
कोटद्वार– जिला सहकारी बैंक लि०, गढ़वाल कोटद्वार के मुख्यालय सभागार कोटद्वार में अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में “सहकारिता से महिला सशक्तिकरण” के अन्तर्गत सहकारिता शक्ति सम्मान 2026 का आयोजन किया गया,
जिसमें उपस्थित मातृशवित्तयों को बैंक के सचिव/ महाप्रबन्धक श्री संजय रावत द्वारा सर्व प्रथम उत्तराखण्ड सरकार के निर्णयानुसार राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु राज्य की सहकारी समितियों में अब 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की जानकारी दी गयी हैं ।
सहकारिता विभाग के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत राज्य की महिलाओं एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित गतिविधियां करने के लिए मु० 3 लाख व्यक्तिगत एवं 5 लाख महिला समूहो को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी प्रकार सहकारिता विभाग के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री धस्यारी योजना से अवगत कराया गया तथा जी.एम. द्वारा केन्द्र सरकार के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत राज्य की ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए कम व्याज दर पर ऋण प्राप्त करने एवं राज्य सरकार द्वारा लागू मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत राज्य की महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा मु० 10 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है, जिसमें 20 प्रतिशत का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है, की जानकारी दी गयी।
उक्त समारोह में उपस्थित कुछ महिलाओं एवं बैंक कर्मचारी श्रीमती ट्विंकल रावत एवं नेहा बुडावाल द्वारा महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित विचार रखे गये।
अन्त में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग की महिला कर्मचारियों को सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवायें, अनुकरणीय योगदान एवं समर्पण भावना को दखेते हुए सहकारिता शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया,
जिसमें जिला सहकारी बैंक की वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक श्रीमती ट्विंकल रावत, कनिष्ठ शाखा प्रबन्धक श्रीमती इन्दु रावत, श्रीमती सुमन तोमर, श्रीमती वीणा सालार, श्रीमती पूनम रानी एवं लिपिक श्रीमती स्वीटी नेगी, नीलम, कु० नेहा बुडावाल, श्रीमती रक्षा बिष्ट तथा जिले की सहकारी समितियों के सचिव श्रीमती अंकिता रावत एवं आंकिक श्रीमती रजनी नेगी, नीलम तथा आरती देवी को बैंक के सचिव / महाप्रवन्धक श्री संजय रावत एवं जिला सहायक निबन्धक, पौड़ी गढ़वाल श्री पान सिंह राणा द्वारा सम्मानित किया गया।
साथ ही सहकारिता विभाग द्वारा वित्तपोषित ऐकता कृषक स्वायत्त महिला समूह को अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए समूह के माध्यम से किये गये उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
सहकारिता शक्ति सम्मान 2025 में सहकारिता विभाग पौड़ी जनपद के अधिकारी / कर्मचारी श्रीमती शर्मिला राणा, श्रीमती मानसी वर्धन आदि एवं बैंक उप महाप्रबन्धक श्री प्रवीन कुमार, भूपेन्द्र सिंह एवं चिराग बिष्ट आदि मौजूद रहें।
