Spread the love

केलाखेड़ा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में आपरेशन प्रहार व आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टीगत अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर व थानाध्यक्ष थाना केलाखेड़ा के निर्देशन में थाना केलाखेड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दलजीत सिहं पुत्र स्व0 महेन्द्र सिहं नि0 गंगापुर थाना केलाखेडा जनपद उधम सिहं नगर द्वारा अपने घर के समीप के खेत में उगायी गयी  अफीम के हरे पौधे मय डोडा फल के लगभग 104.205 किलोग्राम  को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त दलजीत सिंह गिरफ्तार किया गया ।

 

अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर एफआईआर नम्बर 43/2024 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

 

संवाददाता— सम्मी मेहर


Spread the love