Spread the love

पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज मा0 मुख्यमंत्री जी के फरवरी माह में प्रस्तावित भ्रमण को लेकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा बैठक ली जिलाधिकारी ने कंडोलिया पार्क, ल्वाली मार्ग, नागदेव मार्ग, डांडापानी गडोली मार्ग व छतरीधार का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के दौरान पुलिस विभाग को यातायात, भीड़ प्रबंधन व पार्किंग की व्यवस्था के लिए रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था ल्वाली मार्ग व नागदेव मार्ग पर करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने श्रीनगर से आने वाले वाहनों के आवागमन के लिए गडोली-डांडापानी मार्ग का उपयोग करते हुए लोनिवि को मार्ग सही करने के निर्देश दिये।

 

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान में टैंट व्यवस्था, लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा। तैयारी की समीक्षा बैठक लेते हुए उन्होंने अब तक की गयी

 


Spread the love