Spread the love

पौड़ी–  13 जून को वादिनी रेनू निवासी श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 06.05.2025 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें “वर्क फ्रॉम होम” के माध्यम से ऑनलाइन कार्य करने पर धनराशि देने का आश्वासन दिया गया।

जिसके बाद वादिनी को टेलीग्राम एप्लीकेशन पर एक समूह में जोड़ लिया गया तथा विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन टास्क उपलब्ध कराए गए। इन टास्कों के संबंध में वादिनी को बताया गया कि यदि वह निर्धारित धनराशि निवेश करेंगी, तो निवेशित राशि पर लगभग 30 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ के साथ धनराशि वापस प्राप्त होगी।

वादिनी द्वारा प्रारम्भ में कुछ टास्क पूर्ण किए गए, जिन पर उन्हें धनराशि प्राप्त भी हुई। इसके उपरांत अधिक लाभ का प्रलोभन देकर वादिनी को झांसे में लेकर उनसे कुल ₹9,38,800/- की साइबर धोखाधड़ी की गई।

प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0-39/2025, धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही संबंधित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी सदर/श्रीनगर  तपेश कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर  कुलदीप नेगी के नेतृत्व में प्रकरण के सफल खुलासे हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

See also  नैनीताल-हल्द्वानी-कालाढूंगी समेत 5 लोकेशन पर आपदा,,, घायलों का रेस्क्यू जारी.,,, मॉकड्रिल।

गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर गहन जांच-पड़ताल एवं प्रभावी विवेचना की गई।

लगातार प्रयासों एवं सुदृढ़ टीमवर्क के परिणामस्वरूप जांच के दौरान उक्त प्रकरण में अभियुक्त आयुष मेहरा निवासी सीतापुर, थाना तालेड़ा, जनपद बूंदी (राजस्थान) की संलिप्तता प्रकाश में आई।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को दिनांक 01.07.2026 को सीतापुर बूंदी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जिला कारागार खाण्ड्यूसैंण भेज दिया गया है।

अभियुक्त आयुष मेहरा पुत्र मूलचंद, (उम्र 21 वर्ष) निवासी- सीतापुर, थाना तालेड़ा, जिला- बुंदी राजस्थान हैं।


Spread the love

You missed