Spread the love

हल्द्वानी—   नीलमणि बैंक्वेट होटल, रामपुर रोड, हल्द्वानी में महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी की चुनाव बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता में संस्थापक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं वैश्य महासभा के अध्यक्ष राम बाबू जायसवाल और समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई।

बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गौरव गुप्ता अध्यक्ष, रवि गुप्ता को महामंत्री प्रथम तथा विवेक गुप्ता (अधिवक्ता ) को महामंत्री द्वितीय मनोनीत किया गया।

बैठक में संस्थापक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि महाजन वैश्य महासभा का लगभग 20 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है और समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक उत्थान को आगे बढ़ाने के लिए महासभा लगातार कार्य करती रहेगी। उपस्थित सदस्यों ने समाज को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजकुमार गुप्ता, किशनलाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजीव गुप्ता, ए क गुप्ता, कमल गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, किंग गुप्ता, अनुज गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, हजारीलाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महाजन वैश्य समाज के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक का समापन समाज की एकजुटता एवं विकास के संकल्प के साथ किया गया।


Spread the love

You missed