
कोटद्वार–गढ़वाल का द्वार महर्षि कण्व की भूमि कण्वनगरी कोटद्वार में आयोजित होने वाले गढ़वाल के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल टूर्नामनेट 70 वां गढ़वाल कप का आगाज बेहद भव्य तरीके से स्वर्गीय शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में हो गया है l
जिसका शुभारम्भ लैंसडौन विधायक, श्री सिद्धबली मंदिर के महंत श्री दिलीप रावत , एवं पी.जी.कॉलेज.कोटद्वार के प्राचार्य प्रो. डॉ.डी.एस नेगी जी एवं मंडी समिति के अध्यक्ष श्री सुमन कोटनाला एवं किया गया ।
राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता 70 वां *गढ़वाल कप* के शुभारंभ मे–

जिसमें S.v.n bright कैरियर चिल्ड्रन एकेडमी नींबूचौड़ कोटद्वार के बैंड मार्चिंग दल , पी. जी कॉलेज कोटद्वार के एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया ।
महर्षि विद्या मंदिर विद्या मंदिर बीएल रोड कोटद्वार छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । जिसके उपरांत योगा अध्यापक श्री राकेश कंडवाल गुरुजी के समस्त योगा प्रशिक्षणार्थी बच्चों द्वारा विभिन्न योग आसनों को प्रस्तुत शानदार प्रस्तुति करण किया गया ।
आज के उद्घाटन का प्रथम मैच अरेवा नोएडा एवं
यूनाइटेड कोटद्वार के मध्य में खेला गया । अरेवा नोएडा की टीम जिसमें विदेशी मूल के खिलाड़ी कोटद्वार यूनाइटेड टीम के समाने नहीं चल पाये।
कोटद्वार यूनाइटेड जिसमें अपने बेहतरीन शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना में शामिल फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोटद्वार के बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों से सजी कोटद्वार यूनाइटेड की टीम ने अपने अनुभव एवं होम ग्राउंड में विपक्षी टीम को 3/0 से हरा कर अपनी विजय रथ की शुरुआत की ।
जिसमें कोटद्वार यूनाइटेड से सबसे पहला गोल अलंकृत ने 10 वे मिनट में ही कर विपक्षी टीम पर बढ़त हासिल कर ली । एवं पुनः इसी क्रम में विवेक नेगी ने 21 मिनट में दूसरा गोल करके अरेवा नोएडा पर पर 2/0 से आगे चल रहे थे ।
शानदार खेल को जारी रखते हुए 35वें मिनट में अनुकूल ने कोटद्वार यूनाइटेड को 3/0 से जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई ।
दूसरा मुकाबल *कॉर्बेट एफ सी* एवं *दून सिटी एफ सी* के मध्य खेला गया –
एवं जिसका शुभारंभ बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री गिरिराज सिंह जी एवं डॉ हीरा डुंगरीयाल, डॉ संदीप किमोठी शारीरिक शिक्षा विभाग पी जी कॉलेज कोटद्वार के गुरुजनों द्वारा किया गया।
दोनों के मध्य यह मुकाबला 1/1 की बराबरी से ड्रा रहा ।
जिसमें पहला गोल दून सिटी एफ सी से 14 वें मिनट में आदीपक ने किया एवं 1/0 से अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
इसके उपरांत विपक्षी टीम कॉर्बेट fc ने शानदार खेल प्रदर्शित करते हुए 72 वे मिनट में वासा ने अपनी टीम के लिए गोल कर मैच को 1/1 की बराबरी पर लाकर ड्रा किया ।
कल 6/01/2025 को अरेवा नोएडा बनाम न्यु दरबार टिहरी प्रातः 10 बजे शुरू किया जाएगा –
एवं कल दूसरा मुकाबला पौड़ी पेंथरस बनाम कॉर्बेट एफ सी दुपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा।
आज के गढ़वाल कप के दौरान स्व० श्री शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था के समस्त पदाधिकारी गण एवं सभी खेल प्रेमीजन आदि मौजूद रहे ।।
