
हल्द्वानी— नगर निगम प्रांगण में चैत्र नवरात्र दुर्गाष्टमी के पावन पर्व पर निगम परिवार के स्वच्छता कर्मी की 101 कन्याओं का मा. प्रांत सह प्रचारक चन्द्रशेखर जी के सानिध्य में पूजन किया गया, जिसमे मेयर गजराज बिष्ट में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया, तथा कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन अर्पित किया।
पूजन में नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह जी, नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय जी, जिला मंत्री प्रमोद बोरा जी, पार्षद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
