Spread the love

हल्द्वानी—-  दीपावली के शुभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल एवं डॉ छवि बोरा ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सुख, समृद्धि और सौहार्द की कामना की है।

संयुक्त संदेश में दोनों जनप्रतिनिधियों ने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

दीपा दर्मवाल ने दीपावली को आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच का पर्व बताते हुए जरूरतमंदों की सहायता कर उनकी दिवाली भी रोशन करने की अपील की।

वहीं,डॉ छवि कांडपाल बोरा ने पर्व को ऊर्जा और खुशहाली का संदेशवाहक बताया और पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए पटाखों से परहेज करने का अनुरोध किया।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने त्योहारों के दौरान सेवा में तत्पर पुलिस प्रशासन, सफाईकर्मियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।


Spread the love