हल्द्वानी– थाना मुखानी पुलिस ने 103 पव्वे अवैध देशी व अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*
••••••••••••••••••••••••••••••••••
*श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों तथा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान प्रचलित है।
जिसके क्रम में चौकी प्रभारी आरटीओ रोड मय टीम द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में चल रही चैकिंग के दौरान दिनाक 18/01/24 को *एक व्यक्ति के कब्जे से मेरीगोल्ड मैरिज पैलेस के सामने* खाली प्लाट स्थित झाड़ियां के पास से *50 पव्वे देशी मसालेदार शराब, 36 पव्वे मैकडवल और 17 पव्वे 8 पीएम अंग्रेजी कुल 103 पव्वे अवैध देशी/ अंग्रेजी शराब बरामद* कर *गिरफ्तार* किया गया है।
उक्त के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*अंशु कुमार आर्य* पुत्र हरीश कुमार आर्य निवासी दौला बाजपुर चोरगलिया थाना चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 19 वर्ष को ग्रिफ्तार कर लिया गया।।
