Spread the love

कोटद्वार—   विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोटद्वार विधानसभा के जानकीनगर में स्थित हेमदास सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सभी कोटद्वार विधानसभा के सभी शिशु मंदिर विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक – शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं प्रेषित करी ।

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने अपने संबोधन में गुरुओं के महत्व पर जोर रखा , उन्होंने कहा कि गुरुओं के सही मार्गदर्शन से हम एक अच्छे समाज की रचना कर सकते है , उन्होंने कहा शिक्षकों का काम एक विद्यार्थी को पढ़ाने के साथ एक अच्छे समाज में अच्छा नागरिक बनाने का भी होना चाहिए ।

उन्होंने मां के बाद दूसरे नंबर पर गुरुओं की महत्वत्ता को बताया। और कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ नंबर लाकर टॉप करवाना बच्चों को नहीं होना चाहिए , हमें उन्हें ऐसा हुनर भी देने की आवश्यकता है जिससे वह समाज में रहकर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन सके ।

ऋतु खण्डूडी ने शिक्षक के रूप में अपने दिनों को भी याद किया और सभी शिक्षक–शिक्षकों को सम्मानित कर गुरु पूर्णिमा की बधाई दी ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, पार्षद नगर निगम कोटद्वार नीरूबाला खंतवाल,हरि सिंह पुंडीर , इफको डायरेक्टर उमेश त्रिपाठी उमेद सिंह बिष्ट, रितेश शर्मा, मनोज कुकरेती, मेहरबान सिंह कंडारी, चंदन सिंह,विकासदीप मित्तल, हरि सिंह पुंडीर, चंदन सिंह लोहनी, कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह, प्रदीप गोसाई, प्रदीप नौटियाल, अनीता आर्य, मंच संचालन मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल आदि लोग उपस्थित रहे ।


Spread the love

You missed