हल्द्वानी—-   भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने हल्द्वानी के संभाग कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब राजनीतिक विरोध में दिवंगत परिजनों और सनातन आस्थाओं को भी निशाना बना रही है।

भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ला का कांग्रेस पर हमला :-  CM धामी के पिता के श्राद्ध पर टिप्पणी अमर्यादित, आस्था और सनातन पर प्रहार बर्दाश्त नहीं,,,।

उन्होंने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी के पिता के श्राद्ध संस्कार पर कांग्रेस की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

श्राद्ध सनातन में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का संस्कार है, इसे राजनीति में घसीटना संस्कारों के खिलाफ है। पहले PM मोदी की माता पर टिप्पणी और अब CM के पिता के श्राद्ध पर निशाना, कांग्रेस की संस्कृति पर सवाल है।

मोहम्मद दीपक मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल-

शुक्ला ने कोटद्वार में व्यापारी से मारपीट-धमकी के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद दीपक के मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। कहा कि राहुल गांधी ने कोटद्वार आकर मोहम्मद दीपक से मुलाकात की थी, अब उसी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस चुप क्यों है? क्या पीड़ित व्यापारी से मिलना कांग्रेस की जिम्मेदारी नहीं थी?

उन्होंने कहा कि 2017 में कांग्रेस नेता ने जनरल बिपिन रावत के लिए ‘सड़क का गुंडा’ कहा था और अब NSA अजित डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी, ये सब कांग्रेस के दोहरे मापदंड दिखाते हैं।

भाजपा की राजनीति सेवा, सुशासन और संस्कार पर आधारित है। विरोध मुद्दों पर होना चाहिए, आस्था पर नहीं।

वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, सह प्रभारी मनीष पाल और IT संयोजक निश्चल जोशी मौजूद रहे।

You missed