Spread the love

हल्द्वानी—  उत्तराखंड में आजकल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे है , जिसका प्रथम चरण पूरा हो चुका है तथा द्वितीय चरण की वोटिंग 28 जुलाई को होनी है, जिसके लिए प्रत्याशियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा रक्खा हैं।

ऐसे में हल्द्वानी एक प्रधान पद के लिए चुनाव बड़ा दिलचस्प हो गया है, चाँदीचौक घुडदौड़ा गांव की सीट पर पांच प्रत्याशी प्रधान पद के लिए खड़े हुए हैं।

सबसे दिलचस्प बात है कि इस चुनाव में एक भूतपूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह नागरकोटी भी प्रत्याशी हैं, उनके स्पष्ट और सरल स्वभाव की वजह से उन्हें पसंद किया जा रहा हैं, जिसकी वजह से वो पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं, और उनको जबरदस्त जनसमर्थन भी मिल रहा है।

नागरकोटी जी को सैनिकों का साथ और सहयोग दोनों जबरदस्त रूप से प्राप्त हो रहा है, प्रचार के दौरान भी उनके साथी उनका सहयोग कर रहे है। उनके साथ गोकुल, बहुगुणा, नारायण पंत, प्रकाश बिष्ट, धपोला जी, भगवान सिंह,  वानखेड़े जी, इंगले जी, तिवारी जी, डॉ मणि तिवारी  आदि बड़ी संख्या में लोग साथ है।


Spread the love