Spread the love

 

कोटद्वार–  दिनांक 21.03.2024 को वादी श्री मातवर सिहं निवासी शिब्बूनगर, कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वादी के साथ टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर बैलेन्स चैक करने के बहाने रू0 9,80000/- (नौ लाख अस्सी हजार) की साइबर धोखाधड़ी की है।

 

इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 52/2024 ,धारा 420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही इन नवीन प्रकार की धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

निर्गत निर्देशों को क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर विभिन्न प्रदेशों में दबिश देकर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त नदीम पुत्र मौ0 जमाल को दिनांक 26.06.2024 को भैसामऊ क्रोसिंग लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत है।

 

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोग गूगल में फ्रॉड टोल फ्री नम्बरों को फ्लैस करवाते हैं जो व्यक्ति इन नम्बरों पर कॉल करते है तो हमारी गैंग के लोग उनको अपने जाल में फंसाकर फर्जी लिंक भेजकर धोखाधड़ी से ओटीपी पूछकर उनके अकाउंट से रूपये अपने खातों में ट्रान्सफर कर देते है।

See also  बाबा केदार के धाम में पहुंचे गौतम अडाणी, वीआईपी दर्शन पर भड़के तीर्थ पुरोहित..।

Spread the love

You missed