवार दोपहर हुए झगड़े में दो युवकों ने एक-दूसरे को चाकू मार दिया। दोनों को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक का पुलिस कस्टडी में इलाज जारी है। मृतक की शिनाख्त आरिफ (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनोज (49) को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रुपयों को लेकर सोमवार सुबह से ही आरिफ और मनोज के बीच बहस हो रही थी। दोपहर को बहस ने झगड़े का रूप ले लिया। मनोज ने आरिफ को कई जगह चाकू मार दिया, जबकि हमले में मनोज के भी चाकू लग गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद शाम के समय आरिफ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

सीसीटीवी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरिफ मंडावली की अल्लाह कॉलोनी में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी है। आरिफ ऑटो चालक है। आरोपी मनोज भी मंडावली में तालाब चौक पर रहता है। वह पेशे से टैक्सी चालक है।


Spread the love

You missed