हल्द्वानी— एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में छात्रसंघ चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात कर सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है।

डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा, तिकोनिया, नरीमन तिराहा काठगोदाम, कॉलटैक्स तिराहा सहित प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस मुस्तैद है।

