Spread the love

कोटद्वार— विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्रीमती सरिता नेगी, पुत्र बधु हो लाल सिंह, (पूर्व सैनिक) ने राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर स्क्वे मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2024-25 में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर उनके आवास में जाकर भेट करी और शुभकामनाएं प्रेषित करी ।

 

उन्होंने बताया सरिता नेगी  द्वारा कोटद्वार का मान के साथ पूरे भारत में मान बढ़ाया है ।

 

 

सरिता ने इससे पहले भारत के अन्य राज्यों के साथ-साथ नेपाल में भी अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय के द्वारा प्रशस्ति पत्र और सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार देश के प्रतिभा शाली युवा खिलाड़ियों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि उनका चयन भारत की ओर से अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता कोरिया के लिए भी हुआ है।

 

 

एक पूर्व सैनिक पुत्र बधु होने के लिए यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि एक महिला अपनी घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल कूद प्रतियोगिताओं में अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही है।

 

इसके लिए लाल सिंह जी (पूर्व सैनिक) के परिवार को भी आभार जिन्होंने उन्हें अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया है।


Spread the love

You missed