देहरादून— घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की eKYC नहीं कराई है तो जल्द करा लें। केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को eKYC पूरी करने का एक और मौका देते हुए इसकी अंतिम तारीख 23 अगस्त 2026 तय की है।
देहरादून जिले में कुल 7 लाख 16 हजार 845 घरेलू LPG कनेक्शन हैं। इनमें से 5 लाख 57 हजार 546 उपभोक्ता eKYC करा चुके हैं, जबकि 1 लाख 59 हजार 299 कनेक्शनों की eKYC अभी बाकी है। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9,243 लाभार्थी भी शामिल हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपनी eKYC पूरी करा लें।
तीन आसान तरीकों से करा सकते हैं eKYC
1.गैस एजेंसी जाकर
अपने संबंधित LPG वितरक या गैस एजेंसी पर जाकर eKYC कराई जा सकती है।
2.डिलीवरी कर्मचारी के जरिए
घर पर सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मचारी के पास मौजूद मोबाइल ऐप और बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए भी eKYC की सुविधा उपलब्ध है।
3.मोबाइल ऐप से खुद करें
Indane, Bharatgas या HP Gas की अधिकृत मोबाइल ऐप के जरिए उपभोक्ता खुद भी eKYC पूरी कर सकते हैं।
23 अगस्त के बाद क्या होगा ?
प्रशासन के अनुसार, 23 अगस्त 2026 तक eKYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू LPG आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ऐसे उपभोक्ताओं को गैस व्यावसायिक दरों पर उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।
इसलिए अगर आपकी eKYC अभी बाकी है तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें।समय रहते eKYC पूरी कराएं और गैस कनेक्शन से जुड़ी परेशानी से बचें।
