Spread the love

हलद्वानी- *मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 लाख की स्मैक के साथ आईटीआई का छात्र ग्रिफ्तार।।

 

राज्य में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे *मिशन ड्रग फी देवभूमि-2025* को सार्थक करने की दिशा में *’श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के आदेशानुसार जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात में *श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी* के मार्गदर्शन, *श्रीमती संगीता, सीओ लालकुआ तथा श्री नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशंस’* के पर्यवेक्षण में *श्री भगवान महर, थानाध्यक्ष चोरगलिया* तथा *श्री अनीश अहमद प्रभारी एसओजी* की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में बीती रात में मुखबिर खास की सूचना पर चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरगलिया क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

 

 

अभियुक्त के कब्जे से पुलिस द्वारा *105 ग्राम स्मैक* बरामद की गयी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध *थाना चोरगलिया* में *एन०डी०पी०एस० एक्ट* के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। पैसे के लालच में यह ड्रग तस्कर बन गया। यह खटीमा से तुषार शर्मा नामक अपने दोस्त से ड्रग्स लाया था। पुलिस से अभियुक्त को

एम०वी०आर० वन विभाग बैरियर के पास, चोरगलिया, सितारगंज मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान ग्रिफ्तार किया।।

नैनीताल एस एस पी ने टीम को 2500/ रुपए इनाम की घोषडा की।।


Spread the love