Spread the love

ओखलकांड—     ओखलकांडा ब्लॉक की पतलिया क्षेत्र पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र नगदली का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

आज नामांकन वापसी की अंतिम तारीख को सभी अन्य प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिससे नगदली के लिए जीत का रास्ता साफ हो गया।

सुरेंद्र नगदली का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है। वह वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं और पूर्व में ओखलकांडा मंडल के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले सक्रिय रूप से कार्य किया है और हल्द्वानी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ा था। उनकी सक्रियता और समर्पण ने उन्हें स्थानीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है।

अन्य प्रत्याशियों के नामांकन वापसी के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नगदली की जीत को क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।

नगदली ने कहा, “मैं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं और उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा। मेरा लक्ष्य पतलिया क्षेत्र में विकास और समृद्धि को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”


Spread the love

You missed