नैनीताल—  उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बंगाल हार के बाद ममता पस्त पड़ गई है और इंडी गठबंधन की हवा पूरी तरह से निकल गई है। कहा कि जीरो रहने वाले दक्षिण में हमारी गजब की एंट्री हुई है।

पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में नैनीताल पहुंचे थे। उन्होंने, सेंट्रली हीटिड रीडिंग/लाइब्रेरी रूम के उद्घाटन के बाद मीडिया से वार्ता की। बंगाल में वर्षों से राज कर रही टी.एम.सी.और उसके मुखिया को हरा इंडी गठबंधन को कमजोर करने के संवाल पर बोले।

उन्होंने कहा कि इस हार के बाद गठबंधन धरातल में चला गया है और अब वो टूटने के कगार पर है। ये भी कहा कि वो गठबंधन बना रहे थे, लेकिन हठबंधन की हवा भरने की कोशिश पूरी और बुरी तरह से निकल गई है।

उन्हें मतदाताओं ने सिरे से सब जगह नकार दिया है। सांसद ने कहा कि ये पी.एम.मोदी पर लोगों को अटूट विश्वास है, उनके कृतत्व, व्यक्तित्व और चरित्र पर विश्वास है।

You missed