Spread the love

केलाखेड़ा—केला खेड़ा नगर पंचायत कांग्रेस प्रत्याशी पति पूर्व हामिद अली अध्यक्ष ने किया घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया।

 

हामिद अली से हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा की केला खेड़ा की जनता को झूठे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला, मैंने अपने कार्यकाल में काफी विकास कार्य कराए हैं पूर्व में रहे नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा झूठे वादे किए गए ।

 

जनता को गुमराह किया गया ,मैंने पिछले वर्षों में जनता की सेवा की है । जनता की सेवा ही करना मेरा कर्म है इसलिए मुझे हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है और मैं इस बार नगर पंचायत केलाखेड़ा में जनता के आशीर्वाद से आया तो यहां की समस्याएं बिजली पानी सड़के बेरोजगारों को रोजगार गरीब लड़कियों की शादी जो भी समस्याएं हैं मैं उन्हें पूर्ण रूप  दूर करने का कार्य करूंगा।

 

मेरा संकल्प केलाखेड़ा का विकास हैं, केला खेड़ा की जनता के साथ नगर पंचायत केलाखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी बबली पत्नी हमीद अली पूर्व अध्यक्ष रहे नगर पंचायत केलाखेड़ा आपको बताते चलें के पिछले वर्षों में उनके पिता स्वर्गवासी हाफिज नाम वाली उनकी माता हाफ़िज़ान वह खुद नगर पंचायत अध्यक्ष रहे  थे।

 

उनका परिवार कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आए हैं समाज सेवा ही उनका मकसद रहा है उन्होंने हर वर्ग के लोगों के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाया है इसलिए पूर्ण रूप से केलाखेड़ा की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार हामिद अली को अध्यक्ष बनाना है।

केलाखेड़ा से बयूरो–सम्मी मेहर

See also  उत्तराखंड - EV पॉलिसी, चकबन्दी नीति, मदरसा मान्यता से मेडिकल शिक्षा तक कई बड़े फैसलों पर मुहर,,,,,

Spread the love