Spread the love

ग़ाज़ियाबाद—   सेवा भारती महानगर गाजियाबाद द्वारा स्टार रामेश्वरम सोसाइटी, राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटी की ए ओ ए के सहयोग से एक फ्री सैनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम स्टार रामेश्वरम सोसाइटी के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में 25 वंचित परिवारों की महिलाओं को करीब 50 बायोडिग्रेडेबल सैनेट्री पैड्स के पैकेट्स वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित एवं आवश्यकतावान परिवार की बहनों को मुफ्त सैनेट्री पैड वितरित करना और उन्हें सेनेटरी पैड के फायदे और निस्तारण के बारे में जागरूक करना था।

स्टार रामेश्वरम सोसाइटी की ए ओ ए अध्यक्ष चित्रा सिंह, सह मंत्री रश्मि चौहान एवं सह कोषाध्यक्ष चिंकी शर्मा ने कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन किया।

सैनेट्री पैड्स वितरण कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि स्टार रामेश्वरम सोसाइटी के अलावा राजनगर रेजीडेंसी, प्लैटिनम 321, आशियाना पॉम कोर्ट के अतिरिक्त अस्मी फाउंडेशन इंदिरापुरम में भी लगातार हर माह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


Spread the love

You missed