Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सार्वजनिक जगहों पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले गायक हो या अन्य कोई भी व्यक्ति ,,, उसकी जगह सिर्फ सलाखों के पीछे होनी चाहिए,, संगठन ने देहरादून के डीएवी कॉलेज में हुए  सार्वजनिक कार्यक्रम में मासूम कृत्य की घोर निंदा करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग करते की,, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से मुकदमा दर्ज करने हेतु निवेदन किया ।

— विषय – हरियाणा के गायक मासूम शर्मा के विरुद्ध सार्वजनिक स्थल पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर राज्य की छवि धूमिल करने के प्रयास में सुसंगत आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने बावत निवेदन —–

महोदय, निवेदन इस प्रकार हे कि दिनांक 11 अप्रैल 2026 को देहरादून के डीएवी कॉलेज में हुए कार्यक्रम में हरियाणा के गायक मासूम शर्मा द्वारा सार्वजनिक मंच पर अपशब्द गाली गलौज अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और धमकी भरे अंदाज में अंजाम भुगतने की बाते भी की गई ,, जिस कृत्य की वजह से राज्य की छवि भी धूमिल करने का प्रयास भी किया गया।

महोदय,  उस सार्वजनिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं, शिक्षक , मात्र शक्ति ,स्थानीय लोग , जनप्रतिनिधि सम्मिलित थे गायक मासूम शर्मा द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग से राज्य छात्राओं में भय और आक्रोश की भावना उत्पन्न हुई हैं।

महोदय, मासूम शर्मा द्वार यह कृत्य जानबूझ कर और सोची समझी साजिश के तहत किया हैं, जो कि एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता हैं, अतः प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल यह मांग करता हैं कि मासूम शर्मा के विरुद्ध धारा 296,252,553,351 के तहत कार्यवाही कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाय और इस कृत्य में शामिल अन्य लोगों का भी खुलासा किया जाए।

See also  दोपहर में बाहर निकलने से बचे,,,, एडवाइजरी जारी,,,, मैदानों में बढ़ेगा हीट का अटैक,,,, अगले 4 दिन भीषण गर्मी..,,,,,,

मुकदमा दर्ज करने की मांग करने वालो में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण , प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,सह संयोजक देवेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूरन लाल साह , जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, युवा अध्यक्ष कुंदन रावत ,चमन गुप्ता, अश्मित गुजराल, ललित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed