हल्द्वानी– बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक के बगीचे में गुरुवार को धार्मिक स्थल हटाने के दौरान हुए विवाद में जहां फायरिंग में पांच लोगों की मौत हुई है
जबकि 300 से अधिक पुलिसकर्मी और कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिक घायल हुए हैं.
पुलिस प्रशासन दंगाइयों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दविश रही है रविवार को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बनफूल पुरा हिंसा के मामले में पुलिस अभी तक 5000 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है इसके अलावा कुछ नामदज मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं.
पुलिस के सर्च अभियान के दौरान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर 25 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से साथ अवैध तमंचे और 54 कारतूस बरामद किए गए हैं.।
गिरफ्तार लोगों से सरकारी असलहे व गोलियां भी बरामद किए गए हैं जो थाने से लूट कर ले गए थे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर फरार चल रहे आरोपियों की धर पकड़ जारी है।
उन्होंने बताया कि इस घटना का सूत्रधार अब्दुल मलिक अभी भी फरार चल रहा है अब्दुल मलिक की तलाश के लिए पुलिस की टीम मलगी हुई है जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
