Spread the love

हल्द्वानी- निलंयम कॉलोनी ने सिधेस्वर महादेव मंदिर में अयोध्या से आये अक्षत वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ धनंजय महाराज जी  द्वारा किया गया ।

जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की, तथा कलश यात्रा द्वारा लोगो के घरों तक रामलला के दर्शन करने के लिए अक्षत वितरण किये।।

यहाँ के रहने वाले निवासियों से  आग्रह किया कि 22 जनवरी को अपने घरों में भगवान राम के स्वागत के लिए दीपोत्सव का आयोजन करें।

इस कार्यक्रम के संयोजक एन एन जोशी, सहसंयोजक खजान ग्याल, अनिल पंत, हेम लोहानी, पी सी पांडेय, कुलश्रेष्ठ जी, सी एस पन्त, श्रुति तिवारी, कमला ग्याल के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी शामिल हुए।।

 

 

 

 


Spread the love

You missed