Spread the love

नैनीताल—   ऊत्तराखण्ड के भवाली में रोहित का शव लेकर देररात क्षेत्रवासियों और परिजनों ने जमकर किया प्रदर्शन। नैनीताल और भीमताल से पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची।

नैनीताल के भावली में रविवार रात रोहित नामक युवक की होटल में करेंट लगने के बाद गिरने से मौत हो गई। मौत के बाद भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ युवक का शव लेकर होटल पहुँचे।

उन्होंने कहा कि होटल संचालको ने जबरन देर रात रोहित को पेड़ पर चढ़ाया, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने परिवार को राहत देने की मांग की है।

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि रोहित को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को जब तक राहत नहीं मिलेगी शव को उठाया नहीं जाएगा।

कैडा के अनुसार, होटल संचालक ने जबरदस्ती रोहित को पेड़ पर चढ़ाया। रोहित, घर का इकलौता चिराग है। कहा कि होटल मालिक की गलती की वजह से बच्चे की जान गई है।

जब तक होटल सील कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, शव नहीं उठाया जाएगा।

होटल सील करने के लिए एस.एस.पी.और जिला प्रशासन से कहा गया है। ये भी कहा कि कार्रवाई नही की गई तो मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।


Spread the love