Spread the love

नैनीताल–  हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी, जबकि उसका पति पिछले कुछ समय से लंदन में रह रहा है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली उर्मिला देवी ने शनिवार शाम अपने बच्चों के सामने ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, महिला की शादी वर्ष 2017 में हुई थी और वह पिछले तीन वर्षों से बच्चों की पढ़ाई के लिए हल्द्वानी में रह रही थी। घटना के बाद शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। काठगोदाम थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

You missed