Spread the love

हल्द्वानी—-   स्वस्त्ययन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फन , फ्रोलिक, फीस्ट का आयोजन किया गया,

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के सम्मुख मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा वर्मा प्रोफेसर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी एवं श्रीमती विद्या कुमारी प्रोफेसर महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, विद्यालय के प्रबंधक श्री बहादुर सिंह बिष्ट जी , विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती लवी शर्मा एवं समन्वयिका श्रीमती मुक्ता नेगी ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय में आकर बच्चो को भारत के खदानों, उत्तराखंड के पहाड़, उत्तराखंड कि विभिन्न जनजातियों के बारे मे पढ़ाया , पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया तथा उनसे संबंधित नाटिकाओं का मंचन करवाया।

इस गतिविधि के बाद सभी अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त किये और विद्यालय की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के कार्यक्रम में भारत की जनजाति को बखूबी ढंग से विद्यालय के प्रांगण में प्रस्तुत किया गया , साथ ही विभिन्न राज्यों के परिधान एवं परिवेश को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यंजन आदि बनाए गए जो मन को लुभाने वाले थे।

कक्षा 1 से 5 के अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए, एवं उन्होंने भी फैन्सी ड्रेस मैं प्रतिभाग किया।

अतिथि श्रीमती दीपा वर्मा प्रोफेसर गृह विज्ञान एमबीपीजी डिग्री कॉलेज एवं श्रीमती विद्या कुमारी प्रोफेसर गृह विज्ञान महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी ने अभिभावकों की सराहना की तथा कक्षा 4 के अभिभावक जिन्होंने कक्षा 3 को पढ़ाया वह विजेता रहे।

वही कक्षा 6,7 8 तथा कक्षा 9 वी के विद्यार्थियों को साज सज्जा कप- केक ,सिलाई कढ़ाई आदि सीखाने हेतु बाहर से प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें गुण सिखाए गए एवं कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने पुलाव, गाजर का हलवा, पूरी और आलू बनाकर उसका आनंद उठाया।

See also  संघर्ष पूर्ण क्रिकेट मैच में डिस्ट्रिक्ट बार ने 24 रनों से दर्ज की जीत।

Spread the love