Spread the love

सरहदों पर सेना के सुरक्षा कवच के कारण ही रोशन होते है दीपावली के दीपक

पौड़ी- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को  लैंसडौन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच जाकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियो और बच्चों को मिठाई और उपहार बाँटे।  प्रदेश के मुखिया को त्योहार के दिन अपने बीच देखकर सैनिक और उनके परिजन खुशी से गदगद हो गए।

 

कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिचवाई। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी निर्धारित कार्यक्रम लैंसडाउन में सेना के हेलीपैड में उतरे। हैलीपैड पर गढ़वाल रेजिमेंट के कमांडेंट बिर्गेडियर विनोद सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री वार मेमोरियल स्थल गए, जहाँ उन्होंने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल में सेना के अधिकारियों, जवानों, परिजनों को सम्बोधित करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनायें दी।

 

उन्होंने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। यदि पूरे देश के लोग दीपावली मना रहे हैं। वह निश्चित तौर पर सुरक्षित हैँ, तो हमारे जवानों की बदौलत हैं। जो 24 घंटे देश की सीमा पर तैनात हैं। इस महत्वपूर्ण पर्व पर आपने अपने परिवार से दूर रहने के बावजूद आपके उत्साह में कोई कमी नहीं है। मुझे जवानों की बीच रहकर अपार खुशी हो रही है।

See also  कोटद्वार-- सिद्धबली मंदिर के प्रवेश द्वार पर हाथियों ने डाला डेरा,,,।

 

आप सभी का उत्साह देखकर मेरे अंदर भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली बहुत विशेष है, क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आएं और वह घर फिर से जगमगाए। कई वर्षों के बाद दीपावली पर यह पहला अवसर है जब भगवान श्रीराम अपने महल में विराजमान हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि, जब वर्ष 2047 में हमारा देश विकसित भारत बन जाएगा, तब हमारे देश की सेना भी विश्व की नंबर वन सेना होगी। उन्होंने कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज 200 से भी अधिक सैन्य उपकरण हमारे ही देश में बनकर तैयार हो रहे हैं। जिसका इस्तेमाल भारत की सेना द्वारा किया जाता है।

 

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि राज्य की कई कल्याणकारी योजनाएं सैनिकों के हित में है तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पूर्ण सहयोग मिल रहा हैं उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों  के आश्रितो को दी जाने वाली धनराशि 10 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपए कर दी गई है। इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, जिलाधिकारी डॉ०आशीष चौहान, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ गिरीश गुणवंत, एसडीएम शालिनी मोर्य, एएसपी जया बलूनी, सूबेदार मेजर विक्रम कण्डारी, ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भण्डारी, आर्मी वीमेन वेलफेयर एसोसिएशन जीआरआरसी की अध्यक्षा रेखा नेगी,  सहित राजस्व, पुलिस व सेना से अधिकारी, जवान व उनके परिजन उपस्थित थे।

See also  पिता ने मोबाइल चलाने पर डांटा,,, 14 वर्षीय बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम।

Spread the love

You missed