Spread the love

हल्द्वानी—-   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 जनवरी (शनिवार) को नैनीताल जिले के हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं। वे आम्रपाली विश्वविद्यालय, लामाचौड़ परिसर में आयोजित शेफ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून से प्रस्थान कर लगभग 1:30 बजे आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।


Spread the love

You missed