नैनीताल—   जिले की पुलिस व्यवस्था में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने चार सर्किल अधिकारियों (CO) के दायित्वों में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

हल्द्वानी सीओ बने लव शर्मा,,, नैनीताल पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल – 4 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले,,।

सबसे अहम बदलाव हल्द्वानी सर्किल में हुआ है। इंस्पेक्टर लव शर्मा को पदोन्नत/स्थानांतरित करते हुए सीओ हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हल्द्वानी प्रदेश का सबसे व्यस्त और संवेदनशील सर्किल माना जाता है।

अन्य तबादले इस प्रकार हैं:-
– रविकांत सेमवाल: सीओ भवाली से हटाकर सीओ रामनगर बनाया गया।
– विनय सिंह रावत: अब सीओ भवाली का दायित्व संभालेंगे।
– समीरण भट्ट: सीओ ऑप्स के साथ-साथ सीओ लाइन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

एसएसपी कार्यालय के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

You missed