Spread the love

देहरादून– 18 में 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के आदेशानुसार एवं सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा स्थानीय सी यन आई पलक इंटर कॉलेज पलटन बाजार में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस शिविर में छात्रों को नालसा के ऑनलाइन पोर्टल ,कानूनी सेवा प्रणाली एवं उत्तराखंड सालसा के ऑनलाइन पोर्टल कानूनी सहायता एवं सूचना प्रणाली विषय की जानकारी दी गई।

 

श्री उमेश्वर सिंह रावत ने बताया कि उपरोक्त के अलावा कैंप में छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक किया गया।

 

श्री रावत ने बताया कि कैंप में छात्रों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड के साथ-साथ गुड टच बैड टच आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।


Spread the love

You missed